Gold-Silver Price 22 October: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹100 सस्ती; जानें आपके शहर का ताजा भाव

गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1% से ज्यादा फिसलकर 4,094.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी करीब 2.6% गिरकर 56.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई की चिंता के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। घरेलू बाजार में चांदी का सांकेतिक खुदरा भाव ₹100 घटकर ₹2,29,900 प्रति किलोग्राम हो गया।

Palak Gupta

22 अक्टूबर 2026

1 min read
Gold-Silver Price 22 October: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹100 सस्ती; जानें आपके शहर का ताजा भाव

सोने चांदी के भावों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो कारोबार से जो सोने चांदी का भाव ऊपर चढ़ता नजर आया था वह आज गिरावट की ओर कदम बढ़ता नजर आ रहा है। गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आए, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी या निवेश की सोच रहें हैं तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।

घरेलू MCX पर जानें भाव

आज बाजार ओपन होने के बाद फिर कीमतों में गिरावट होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.88 प्रतिशत गिरकर 1,44,797 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,46,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था यानी आज कारोबार शुरू होते ही सोने के वायदा भाव  1,282 रुपये टूट गए।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 20 October: दशहरे पर सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

शहरवार में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹146230₹134050₹109710
मुंबई₹146080₹133900₹109560
कोलकाता₹146080₹133900₹109560
चेन्नई₹147170₹134900₹110850
पटना₹146130₹133950₹109610
लखनऊ₹146230₹134050₹109710
मेरठ₹146230₹134050₹109710
कानपुर₹146230₹134050₹109710
अयोध्या₹146230₹134050₹109710
अलीगढ़₹146230₹134050₹109710
मुरादाबाद₹146230₹134050₹109710
मिर्जापुर₹146230₹134050₹109710
झांसी₹146230₹134050₹109710
मथुरा₹146230₹134050₹109710
गोरखपुर₹146230₹134050₹109710
बरेली₹146230₹134050₹109710
प्रयागराज₹146230₹134050₹109710
वाराणसी₹146230₹134050₹109710
गाजियाबाद₹146230₹134050₹109710
नोएडा₹146230₹134050₹109710
गुरुग्राम₹146230₹134050₹109710
चंडीगढ़₹146230₹134050₹109710
जयपुर₹146230₹134050₹109710
लुधियाना₹146230₹134050₹109710
गुवाहाटी₹146080₹133900₹109560
जलगांव₹146080₹133900₹109560
इंदौर₹146130₹133950₹109610
भोपाल₹146130₹133950₹109610
अहमदाबाद₹146130₹133950₹109610
वडोदरा₹146130₹133950₹109610
सूरत₹146130₹133950₹109610
पुणे₹146080₹133900₹109560
नागपुर₹146080₹133900₹109560
नासिक₹146110₹133930₹109590
बैंगलोर₹146080₹133900₹109560
भुवनेश्वर₹146080₹133900₹109560
कटक₹146080₹133900₹109560
अमरावती₹146080₹133900₹109560
विशाखापत्तनम₹146080₹133900₹109560
मैसूर₹146080₹133900₹109560
विजयवाड़ा₹146080₹133900₹109560
कोयंबटूर₹147170₹134900₹110850
मंगलौर₹146080₹133900₹109560
मदुरै₹147170₹134900₹110850
रायपुर₹146080₹133900₹109560
बेलगाम₹146080₹133900₹109560
राजमुंदरी₹146080₹133900₹109560
हैदराबाद₹146080₹133900₹109560

चांदी की बात करें तो MCX पर चांदी आज सोने के साथ गिरवाट की ओर बढ़ती नजर आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.84 प्रतिशत की गिरवाट के साथ 2,05,318 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,09,168 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी में  3,850 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,30,000
मुंबई₹2,30,000
कोलकाता₹2,30,000
चेन्नई₹2,40,000
पटना₹2,30,000
लखनऊ₹2,30,000
मेरठ₹2,30,000
अयोध्या₹2,30,000
कानपुर₹2,30,000
अलीगढ़₹2,30,000
मुरादाबाद₹2,30,000
मिर्जापुर₹2,30,000
झांसी₹2,30,000
मथुरा₹2,30,000
आगरा₹2,30,000
गोरखपुर₹2,30,000
बरेली₹2,30,000
वाराणसी₹2,30,000
गाजियाबाद₹2,30,000
नोएडा₹2,30,000
गुरुग्राम₹2,30,000
चंडीगढ़₹2,30,000
जयपुर₹2,30,000
लुधियाना₹2,30,000
गुवाहाटी₹2,30,000
जलगांव₹2,30,000
इंदौर₹2,30,000
भोपाल₹2,30,000
अहमदाबाद₹2,30,000
वडोदरा₹2,30,000
सूरत₹2,30,000
पुणे₹2,30,000
नागपुर₹2,30,000
नासिक₹2,30,000
बैंगलोर₹2,30,000
कटक₹2,40,000
भुवनेश्वर₹2,40,000
अमरावती₹2,30,000
विशाखापत्तनम₹2,40,000
मैसूर₹2,30,000
विजयवाड़ा₹2,40,000
कोयंबटूर₹2,40,000

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 19 October: सोने-चांदी के दाम में तेजी, चांदी ₹2.12 लाख के पार; जानें 18K, 22K और 24K गोल्ड के ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?

विदेशी बाजारों में गुरुवार को सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 1 प्रतिशत से टूटकर 4,094.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर का भाव भी गिरकर 4,111.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी लगभग 2.6 प्रतिशत टूटकर 56.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। प्लेटिनम और पैलेडियम की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। इससे पता चलता है कि गुरुवार को कीमती धातुओं के बाजार में व्यापक दबाव बना हुआ था।

सोने की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ने की आशंका है। इससे निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी मौद्रिक नीति को लेकर सतर्क हैं। ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका सोने की कीमतों पर दबाव डाल सकती है। इसकी वजह यह है कि सोना निवेशकों को ब्याज नहीं देता। ऐसे में जब दूसरे निवेश विकल्पों से बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ती है, तो कुछ निवेशक सोने से दूरी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 16 October: सोने-चांदी के दाम में तेजी, जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा भाव

आगे कैसा रह सकता है बाजार?

22 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की गिरावट से संकेत मिलता है कि निकट अवधि में कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। महंगाई, कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर और अमेरिकी ब्याज दरों से जुड़े संकेत आगे की दिशा तय करने में अहम होंगे। भारत में रुपये की विनिमय दर और घरेलू मांग भी खुदरा भाव को प्रभावित करेगी।

ऐसे में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सबसे जरूरी है कि वे ताजा भाव की पुष्टि करें और कुल खर्च को ध्यान में रखकर खरीदारी करें।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 21 October: विदेशों में सोना-चांदी सस्ता, क्या त्योहारों की मांग से भारत में बढ़ेंगे दाम?

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment