सुबह की धूप को न करें नजरअंदाज! शरीर को मिल सकते हैं, जानें 7 हेल्थ बेनिफिट्स

सुबह की हल्की धूप को अक्सर लोग सिर्फ सर्दियों की गर्माहट से जोड़कर देखते हैं, लेकिन सूरज की रोशनी का शरीर और दिमाग दोनों पर असर पड़ता है। सुबह की प्राकृतिक रोशनी शरीर की आंतरिक घड़ी यानी सर्केडियन रिदम को सही समय पर सक्रिय करने में मदद करती है, जिससे नींद-जागने का चक्र बेहतर रह सकता है।

Palak Gupta

4 अक्टूबर 2026

1 min read
सुबह की धूप को न करें नजरअंदाज! शरीर को मिल सकते हैं, जानें 7 हेल्थ बेनिफिट्स

जरा सोचिये सुबह की हल्की धूप, ठंडी हवा का साथ और चेहरे पर पड़ती सूरज की नरम किरणें। कुछ मिनट बालकनी में बैठना या छत पर टहलना भले ही रोजमर्रा की छोटी-सी बात लगे, लेकिन शरीर के लिए इसकी अहमियत कम नहीं है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर सुबह उठते ही मोबाइल और काम में लग जाते हैं और खिड़की के बाहर आती धूप को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि यही प्राकृतिक रोशनी शरीर को दिन शुरू होने का संकेत देने से लेकर नींद के चक्र को व्यवस्थित रखने तक में मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें: ज्यादा गर्म चाय का शौक खतरनाक! 65°C से ऊपर बढ़ सकता है कैंसर का रिस्क, जानें 8 जरूरी बातें

आजकल सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले हाथ मोबाइल की तरफ जाता है। अलार्म बंद करते ही नोटिफिकेशन देखने की आदत ऐसी हो गई है कि कई बार बिस्तर से उठना भी भारी लगता है। वहीं कुछ मिनट योग, प्राणायाम या सूर्य नमस्कार करने की बात आए तो मन कहता है कि आज रहने देते हैं। लेकिन यही छोटी-सी सुस्ती हमारी सुबह की पूरी दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है। अगर मोबाइल की स्क्रीन देखने से पहले कुछ मिनट बाहर की प्राकृतिक रोशनी में बिताएं, थोड़ा चलें या हल्की एक्सरसाइज करें, तो दिन की शुरुआत ज्यादा एक्टिव तरीके से की जा सकती है।

लेकिन एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि बह की हल्की धूप शरीर के लिए उपयोगी हो सकती है, लेकिन तेज धूप में जरूरत से ज्यादा देर रहना त्वचा के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। इसलिए सवाल यह नहीं है कि धूप लें या नहीं, बल्कि यह है कि कब, कितनी और किस तरह लें।

1. शरीर में विटामिन डी बनने में मदद

सूरज की यूवीबी किरणें त्वचा में विटामिन डी बनने की प्रक्रिया शुरू करती हैं। विटामिन डी शरीर को कैल्शियम का इस्तेमाल करने में मदद करता है और हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी है। हालांकि शरीर में विटामिन डी कितना बनेगा, यह त्वचा का रंग, उम्र, मौसम, कपड़े और धूप में बिताए समय जैसी कई चीजों पर निर्भर करता है।

2. रात की नींद बेहतर करने में मदद

सुबह की प्राकृतिक रोशनी शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी यानी सर्केडियन रिदम को सही समय का संकेत देती है। सुबह पर्याप्त रोशनी मिलने से शरीर के नींद-जागने के चक्र को व्यवस्थित रखने में मदद मिल सकती है। यानी सुबह की कुछ देर की धूप रात की नींद के लिए भी फायदेमंद हो सकती है।

3. मूड को बेहतर रखने में मदद

सुबह का उजाला सिर्फ आंखों को रोशनी नहीं देता, बल्कि शरीर की दिनचर्या और मानसिक सक्रियता पर भी असर डालता है। दिन की शुरुआत प्राकृतिक रोशनी के साथ करने से मूड और जागरूकता बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। इसलिए सुबह कुछ देर बाहर निकलना मन को भी अच्छा महसूस करा सकता है।

यह भी पढ़ें: मधुमक्खी के डंक से सूजन और दर्द? अपनाएं ये 6 आसान उपाय, सांस लेने में दिक्कत समेत ये 5 संकेत हों तो सावधान

