आज की बड़ी खबरें: 31 जुलाई की देश-दुनिया, बिजनेस, टेक, खेल और मनोरंजन की सभी अहम अपडेट्स

31 जुलाई 2026 की टॉप न्यूज पढ़ें। देश-दुनिया, अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी, खेल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की सभी बड़ी अपडेट्स एक ही जगह। सभी बड़ी और जरूरी खबरें, आसान और संक्षिप्त अंदाज में पढ़ें।

Palak Gupta

31 जुलाई 2026

1 min read
13 अगस्त न्यूज़ राउंडअप: राजनीति, दुनिया, कारोबार, टेक, खेल और मनोरंजन की बड़ी खबरें

1. हिमाचल में बारिश का कहर, भूस्खलन से हाईवे बंद; चंबा में युवती की मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) बंद हो गया, जिससे कई वाहन रास्ते में फंस गए और आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं चंबा जिले में तेज बारिश के बीच एक युवती की मौत की खबर सामने आई है, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, धर्मशाला में 147 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मनाली और आसपास के इलाकों में भी मूसलाधार बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

2. बांग्लादेश में चीनी सेना का शक्ति प्रदर्शन, रक्षा रिश्तों से भारत की बढ़ी चिंता

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया । कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने रक्षा साझेदारी, प्रशिक्षण, सैन्य तकनीक और आपसी सहयोग बढ़ाने की शक्ति दिखाई। न और बांग्लादेश के बढ़ते रक्षा संबंधों पर भारत की भी करीबी नजर रहेगी। बांग्लादेश भारत का महत्वपूर्ण पड़ोसी और रणनीतिक साझेदार है, ऐसे में क्षेत्र में चीन की बढ़ती सक्रियता को नई चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

3. CEC चयन पर सुप्रीम कोर्ट में सवाल, जानें नए कानून और पूरी प्रक्रिया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति प्रक्रिया एक बार फिर चर्चा में है। हालिया सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों के चयन से जुड़े नए कानून और उसकी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। केंद्र सरकार का कहना है कि संसद को नियुक्ति प्रक्रिया तय करने का संवैधानिक अधिकार है और नया कानून उसी अधिकार के तहत बनाया गया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम लागू किया गया है जिसमे सीमित है प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता, प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक केंद्रीय मंत्री।

यह भी पढ़ें: Iran-US War: इराक ने बनाई दूरी, ईरान ने F-35 लड़ाकू विमान गिराने का दावा किया

4. अगस्त 2026 के व्रत-त्योहार: सावन, हरियाली तीज और रक्षाबंधन की पूरी लिस्ट

अगस्त 2026 का महीना पावन माना जा रहा है क्योंकि इस महीने सावन के सोमवार, हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी सावन के महीने में शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलेगी। नीचे अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची दी गई है।

तारीखदिनव्रत / त्योहार
3 अगस्त 2026सोमवारसावन का पहला सोमवार
4 अगस्त 2026मंगलवारहरियाली तीज
10 अगस्त 2026सोमवारसावन का दूसरा सोमवार
12 अगस्त 2026बुधवारनाग पंचमी
17 अगस्त 2026सोमवारसावन का तीसरा सोमवार
19 अगस्त 2026बुधवाररक्षाबंधन
24 अगस्त 2026सोमवारसावन का चौथा सोमवार
26 अगस्त 2026बुधवारश्रीकृष्ण जन्माष्टमी
27 अगस्त 2026गुरुवारदही हांडी / नंदोत्सव
31 अगस्त 2026सोमवारसावन का अंतिम सोमवार (क्षेत्रीय पंचांग के अनुसार)

5. भोजशाला में नमाज पर नया विवाद, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विरोध तेज

भोजशाला परिसर में आज होने वाली नमाज को लेकर एक बार फिर माहौल गर्मा गया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित स्थान पर नमाज की अनुमति मिलने के बावजूद स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि जिस जमीन पर नमाज की इजाजत दी गई है, वह उनकी धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है। इसे लेकर इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भोजशाला लंबे समय से विवाद का केंद्र रही है। यहां हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्ष अपनी-अपनी धार्मिक आस्था का दावा करते रहे हैं।

