गूगल लेकर आ रहा है नए अपडेट का पैमाना। बताया जा रहा है जो भी ऐप्स हम इस्तेमाल करते हैं चाहे वो प्रोफेशनल काम के लिए हों या फिर पर्सनल के लिए, हम ऐप्स तो डाउनलोड कर देते हैं। लेकिन फोन में काफी ऐप्स होते हैं जो सिर्फ इंस्टॉलेड रहते हैं या फिर इंस्टॉल करके भुला दिए जाते हैं। गूगल का कहना है कि ये ऐप्स जो काफी समय तक यूज न किए जाएं, वो बड़ी मुसीबत का कारण बन सकते हैं।
गूगल लोगो को इसी मुसीबत से बचाने के लिए एक नई तरीका लेकर आया है। बताया जा रहा है कि अनयूज्ड ऐप्स को लंबे समय तक अपने फोन में रखना हानिकारक साबित हो सकता है क्योंकि इसकी वजह से आपके फोन का सारा डेटा कहीं न कहीं इन ऐप्स के पास भी लीक हो रहा है।
आम तौर पर हमारे पास कई अन्य ऐप्स हैं जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, लेकिन इन ऐप्स के डेवलपर्स टाइम टू टाइम लेटेस्ट अपडेट देते हैं जिससे डेटा लीक होने के चांस कम हो जाते हैं। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि खतरा तब बढ़ जाता है जब ऐप्स बहुत समय से डेवलपर द्वारा अपडेट ना किया गया हो या फिर गूगल ने उसे अपने आप ही प्ले स्टोर से हटा दिया हो।
जब ये ऐप्स लंबे समय तक खाली पड़े रह जाते हैं, तब इस पर हाथ अजमाते हैं हैकर्स, लोगों का डेटा और जानकारी पाने के लिए। लंबे समय तक सिस्टम अपडेट न होने की वजह से वह ऐप कमजोर पड़ जाती है, जो कि आसानी से हैकर्स द्वारा हड़प ली जाती है।
फिलहाल गूगल इस बड़ी चोट से लोगों को बचाने के लिए प्ले स्टोर को ऐसी ऐप्स को स्कैन करके ब्लॉक कर देता है। इसी के साथ गूगल ने ऐसा सिस्टम अपडेट किया है जिसमें अगर कोई भी ऐप यूज़र का डेटा चोरी करता हुआ या फिर पर्सनल जानकारी लेता हुआ पकड़ा जाता है, तो वह यूज़र को तुरंत नोटिफाई कर देता है।
हालाकि गूगल प्ले स्टोर उन ऐप्स को डिटेक्ट नहीं कर पाता जो डिलिस्टेड या डेवलपर्स को अपडेट करती हैं। इसी चीज़ को काउंटरैक्ट करने के लिए गूगल लेकर आई है बढ़िया अपडेट। अब से गूगल आपको जो ऐप्स प्ले स्टोर से निष्कासित किए जा रहे हैं उसकी भी जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त कराएगा। इसके लिए गूगल नए फीचर को टेस्ट करने में लगा है।
अभी देखना यह बाकी है कि गूगल यह नया फीचर कब सपोर्ट करना शुरू करेगा जिससे यूज़र के पास तुरंत नोटिफिकेशन जाएगी और वह फैसला कर सके कि उसे इंस्टॉल रखना है या नहीं।