4. शरीर को एक्टिव रखने में मदद

अगर सुबह की धूप के साथ थोड़ी वॉक भी जुड़ जाए तो दिन की शुरुआत और बेहतर हो सकती है। कुछ देर पैदल चलना, छत पर टहलना या पार्क में घूमना शरीर को सक्रिय करने का आसान तरीका है। इससे सुबह-सुबह सुस्ती कम करने और दिन की शुरुआत एक्टिव तरीके से करने में मदद मिल सकती है।

5. शरीर की जैविक घड़ी को सही संकेत मिलता है

हमारे शरीर में एक प्राकृतिक घड़ी होती है, जिसे सर्केडियन रिदम कहा जाता है। यह नींद और जागने के समय समेत शरीर की कई प्रक्रियाओं को प्रभावित करती है। सुबह की प्राकृतिक रोशनी इस घड़ी को दिन के समय के साथ तालमेल बैठाने में मदद करती है।

6. हड्डियों की सेहत में मदद

विटामिन डी और हड्डियों की सेहत का गहरा संबंध है। शरीर में पर्याप्त विटामिन डी होने पर कैल्शियम के इस्तेमाल में मदद मिलती है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है। हालांकि हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ धूप ही काफी नहीं है। खान-पान, कैल्शियम और नियमित शारीरिक गतिविधि भी जरूरी हैं।

7. सुबह की अच्छी आदत बन सकती है

सुबह कुछ देर धूप में बैठना या बाहर टहलना एक छोटी लेकिन अच्छी दिनचर्या बन सकती है। इससे आपको कमरे, मोबाइल और स्क्रीन से कुछ समय दूर रहने का मौका भी मिलता है। अगर रोज सुबह कुछ समय प्राकृतिक रोशनी और हल्की गतिविधि के साथ बिताया जाए, तो यह दिन की शुरुआत को ज्यादा व्यवस्थित बना सकता है।

यह भी पढ़ें: Creatine लेने से क्या सच में बढ़ती है मसल्स? जानें फायदे-नुकसान और 5 सावधानियां

अब आप सभी के मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा की धुप हमारे शरीर में सहायक तो है लेकिन यह हमारे शरीर के कोन से भाग को मजबूत बनाती है ?

शरीर का हिस्साधूप से संभावित फायदा
हड्डियांविटामिन डी बनने में मदद, जिससे कैल्शियम के इस्तेमाल और हड्डियों की मजबूती को सपोर्ट मिलता है।
दिमागसुबह की प्राकृतिक रोशनी शरीर की जैविक घड़ी को सही संकेत देने में मदद करती है, जिससे दिन-रात का चक्र व्यवस्थित रह सकता है।
आंखेंसुबह की प्राकृतिक रोशनी शरीर को दिन का समय समझने में मदद करती है। सीधे सूरज को देखने से बचना चाहिए।
दिल और रक्त वाहिकाएंबेहतर नींद और नियमित दिनचर्या के जरिए हृदय स्वास्थ्य को अप्रत्यक्ष रूप से सपोर्ट मिल सकता है।
मांसपेशियांपर्याप्त विटामिन डी शरीर के सामान्य मांसपेशी कार्य के लिए जरूरी है।
दांतविटामिन डी कैल्शियम के इस्तेमाल में मदद करता है, जो दांतों और हड्डियों के लिए जरूरी है।
इम्यून सिस्टमविटामिन डी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के सामान्य कामकाज में भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें: Gandhi Jayanti 2026: सादगी से संघर्ष तक, बापू का जीवन और उनके अनमोल विचार, जो मुश्किल वक्त में भी नहीं मानने देंगे हार

धूप कितनी देर लें?

सही मायने में कहा जाए तो इसका कोई एक तय समय हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होता। धूप की तीव्रता, मौसम, त्वचा का रंग, उम्र और कपड़ों के हिसाब से शरीर पर इसका असर अलग हो सकता है। इसलिए सिर्फ विटामिन डी के लिए लंबे समय तक तेज धूप में बैठना सही तरीका नहीं है। अगर धूप तेज हो रही है, त्वचा में जलन या लालिमा होने लगे तो वहां से हट जाना चाहिए। लंबे समय तक तेज यूवी किरणों के संपर्क में रहने से त्वचा को नुकसान हो सकता है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.