6. 600 करोड़ घोटाले के आरोपी IAS की पोस्टिंग पर केरल हाई कोर्ट सख्त

केरल हाई कोर्ट ने 600 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोपी एक आईएएस अधिकारी को अहम प्रशासनिक पद पर नियुक्त किए जाने पर राज्य सरकार से कड़ा जवाब मांगा है। अदालत ने सुनवाई के दौरान सवाल उठाया कि गंभीर आरोपों का सामना कर रहे अधिकारी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किस आधार पर सौंपी गई है। इसके अलावा विपक्ष ने भी इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष का आरोप है कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। वहीं राज्य सरकार का कहना है कि नियुक्ति नियमों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की गई है।

7. मेरठ से लापता 6 किशोर हरिद्वार में कांवड़ियों के वेश में मिले

मेरठ से लापता हुए छह किशोर आखिरकार हरिद्वार में सुरक्षित मिल गए। पुलिस के अनुसार, सभी किशोर कांवड़ियों के वेश में हरिद्वार पहुंचे थे और वहीं घूम रहे थे। काफी तलाश के बाद पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक, सभी किशोर कुछ दिन पहले बिना बताए घर से निकल गए थे। परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तलाश शुरू की गई। मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस की टीम हरिद्वार पहुंची, जहां सभी किशोर कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के गेटअप में मिले।

यह भी पढ़ें: UP चुनाव की तैयारियों में आगे निकले CM योगी, अखिलेश-राहुल की रणनीति पर उठे सवाल

8. UP चुनाव पर अखिलेश का बड़ा दावा, बोले- टिकटों का फैसला दिमाग में तय है

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की टिकट वितरण की रणनीति पहले से तय है और “सारे टिकट मन में तय हैं।” अखिलेश ने भरोसा जताया कि समय आने पर योग्य और जीतने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा। साथ ही उन्होंने बिहार के बांकीपुर उपचुनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि अगर चुनाव निष्पक्ष हुआ तो मुकाबला तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के बीच रहेगा और सत्ता पक्ष को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इशारों में कहा कि चुनावी तैयारियां पूरी रफ्तार से चल रही हैं और पार्टी हर सीट पर मजबूत दावेदारी पेश करेगी।

9. कोस्पी में उछाल, लेकिन भारतीय IT शेयरों में गिरावट; जानें वजह

दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार सूचकांक कोस्पी (KOSPI) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, वहीं भारतीय आईटी शेयरों में भारी बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। एक तरफ विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने कोस्पी को करीब 14 प्रतिशत तक मजबूत किया, तो दूसरी ओर भारतीय आईटी कंपनियों के शेयर दबाव में आ गए है। भारतीय आईटी शेयरों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी बाजार से जुड़ी चिंताएं मानी जा रही हैं। अमेरिका में आईटी खर्च में सुस्ती, बड़ी टेक कंपनियों के कमजोर आउटलुक और वैश्विक मांग को लेकर बढ़ती आशंकाओं का असर भारतीय आईटी कंपनियों पर पड़ा है।

10. पति के विदेश में होने की कहानी निकली झूठ, दो साल बाद दफन मिला शव

गुजरात के जामनगर में एक महिला ने अपने पति के ऑस्ट्रेलिया में होने की कहानी गढ़कर सभी को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस जांच के दौरान सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। जांच में पता चला कि पति की हत्या कर उसका शव जामनगर में ही जमीन में दफना दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ और जुटाए गए सबूतों के आधार पर महिला पर हत्या के शक की पुष्टि हुई है। मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: 30 जुलाई 2026 की बड़ी खबरें: देश-दुनिया से लेकर बिजनेस, टेक और खेल तक सब कुछ एक नजर में

11. BSP में आकाश आनंद की वापसी की तैयारी? Gen Z रणनीति पर बढ़ी चर्चा

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती की नई रणनीति को लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज है। पार्टी एक बार फिर युवा चेहरे आकाश आनंद को आगे लाकर खुद को नई पीढ़ी के बीच मजबूत करने की कोशिश कर रही है। आकाश आनंद पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कार्यकर्ता बैठकों और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को भी गति दी जाएगी। बता दें कि हाल के छात्र आंदोलनों और युवाओं के मुद्दों के बाद BSP भी अब युवा मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने की तैयारी में है।

