Gold-Silver Price Today 30 June 2026: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले देखें अपने शहर का भाव

Palak Gupta

30 जून 2026

जून के आखिरी दिनों में सोने चांदी ने दरों में गिरावट ने जोरदार तेजी पकड़ ली है कल यानि 29 जून 2026 को सोने चांदी की चाल में गिरावट ही दर्ज़ हुई। आज यानि 30 जून को सराफा बाजार में तेज गिरावट के साथ सोने चांदी के भाव खुले। यहाँ तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से इस साल सोना न खरीदने की अपील की है जिसके कारण सोने के भाव में बिक्री और आयात में नरमी नजर आई है।

जून के आखिरी कारोबारी दिन सोने और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि निवेश एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार गिरावट के बाद लॉन्ग टर्म पर निवेश करने वाले लोगों के लिए यह अवसर अच्छा माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 जून को सोना अपने पांचवे हफ्ते की गिरावट के कगार पर पहुंच गया है, बाजार में गोल्ड एक फीसदी से ज्यादा फिसल गया है।

क्या चल रहे है MCX में दर ?

MCX के ताजा दर भी नीचे सीढ़ियां उतरते नजर आ रहे हैं, आज यानि 30 जून को सोना 1.28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज़ होकर 24 कैरेट सोना 1,40,574 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी भी सोने के साथ मिलकर फिसलती दिखाई दे रही है, सुबह बाजार खुलते ही 10:00 बजे 1.04 प्रतिशत नीचे फिसल कर 2,20,322 रुपये प्रति किलो हो गई है।

जून महीने के दौरान सोना करीब 12 प्रतिशत और चांदी लगभग 20 प्रतिशत तक टूट चुकी है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार गिर रहे दामों के बाद अब कई खरीदार इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि क्या यह सोना खरीदने का सही समय है या अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है ?

भारतीय बाजार में सोने चांदी का भाव

भारतीय बाजार में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में कल के मुकाबले बड़ी गिरावट देखने को मिली है और 24 कैरेट सोना 1,43,220 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कल से सोने के भाव में करीबन 1,723 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। 22 कैरेट सोना भी टूटकर 1,30,900 रुपय पर ट्रेड कर रहा है।

चांदी के दामों की बात करें तो चांदी के दर भी 800 रुपये गिरकर 2,18,606 रुपये पर कारोबार कर रही है। अमेरिका फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ने की आशंका ने सभी निवेशकों और खरीदारों को असमंजस में डाल रखा है। वहीं बाजार के निवेशकों को यह उम्मीद है कि बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने के लिए ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं जिसका सीधा असर डॉलर के रेट पर पड़ेगा और उसे मजबूत बना देगा जिसके कारण सोने चांदी जैसे धातुओं की कीमत फिसलती है।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,42,900₹1,30,900₹1,07,100
मुंबई₹1,42,750₹1,30,750₹1,06,950
कोलकाता₹1,42,750₹1,30,750₹1,06,950
चेन्नई₹1,44,700₹1,32,600₹1,10,300
पटना₹1,42,800₹1,30,800₹1,07,000
लखनऊ₹1,42,900₹1,30,900₹1,07,100
जयपुर₹1,42,900₹1,30,900₹1,07,100
नोएडा₹1,42,900₹1,30,900₹1,07,100
गुरुग्राम₹1,42,900₹1,30,900₹1,07,100
अहमदाबाद₹1,42,800₹1,30,800₹1,07,000
पुणे₹1,42,750₹1,30,750₹1,06,950
हैदराबाद₹1,42,750₹1,30,750₹1,06,950
बेंगलुरु₹1,42,750₹1,30,750₹1,06,950

यह भी पढ़ें: Gold Price Today 27 June 2026: रिकॉर्ड गिरावट के बाद सोने-चांदी में उछाल, खरीदने से पहले जानें आपके शहर का भाव

अलग शहरों में चांदी के भाव

शहरचांदी का भाव (1 किलोग्राम)
दिल्ली₹2,25,450
मुंबई₹2,25,650
कोलकाता₹2,27,250
चेन्नई₹2,27,480
पटना₹2,25,450
लखनऊ₹2,25,450
मेरठ₹2,25,450
कानपुर₹2,25,450
नोएडा₹2,25,450
गाजियाबाद₹2,25,450
गुरुग्राम₹2,25,450
चंडीगढ़₹2,25,450
जयपुर₹2,25,450
अहमदाबाद₹2,25,450
सूरत₹2,25,450
वडोदरा₹2,25,450
इंदौर₹2,25,450
पुणे₹2,25,450
नागपुर₹2,25,450
नासिक₹2,25,450
बेंगलुरु₹2,25,450
हैदराबाद₹2,27,480
भुवनेश्वर₹2,25,450

अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स, जीएसटी, परिवहन लागत और ज्वेलर्स के मार्जिन के कारण दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद और अन्य शहरों के रेट में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें: सोना हुआ थोड़ा सस्ता, चांदी में भी नरमी बरकरार; जानें आज का शहरवार गोल्ड-सिल्वर प्राइस

डिस्क्लेमर- यह लेख बाजार के विभिन्न सूत्र जैसे IBJA, सराफा बाजार, अंतरराष्ट्रीय बाजार और अन्य विश्वसनीय सूत्रों से पुष्टि के बाद लिखा गया है। सोने और चांदी की कीमतें दिनभर में बदल सकती हैं। स्थानीय टैक्स, जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स के मार्जिन के कारण अलग-अलग शहरों में रेट अलग हो सकते हैं। खरीदारी से पहले अपने नज़दीकी ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमत की पुष्टि अवश्य करें।