PM मोदी कल आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दौरे पर, ₹17,900 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे देश के सबसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास कार्यों में शामिल कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर ऊर्जा और कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं तक, इस दौरे को दक्षिण भारत के विकास के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Palak Gupta

31 जुलाई 2026

1 min read
PM मोदी कल आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दौरे पर, ₹17,900 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे का मुख्य कारण आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के क्षेत्रों के उचित विकास की ओर तीव्रता बढ़ाना, रोजगार के नए अवसर लाना और देश के विकास कार्यों में योगदान देना है।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग सर्विस की शुरुआत करने का भी विचार रखा जायेगा।

दौरे के दौरान बिजली ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी और नेशनल हाईवे से जुड़ी कई परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी। बता दें कि लोगों को उचित सुविधा और लाभ पहुंचने हेतु कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की जाएगी जिससे एयर कनेक्टिविटी, रोजगार, पर्यटन, सड़क नेटवर्क और साफ एनर्जी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त तक नहीं मानीं 5 मांगें तो Zomato-Swiggy की फूड डिलीवरी हो सकती है ठप

भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे भोगापुरम स्थित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह लगभग 11:30 बजे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत 5,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित इस ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और भोगापुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे।

पहले चरण में इस एयरपोर्ट की क्षमता हर साल लगभग 60 लाख यात्रियों को संभालने की होगी। भविष्य में इसे बढ़ाकर 4 करोड़ यात्रियों तक ले जाने की योजना है। एयरपोर्ट में आधुनिक कार्गो टर्मिनल भी बनाया गया है, एयरपोर्ट के डिजाइन में आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और अराकू घाटी से प्रेरित वास्तुकला को शामिल किया गया है।

भोगापुरम एयरपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बायोमेट्रिक सुविधाएं, ऑटोमेटेड बैगेज सिस्टम, एयरपोर्ट प्रेडिक्टिव ऑपरेशन्स सेंटर और इंटेलिजेंट ऑपरेशनल मॉनिटरिंग जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP चुनाव की तैयारियों में आगे निकले CM योगी, अखिलेश-राहुल की रणनीति पर उठे सवाल

आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग सुविधा

प्रधानमंत्री आंध्रप्रदेश के विशाखापट्नम में पहली सेमीकंडक्टर सुविधा को शुरू करने की भी चर्चा कर पहल रखेंगे। इस प्रोजेक्ट पर 460 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया जाएगा। इस सुविधा का निरीक्षण और निर्माण AASIP प्राइवेट लिमिटेड और दक्षिण कोरिया की कंपनी APACT के कंधों पर सौंपा जायेगा।

इस सुविधा के चलन से आंध्रप्रदेश के कई नागरिकों को उचित रोजगार मिलेगा। बेहतर एयर कनेक्टिविटी, बिजली और औद्योगिक बुनियादी ढांचे के जरिए इस क्षेत्र में चिप निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों और सप्लाई चेन से जुड़े निवेश को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: आज की बड़ी खबरें: 31 जुलाई की देश-दुनिया, बिजनेस, टेक, खेल और मनोरंजन की सभी अहम अपडेट्स

कर्नाटक में सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन

आंध्र प्रदेश के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री कर्नाटक पहुंचेंगे। प्रधान मंत्री दोपहर करीब 3:30 बजे कर्नाटक के मैसूर में श्री रामकृष्ण आश्रम में निर्मित स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस केंद्र का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, नेतृत्व, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में 1 अगस्त से नई AC ई-बस सेवा शुरू, राजाजीपुरम से BBD तक सफर होगा आसान

81 हजार वर्ग फुट में बना विवेक स्मारक

विवेक स्मारक ऐतिहासिक निरंजन मठ परिसर में विकसित किया गया है। 81,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैले इस केंद्र में 4-डी अनुभव केंद्र, प्रदर्शनी हॉल, 700 सीटों वाला एम्फीथिएटर, पुस्तकालय, ध्यान एवं योग कक्ष, सम्मेलन कक्ष तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इसके अलावा यहां क्लासरूम, कॉन्फ्रेंस रूम, लाइब्रेरी, रीडिंग रूम, मेडिटेशन और योग हॉल तथा बुक स्टॉल भी मौजूद होंगे।  शहरी और ग्रामीण इलाकों के युवाओं के लिए यहां लेक्चर, वर्कशॉप, शॉर्ट टर्म कोर्स और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.