12. योगी सरकार पर सपा का हमला, अंबेडकर वाहिनी अध्यक्ष ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी की अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष पर सवाल उठाने से पहले अपने कामकाज की समीक्षा करे। उन्होंने कहा, “योगी जी पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें, उसके बाद दूसरों पर सवाल उठाएं।” सपा नेता ने दावा किया कि प्रदेश में बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

13. देवरिया में शराब की दुकान पर चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के देवरिया में शराब की दुकान के बाहर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में विवाद की वजह आपसी कहासुनी बताई जा रही है।

14. रेवंत रेड्डी के ‘क्रिमिनल वेस्ट’ बयान पर सियासी और शैक्षणिक विवाद

तेलंगाना के इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता पर टिप्पणी करते हुए रेवंत रेड्डी कुछ संस्थानों को लेकर “क्रिमिनल वेस्ट” शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद विपक्ष और छात्र संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे इंजीनियरिंग छात्रों का अपमान बताया। विवाद बढ़ने के बाद विपक्ष ने मुख्यमंत्री से बयान वापस लेने की मांग की है। वहीं सरकार का कहना है कि रेवंत रेड्डी का मकसद छात्रों को निशाना बनाना नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत की ओर ध्यान दिलाना था।

यह भी पढ़ें: राहुल के बचाव में उतरे अखिलेश, फिर भी UP चुनाव में गठबंधन क्यों अटका?

15. केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले की ईरान ने की निंदा, रिहायशी इलाके में 3 की मौत

ईरान ने केशम द्वीप पर हुए कथित अमेरिकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, हमले में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। वहीं, अमेरिकी पक्ष की ओर से इस घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है तथा पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

16. चंदौली में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से अवैध रूप से शराब की बिक्री और सप्लाई में शामिल था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे मौके से दबोच लिया। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

17. देहरादून में एक ही दिन चार दोपहिया वाहन चोरी, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून में वाहन लगातार वाहन चोरी के हादसे सामने आ रहे हैं। 30 जुलाई को दीपनगर निवासी विमल कुमार ने अपनी काले रंग की स्कूटी रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी की थी। सुबह करीब 9:15 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच अज्ञात चोर स्कूटी लेकर फरार हो गया। वहीं, तेलपुर चौक निवासी इकबाल की बाइक महंत इंदिरेश अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। इसके अलावा शहर के दो अन्य थाना क्षेत्रों से भी दो दोपहिया वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई है। लगातार हो रही इन वारदातों के बाद पुलिस ने सभी मामलों की जांच तेज कर दी है और वाहन चोर गिरोह के एंगल से भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में पंजाब का गुरप्रीत सिंह, अमेरिका ने क्यों जारी किया वारंट?

18. कियारा आडवाणी के बर्थडे पर रिलीज हुआ ‘Toxic’ का नया पोस्टर

अभिनेत्री कियारा आडवाणी के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का नया पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में कियारा ‘नादिया’ के किरदार में बेहद दमदार और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने उनकी नई झलक की जमकर तारीफ की। फिल्म में कियारा के साथ सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। मेकर्स पहले ही फिल्म के टीजर और गानों के जरिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा चुके हैं।

19. रामायण ट्रेलर पर आलिया भट्ट का रिएक्शन, रणबीर की जमकर तारीफ

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फिल्म को लेकर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस बीच रणबीर कपूर की पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी ट्रेलर पर अपनी खुशी जाहिर की है। आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह इस फिल्म और रणबीर के काम पर बेहद गर्व महसूस कर रही हैं।

20. रेलवे सुरक्षा विभाग में कार्यालय अधीक्षक बनेंगे रेलकर्मी

रेलवे सुरक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। विभाग में कार्यालय अधीक्षक (Office Superintendent) के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। नियमानुसार सेवा रिकॉर्ड और पात्रता के आधार पर की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित कर्मचारियों को कार्यालय अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.