Gold Price Today: 18 जुलाई को सोने के ताजा भाव जारी, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए रेट

सोने और चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप निवेश, शादी या किसी खास मौके के लिए खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो 18 जुलाई 2026 के लेटेस्ट गोल्ड और सिल्वर रेट, बाजार की चाल, अंतरराष्ट्रीय संकेत और एक्सपर्ट्स की राय जानना आपके लिए जरूरी हो सकता है।

Palak Gupta

18 जुलाई 2026

1 min read
Gold Price Today: 18 जुलाई को सोने के ताजा भाव जारी, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए रेट

सोने चांदी चांदी के भावों में भारतीय बाजार में आज यानि 18 जुलाई को नए रेट देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सोने चांदी के भावों में भारी उठक-बैठक लगी हुई है। जुलाई के शुरुआती दिनों से ही सोने चांदी में निरंतर बदलाव आए हैं इसी बीच सोने चांदी के भाव बढ़े भी है लेकिन ज्यादा समय के लिए नहीं।

अमेरिका ईरान तनाव के बीच बढ़ते डॉलर के रेट और कच्चे तेल के भावों के कारण सोने चांदी के दरों में गिरावट नजर आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड और COMEX में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ हैं। अगर इस समय आप सोने चांदी की खरीदारी या निवेश करना चाह रहे है तो एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर जान लें।

घरेलू बाजार के जानें भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX) पर शनिवार को बंद होने के कारण सोने चांदी के दर कल के स्तर पर ही बने हुए हैं। 17 जुलाई को MCX पर सोने पर 0.08 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। कल सोने का भाव 1,40,000 रुपय प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था जो आज स्थिर बना हुआ है। MCX पर कल चांदी उलटी दिशा में भागती दिखी जिसमे कल 0.13 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी। घरेलू बाजार में चांदी 2,15,000 रुपय प्रति किलोग्राम के करीब बंद हुई।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 15 July 2026: सोना-चांदी फिर महंगे, देखें आज का ताजा रेट

सर्राफा बाजार में क्या है भाव ?

18 जुलाई 2026 को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी का भाव करीब 2,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी नहीं आई है, लेकिन बाजार पूरी तरह स्थिर भी नहीं है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सर्राफा बाजार में फिलहाल सोने और चांदी के भाव पर अंतरराष्ट्रीय गोल्ड प्राइस, डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम का सीधा असर पड़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में वैश्विक बाजार में कोई बड़ा आर्थिक या राजनीतिक घटनाक्रम होता है, तो इसका असर भारतीय सर्राफा बाजार की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

विभ्भिन शहरों में सोने के भाव

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
चेन्नई₹1,42,910₹1,31,000₹1,09,200
दिल्ली₹1,42,680₹1,30,800₹1,07,050
लखनऊ₹1,42,680₹1,30,800₹1,07,050
मेरठ₹1,42,680₹1,30,800₹1,07,050
अयोध्या₹1,42,680₹1,30,800₹1,07,050
कानपुर₹1,42,680₹1,30,800₹1,07,050
गाजियाबाद₹1,42,680₹1,30,800₹1,07,050
नोएडा₹1,42,680₹1,30,800₹1,07,050
गुरुग्राम₹1,42,680₹1,30,800₹1,07,050
चंडीगढ़₹1,42,680₹1,30,800₹1,07,050
जयपुर₹1,42,680₹1,30,800₹1,07,050
लुधियाना₹1,42,680₹1,30,800₹1,07,050
पटना₹1,42,580₹1,30,700₹1,06,950
इंदौर₹1,42,580₹1,30,700₹1,06,950
अहमदाबाद₹1,42,580₹1,30,700₹1,06,950
वडोदरा₹1,42,580₹1,30,700₹1,06,950
सूरत₹1,42,580₹1,30,700₹1,06,950
नासिक₹1,42,560₹1,30,680₹1,06,930
मुंबई₹1,42,530₹1,30,650₹1,06,900
कोलकाता₹1,42,530₹1,30,650₹1,06,900
गुवाहाटी₹1,42,530₹1,30,650₹1,06,900
जलगांव₹1,42,530₹1,30,650₹1,06,900
पुणे₹1,42,530₹1,30,650₹1,06,900
नागपुर₹1,42,530₹1,30,650₹1,06,900

यह भी पढ़ें: 16 जुलाई 2026 सोना-चांदी का भाव: आज कितना महंगा या सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर?

चांदी के भी जानें भाव

शहर100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
चेन्नई₹24,000₹2,40,000
दिल्ली₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹23,500₹2,35,000
पटना₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹23,500₹2,35,000
सूरत₹23,500₹2,35,000
पुणे₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹23,500₹2,35,000
नासिक₹23,500₹2,35,000

यह भी पढ़ें: Stock Market Today: दुनिया भर में गिरावट के बीच सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, जानें भारतीय बाजार में क्यों आई रैली

अलग-अलग शहरों में भाव क्यों है अलग ?

देशभर में सोने और चांदी की कीमतें पूरी तरह एक जैसी नहीं होतीं। इसका सबसे बड़ा कारण स्थानीय टैक्स, परिवहन लागत, मांग और सप्लाई में अंतर होता है। अलग-अलग शहरों में ज्वेलर्स की खरीद लागत, लॉजिस्टिक्स खर्च और स्थानीय बाजार की स्थिति भी कीमतों को प्रभावित करती है।इसके अलावा, कुछ राज्यों में टैक्स और अन्य शुल्क अलग हो सकते हैं, जिससे एक ही दिन में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई या अहमदाबाद जैसे शहरों के रेट में मामूली अंतर देखने को मिलता है। बड़े महानगरों में मांग अधिक होने और व्यापार का स्तर बड़ा होने के कारण भी कीमतों में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, जानें 17 जुलाई के ताजा सोना-चांदी के भाव

एक्सपर्ट्स की राय

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव पूरी तरह वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर निर्भर है। अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर जारी अनिश्चितता, डॉलर इंडेक्स की चाल, कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव बुलियन बाजार को सीधे तौर पर प्रभावित कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों का उद्देश्य लंबी अवधि का निवेश है, उनके लिए कीमतों में आने वाली छोटी-मोटी गिरावट खरीदारी का अच्छा अवसर हो सकती है।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी की कीमतें दिनभर बाजार के अनुसार बदल सकती हैं। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने शहर के पास के ज्वेलर या स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Avatar
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,… और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment