सोने चांदी जैसी कीमती धातुओं में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कारोबारी सत्र से सोने चांदी की कीमतों में गिरवाट का दौर लगातार जारी है। त्योहारी सीजन के बीच सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को कीमतों में गिरावट की खबर है। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुएं दबाव में रहीं।
इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत शुक्रवार को कमजोर रही है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने या निवेश की सोच रहें हैं तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।
घरेलू MCX में क्या है भाव ?
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने की आशंका बनी हुई है। MCX पर आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में फिर गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,43,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था यानी आज सोने में 1,039 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 21 October: विदेशों में सोना-चांदी सस्ता, क्या त्योहारों की मांग से भारत में बढ़ेंगे दाम?
मुख्य शहरों में सोने के भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
| दिल्ली | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| मुंबई | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| कोलकाता | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| चेन्नई | ₹142480 | ₹130600 | ₹106900 |
| पटना | ₹142530 | ₹130650 | ₹106910 |
| लखनऊ | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| अयोध्या | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| कानपुर | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| मेरठ | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| अलीगढ़ | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| मुरादाबाद | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| मिर्जापुर | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| झांसी | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| मथुरा | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| गोरखपुर | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| बरेली | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| वाराणसी | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| प्रयागराज | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| गाजियाबाद | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| नोएडा | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| गुरुग्राम | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| चंडीगढ़ | ₹142630 | ₹130750 | ₹106860 |
| जयपुर | ₹142530 | ₹130750 | ₹106910 |
| लुधियाना | ₹142630 | ₹130750 | ₹107010 |
| गुवाहाटी | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| जलगांव | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| इंदौर | ₹142530 | ₹130650 | ₹106910 |
| भोपाल | ₹142530 | ₹130650 | ₹106910 |
| अहमदाबाद | ₹142430 | ₹130650 | ₹106860 |
| वडोदरा | ₹142430 | ₹130650 | ₹106860 |
| सूरत | ₹142430 | ₹130650 | ₹106860 |
| पुणे | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| नागपुर | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| नासिक | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| बैंगलोर | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| भुवनेश्वर | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| कटक | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| अमरावती | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| विशाखापत्तनम | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| मैसूर | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| विजयवाड़ा | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| कोयंबटूर | ₹142480 | ₹130600 | ₹106900 |
| मंगलौर | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| मदुरै | ₹142480 | ₹130600 | ₹106900 |
| रायपुर | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| बेलगाम | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| राजमुंदरी | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| हैदराबाद | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| दावनगेरे | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| बेल्लारी | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
| सलेम | ₹142480 | ₹130600 | ₹106900 |
| वेल्लोर | ₹142480 | ₹130600 | ₹106900 |
| अमरावती | ₹142480 | ₹130600 | ₹106860 |
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2.57 प्रतिशत की कटौती के साथ 1,94,466 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज चांदी में 5,133 रुपये का बड़ा हेर-फेर देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी को अहम वजह माना जा रहा है। चांदी का इस्तेमाल गहने बनाने के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, सौर ऊर्जा और दूसरे औद्योगिक क्षेत्रों में भी होता है। इसलिए इसकी कीमत पर निवेशकों की खरीद-बिक्री के साथ औद्योगिक मांग का भी असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 16 October: सोने-चांदी के दाम में तेजी, जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा भाव
चांदी के लेटेस्ट भाव
| शहर | 1 किलो चांदी का भाव |
| दिल्ली | ₹2,20,000 |
| मुंबई | ₹2,20,000 |
| कोलकाता | ₹2,20,000 |
| चेन्नई | ₹2,24,900 |
| पटना | ₹2,20,000 |
| लखनऊ | ₹2,20,000 |
| मेरठ | ₹2,20,000 |
| अयोध्या | ₹2,20,000 |
| कानपुर | ₹2,20,000 |
| अलीगढ़ | ₹2,20,000 |
| मुरादाबाद | ₹2,20,000 |
| मिर्जापुर | ₹2,20,000 |
| झांसी | ₹2,20,000 |
| आगरा | ₹2,20,000 |
| मथुरा | ₹2,20,000 |
| गोरखपुर | ₹2,20,000 |
| बरेली | ₹2,20,000 |
| वाराणसी | ₹2,20,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,20,000 |
| नोएडा | ₹2,20,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,20,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,20,000 |
| जयपुर | ₹2,20,000 |
| लुधियाना | ₹2,20,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,20,000 |
| जलगांव | ₹2,20,000 |
| भोपाल | ₹2,20,000 |
| इंदौर | ₹2,20,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,20,000 |
| वडोदरा | ₹2,20,000 |
| सूरत | ₹2,20,000 |
| पुणे | ₹2,20,000 |
| नागपुर | ₹2,20,000 |
| नासिक | ₹2,20,000 |
| बैंगलोर | ₹2,20,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,24,900 |
| कटक | ₹2,24,900 |
| अमरावती | ₹2,20,000 |
| विशाखापत्तनम | ₹2,24,900 |
| मैसूर | ₹2,20,000 |
| विजयवाड़ा | ₹2,24,900 |
| कोयंबटूर | ₹2,24,900 |
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 20 October: दशहरे पर सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत गिरकर 4,016.27 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर आ गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 0.7 प्रतिशत टूटकर 4,030.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, स्पॉट सिल्वर की कीमत करीब 1 प्रतिशत गिरकर 53.98 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस रह गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बने रहने की आशंका के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 22 October: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹100 सस्ती; जानें आपके शहर का ताजा भाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप धनतेरस या दिवाली के लिए गहने खरीदने जा रहे हैं, तो केवल बाजार में चल रहे भाव को देखकर फैसला न लें। सबसे पहले अपने शहर के एक से अधिक ज्वेलर्स से कीमत की जानकारी लें और सोने की शुद्धता की जांच करें। 24 कैरेट सोना आमतौर पर निवेश के लिए सिक्कों या बार के रूप में इस्तेमाल होता है, जबकि आभूषण बनाने में 22 कैरेट सोना अधिक प्रचलित है।
चांदी खरीदते समय भी शुद्धता, वजन और बिल पर दर्ज दर को ध्यान से देखें। दुकानदार से यह स्पष्ट कर लें कि बताई गई कीमत में GST और अन्य शुल्क शामिल हैं या नहीं। गहनों के मामले में मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए केवल सोने के प्रति 10 ग्राम भाव की तुलना करना पर्याप्त नहीं है।
डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।





