18 जून का यूपी मौसम: गर्मी से राहत के संकेत, तेज आंधी और बारिश संभव

यूपी में 18 जून को पहले पड़ेगी भीषण गर्मी, लेकिन अगले 48 घंटों में 29 जिलों में तेज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट की उम्मीद।

Palak Gupta

17 जून 2026

1 min read
UP Weather Rain Alert June 18 2026

उत्तर प्रदेश के मौसम में बिन मौसम बरसात और बिन बुलाए आंधी बारिश का संयोग देखने को रोज ही मिल रहा है। कभी भयंकर गर्मी से इंसान परेशान हो रहा है तो कभी भी बिना बताये करवट लेते हुए मौसम से। 18 जून को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में गर्मी ने एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गर्मी का भूचाल उत्तर प्रदेश वासियों को देखने को मिलेगा , हालांकि आईएमडी की तरफ से कोई भी संदेश या चेतावनी सामने नहीं आई है।

तेज धूप की चपेट के साथ उत्तर प्रदेश का मामला और भी गरम होता जा रहा है , वही तेज धुप निकलने के कारण भीषण आग से भरी लू का सामना लोग निरंतर कुछ दिनों से करते आ रहे है। मौसम विभाग ने अभी की सिचुएशन को देख 19 जून के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।

हालांकि राहत ज्यादा दूर नहीं है जल्द ही उत्तर प्रदेश के क्षेत्र भारी मानसून से घिरने वाले है , भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाको में तेज़ हवाएँ दिखेंगी । अनुमान लगाया जा रहा है की यह हवाएँ करीबन 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ गरजते हुए बादल भी साथ लाएंगी। खासतौर पर लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम बदल सकता है।

कैसा रहेगा कल का मौसम ?

कल के मौसम को देखा जाए तो आईएमडी ने न तो रेड अलर्ट जारी किया है न ही कोई भारी संकेत दिया है , जिससे यह तो साफ़ है की लोगों को कल भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। राहत की बात यह भी है कि आंधी बारिश के भी लक्षण दिख रहे है। मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात, जालौन, कानपुर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और अन्य क्षेत्रों में सूरज देवता चमकते नज़र आएंगे।

यह भी पढ़े: प्रयागराज हाईकोर्ट की अधिवक्ता जागृति शुक्ला का निधन, सड़क हादसे में थीं घायल, इसी घटना में वकील-डॉक्टरों के बीच झड़प हुई थी

मौसम में इस हेर-फेर का कारण यह निरन्तर बदलाव बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी है। इसी कारणवश पहले एक दम से झुंझलाती गर्मी का कहर दिख रहा है फिर तेज़ आंधी तूफ़ान। इस बदलाव से सुखद बात यह है कि तापमान में 4-5 डिग्री का परिवर्तन दिखता है , जो थोड़े ही समय के लिए सही लेकिन लोगों को गर्मी के केहर से आराम दिलाता है।

दूसरी ओर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन का अपडेट भी दिया है। यूपी में 22-23 जून के आसपास सोनभद्र जिले से मानसून की शुरुआत हो सकती हैं, लेकिन इस बार अल नीनो की वजह से मानसून कमजोर ही रहने का अनुमान है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.