Gold-Silver Price: सोना-चांदी में तेज उछाल, ₹4000 तक बढ़े दाम; जानें आज का भाव

सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। 11 अगस्त को बाजार में सोने की कीमत तीन दिनों में करीब ₹6,600 प्रति 10 ग्राम बढ़ी, जबकि चांदी करीब ₹16,200 प्रति किलो चढ़ गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब ₹1.40 लाख के आसपास है।

Palak Gupta

11 अगस्त 2026

1 min read
Gold-Silver Price: सोना-चांदी में तेज उछाल, ₹4000 तक बढ़े दाम; जानें आज का भाव

सोने चांदी पर निवेश करने वालों के लिए अगस्त का महीना गोल्डन पीरियड कहलाया जा रहा है। दोनों धातुएं लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। बाजार में सोने का भाव पिछले तीन दिनों में करीब 6,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गया है, जबकि चांदी की कीमत में करीब 16,200 रुपये प्रति किलो की जोरदार बढ़त दर्ज की गई है।

आज सुबह बाजार खुलते ही 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट सोने तक के भाव बढ़ गए हैं, वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल आया है। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमतें गिरावट के साथ खुली थी वहीं चांदी में जोरदार उछाल देखा गया था। शाम होते ही दोनों की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया।

आज यानी 11 अगस्त को मार्केट खुलते ही सोना-चांदी के भाव आसमान छूता नजर आ रहा है। सर्राफा बाजार से घरेलू MCX बाजार में भी दर ऊंचे बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत मजबूत बनी हुई है। इस तेजी के बीच निवेशकों की नजर अब अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के जानें भाव

10 अगस्त को हाजिर सोना करीब 4,356 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था और सात सप्ताह के ऊंचे स्तर के करीब कारोबार कर रहा था। आज यानी 11 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर सोने का भाव 4473.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले इसमें 1.22 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है।

चांदी की बात करें तो 10 अगस्त को चांदी भी बढ़कर करीब 65 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई थी। आज चांदी की कीमत 65.940 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। पिछले कारोबारी सत्र से इसमें 1.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।

यह भी पढ़ें: सोना हुआ महंगा? 6 अगस्त के ताजा भाव जारी, जानें 18, 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी का नया रेट

घरेलू बाजार पर भी डालें नजर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार तक 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,55,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार रहा है। 10 अगस्त को 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,52,275 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था यानी आज बाजार खुलते ही सोने में  2,790 रुपये की बढ़त देखी गई है।

चांदी के भावों में भी आज बाजार ओपन होने के बाद फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 1.04 प्रतिशत बढ़कर 2,39,339 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 2,36,867 रुपये प्रति किलो थी यानी आज चांदी में 2,472 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 7 अगस्त को सोने के भाव में हलचल, जानें 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

11 अगस्त 2026 को शहरवार सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,52,120₹1,39,450₹1,14,130
मुंबई₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980
कोलकाता₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980
चेन्नई₹1,52,180₹1,39,500₹1,17,650
पटना₹1,52,020₹1,39,350₹1,14,030
लखनऊ₹1,52,120₹1,39,450₹1,14,130
मेरठ₹1,52,120₹1,39,450₹1,14,130
अयोध्या₹1,52,120₹1,39,450₹1,14,130
कानपुर₹1,52,120₹1,39,450₹1,14,130
गाजियाबाद₹1,52,120₹1,39,450₹1,14,130
नोएडा₹1,52,120₹1,39,450₹1,14,130
गुरुग्राम₹1,52,120₹1,39,450₹1,14,130
चंडीगढ़₹1,52,120₹1,39,450₹1,14,130
जयपुर₹1,52,120₹1,39,450₹1,14,130
लुधियाना₹1,52,120₹1,39,450₹1,14,130
गुवाहाटी₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980
इंदौर₹1,52,020₹1,39,350₹1,14,030
अहमदाबाद₹1,52,020₹1,39,350₹1,14,030
वडोदरा₹1,52,020₹1,39,350₹1,14,030
सूरत₹1,52,020₹1,39,350₹1,14,030
नागपुर₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980
पुणे₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980
नासिक₹1,52,000₹1,39,330₹1,14,010
बेंगलुरु₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980
भुवनेश्वर₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980
रायपुर₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980
हैदराबाद₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: सोना ₹1.55 लाख के पार, चांदी भी महंगी; सर्राफा बाजार में तेजी जारी

गुड रिटर्न्स के मुताबिक चांदी का भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,45,000
मुंबई₹2,45,000
कोलकाता₹2,45,000
चेन्नई₹2,50,000
पटना₹2,45,000
लखनऊ₹2,45,000
मेरठ₹2,45,000
अयोध्या₹2,45,000
कानपुर₹2,45,000
गाजियाबाद₹2,45,000
नोएडा₹2,45,000
गुरुग्राम₹2,45,000
चंडीगढ़₹2,45,000
जयपुर₹2,45,000
लुधियाना₹2,45,000
गुवाहाटी₹2,45,000
इंदौर₹2,45,000
अहमदाबाद₹2,45,000
वडोदरा₹2,45,000
सूरत₹2,45,000
नागपुर₹2,45,000
पुणे₹2,45,000
नासिक₹2,45,000
बेंगलुरु₹2,45,000
भुवनेश्वर₹2,49,900
रायपुर₹2,45,000
हैदराबाद₹2,49,900

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today: 10 अगस्त को सोना-चांदी महंगा या सस्ता? जानें 18K, 22K और 24K का भाव

क्या अभी सोना खरीदना सही है?

सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है, इसलिए खरीदारी करने वालों के लिए जल्दबाजी में फैसला लेना ठीक नहीं होगा। अगर खरीदारी जरूरी है तो बाजार के भाव की तुलना करने के साथ-साथ अलग-अलग दुकानों पर घड़ाई के खर्च और अंतिम बिल की भी जानकारी लेनी चाहिए।

वहीं निवेश के लिए सोना खरीदने वालों को केवल एक-दो दिन की तेजी देखकर फैसला नहीं लेना चाहिए। सोने और चांदी के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव होता है और अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल का असर घरेलू कीमतों पर भी पड़ता है। फिलहाल बाजार में सोने और चांदी को लेकर तेजी का रुख बना हुआ है। आने वाले दिनों में अमेरिका के महंगाई के आंकड़े और ब्याज दरों को लेकर मिलने वाले संकेत कीमतों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.