Gold Silver Price Today 20 July 2026: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी स्थिर; खरीदारी से पहले जानें नया भाव

20 जुलाई 2026 को सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव स्थिर रहे। जानें 24K, 22K, 18K गोल्ड के ताजा रेट, प्रमुख शहरों के भाव, अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर और एक्सपर्ट्स की राय।

Palak Gupta

20 जुलाई 2026

1 min read
Gold Silver Price Today 20 July 2026: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी स्थिर; खरीदारी से पहले जानें नया भाव

जुलाई के तीसरे सोमवार को सोने चांदी के भावों ने अपना रुख बदला। शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद होकर सोने चांदी के भावों में आज बढ़त देखी गयी है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण सोने चांदी के दरों में निरंतर उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। आज यानि 20 जुलाई 2026 को बाजार खुलते ही सोने के भाव चढ़ते नजर आये।

सर्राफा बाजार में भी हल्की तेजी महसूस की गयी है। हालांकि चांदी के भाव आज स्थिर बने हुए हैं। बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि की वजह से सोने की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है। ऐसे में निवेश करने वाले लोगों के साथ-साथ शादी-ब्याह या त्योहारी सीजन के लिए ज्वेलरी खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए आज के रेट जानना बेहद जरूरी है।

सर्राफा बाजार के बढ़े भाव

सर्राफा बाजार में दिन की शुरुआत से ही हल्की उछाल देखी गयी है। बाजार के शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोना करीब 1,43,440 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना लगभग 1,31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना करीब 1,07,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता रहा। वहीं, अधिकांश शहरों में 999 शुद्ध चांदी का भाव लगभग 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है।

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा और लगातार गिरावट के चलते यह तीन सप्ताह के निचले स्तर तक पहुंच गया था। भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 800 रुपये टूटकर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को इसका भाव 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का रुख बना रहता है, तो आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं चांदी की कीमतें फिलहाल औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार की चाल पर निर्भर रहेंगी।

यह भी पढ़ें: 17 जून को सोना चमका, चांदी फिसली; जानें आपके शहर के ताजा रेट

MCX पर कैसा है माहौल ?

घरेलू कमोडिटी बाजार ( MCX ) पर बाज़ार खुलते ही सुबह 9:00 बजे चांदी के भावों में हल्की ऊंचाई नजर आई। चांदी 46 रुपये की बढ़त के साथ 2,16,449 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को चांदी का भाव 2,16,403 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था।

सोने की बात करें तो घरेलू कमोडिटी में 24 कैरेट गोल्ड में 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त दर्ज की गई है। 10 ग्राम सोना 10 रुपये महंगा होकर  1,45,660 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये की बढ़त के साथ 1,33,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शहरवार में सोने का भाव ( प्रति ग्राम )

शहर18 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)24 कैरेट (10 ग्राम)
चेन्नई₹10,646.41₹13,012.28₹14,195.22
अहमदाबाद₹10,637.96₹13,001.95₹14,183.94
लखनऊ₹10,627.17₹12,988.77₹14,169.57
कोलकाता₹10,618.28₹12,977.90₹14,157.71
कोयंबटूर₹10,598.68₹12,953.94₹14,131.58
हैदराबाद₹10,602.41₹12,958.50₹14,136.55
मुंबई₹10,588.91₹12,942.00₹14,118.54
बैंगलोर₹10,587.51₹12,940.29₹14,116.68
कानपुर₹10,584.72₹12,936.88₹14,112.97
पुणे₹10,583.33₹12,935.18₹14,111.11
नागपुर₹10,583.33₹12,935.18₹14,111.11
जयपुर₹10,582.40₹12,934.05₹14,109.87
पटना₹10,540.77₹12,883.16₹14,054.36
दिल्ली₹10,513.65₹12,850.02₹14,018.20
इंदौर₹10,497.17₹12,829.88₹13,996.23

यह भी पढ़ें: Stock Market Today: दुनिया भर में गिरावट के बीच सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, जानें भारतीय बाजार में क्यों आई रैली

चांदी का भाव

मात्राकल का भावआज का भाव
1 ग्राम₹156.03₹159.28
8 ग्राम₹1,248.23₹1,274.22
10 ग्राम₹1,560.29₹1,592.77
100 ग्राम₹15,602.85₹15,927.74

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, जानें 17 जुलाई के ताजा सोना-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भी जानें भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से निवेशकों का रुझान एक बार फिर सोने की ओर बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 57.37 डॉलर प्रति औंस हो गई है वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत 4,023 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 18 जुलाई को सोने के ताजा भाव जारी, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए रेट

एक्सपर्ट्स की क्या है सलाह ?

बुलियन मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में फिलहाल मजबूती का मुख्य कारण वैश्विक बाजार में बढ़ी अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग है। वहीं, चांदी की कीमतें औद्योगिक मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल के अनुसार आगे बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े फैसले, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे।

अगर आप निवेश के उद्देश्य से सोना खरीद रहे हैं, तो एकमुश्त बड़ी खरीदारी करने के बजाय SIP की तरह निवेश करना बेहतर विकल्प माना जा रहा है। वहीं, जिन लोगों को शादी या अन्य जरूरतों के लिए ज्वेलरी खरीदनी है, वे बाजार में हल्के उतार-चढ़ाव का इंतजार कर सकते हैं, लेकिन केवल कीमत के आधार पर फैसला लेने से बचें। विशेषज्ञ हॉलमार्क वाले आभूषण खरीदने और खरीदारी से पहले अलग-अलग ज्वेलर्स के रेट व मेकिंग चार्ज की तुलना करने की भी सलाह देते हैं। इससे बेहतर कीमत मिलने के साथ भविष्य में रीसेल वैल्यू भी अच्छी रहती है।

डिस्क्लेमर- यहाँ पर बताए गए सोने चांदी के दर अनुमानित है और सर्राफा बाजार तथा अन्य रिपोर्ट्स और सूत्रों पर आधारित है। वास्तविक भाव में अंतर देखने को मिल सकता है इसलिए किसी भी प्रकार का निवेश या खरीदारी करने से पहले ज्वेलर या अन्य स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि जरूर करें।

Avatar
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,… और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment