पिछले दो दिनों से सोने चांदी के भावों में निरंतर तेजी देखने को मिल रही है। इस सप्ताह की शुरुआत सोने-चांदी की बढ़ोतरी से हुई और कल यानी 6 अगस्त को सोने में उछाल और चांदी में गिरावट देखी गई थी। देश के अलग-अलग शहरों के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में उछाल दिख रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है भाव ?
इंटरनेशनल मार्किट में भी सोने के दर लगातार पांचवे दिन बढ़ते नजर आ रहे हैं। सुबह करीब 9 बजे सोना COMEX पर 0.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4314.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी में भी सोने के भाती उछाल देखा गया जिसमें स्पॉट सिल्वर 1.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 62.425 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
इस तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार के कई संकेत काम कर रहे हैं। सबसे बड़ी वजहों में अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें, डॉलर की चाल, महंगाई की आशंका और वैश्विक अनिश्चितता शामिल हैं। निवेश एक्सपर्ट्स के अनुसार, तेल की कीमतों में गिरावट और महंगाई की उम्मीदों में कमी ने भी सोने को सपोर्ट दिया है। निवेशक अमेरिकी रोजगार आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इससे फेडरल रिजर्व की आगे की ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सोना हुआ महंगा? 6 अगस्त के ताजा भाव जारी, जानें 18, 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी का नया रेट
घरेलू बाजार के भी जानें हाल
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,27,990 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करने लगा। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 2,25,836 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी के दरों में 2,154 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
घरेलू बाजार MCX में 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 7 अगस्त को 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होकर 1,49,607 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबारी है। पिछले कारोबारी दिन में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। बता दें कि MCX में तेजी का मतलब है कि घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत मजबूत बनी हुई है।
शहरवार में सोने के ताजा भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,49,860 | ₹1,37,400 | ₹1,12,450 |
| मुंबई | ₹1,49,730 | ₹1,37,250 | ₹1,12,300 |
| कोलकाता | ₹1,49,730 | ₹1,37,250 | ₹1,12,300 |
| चेन्नई | ₹1,50,000 | ₹1,37,500 | ₹1,15,650 |
| पटना | ₹1,49,760 | ₹1,37,300 | ₹1,12,350 |
| लखनऊ | ₹1,49,860 | ₹1,37,400 | ₹1,12,450 |
| अयोध्या | ₹1,49,860 | ₹1,37,400 | ₹1,12,450 |
| मेरठ | ₹1,49,860 | ₹1,37,400 | ₹1,12,450 |
| कानपुर | ₹1,49,860 | ₹1,37,400 | ₹1,12,450 |
| गाजियाबाद | ₹1,49,860 | ₹1,37,400 | ₹1,12,450 |
| नोएडा | ₹1,49,860 | ₹1,37,400 | ₹1,12,450 |
| गुरुग्राम | ₹1,49,860 | ₹1,37,400 | ₹1,12,450 |
| चंडीगढ़ | ₹1,49,860 | ₹1,37,400 | ₹1,12,450 |
| जयपुर | ₹1,49,860 | ₹1,37,400 | ₹1,12,450 |
| लुधियाना | ₹1,49,860 | ₹1,37,400 | ₹1,12,450 |
| गुवाहाटी | ₹1,49,730 | ₹1,37,250 | ₹1,12,300 |
| इंदौर | ₹1,49,780 | ₹1,37,300 | ₹1,12,350 |
| अहमदाबाद | ₹1,49,760 | ₹1,37,300 | ₹1,12,350 |
| वडोदरा | ₹1,49,760 | ₹1,37,300 | ₹1,12,350 |
| सूरत | ₹1,49,760 | ₹1,37,300 | ₹1,12,350 |
| पुणे | ₹1,49,730 | ₹1,37,250 | ₹1,12,300 |
| नागपुर | ₹1,49,730 | ₹1,37,250 | ₹1,12,300 |
| नासिक | ₹1,49,760 | ₹1,37,280 | ₹1,12,330 |
| बेंगलुरु | ₹1,49,730 | ₹1,37,250 | ₹1,12,300 |
| भुवनेश्वर | ₹1,49,730 | ₹1,37,250 | ₹1,12,300 |
| रायपुर | ₹1,49,730 | ₹1,37,250 | ₹1,12,300 |
| हैदराबाद | ₹1,49,730 | ₹1,37,250 | ₹1,12,300 |
यह भी पढ़ें: क्रूड ऑयल सस्ता होने के बावजूद टूट रहे सोना-चांदी के भाव, जानें आज 24K और 22K गोल्ड का नया रेट
शहरवार में चांदी का भाव
| शहर | 10 ग्राम चांदी | 100 ग्राम चांदी | 1 किलो चांदी |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| मुंबई | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| कोलकाता | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| चेन्नई | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| पटना | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| लखनऊ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| मेरठ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| अयोध्या | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| कानपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नोएडा | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| जयपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| लुधियाना | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| इंदौर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| वडोदरा | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| सूरत | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| पुणे | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नागपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नासिक | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| बेंगलुरु | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| रायपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| हैदराबाद | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
यह भी पढ़ें: 31 जुलाई को सोना फिर महंगा, जानें 24K, 22K और 18K Gold-Silver के ताजा रेट
आगे क्या रहेगा सोने का रुख?
आने वाले दिनों में अमेरिकी रोजगार आंकड़े, फेड की ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें, डॉलर की चाल और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम सोने की दिशा तय करने वाले प्रमुख कारक रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल सोना सात सप्ताह के ऊंचे स्तर पर है और इस सप्ताह इसकी बढ़त 5 प्रतिशत से ज्यादा हो चुकी है।
इसका मतलब यह नहीं है कि कीमतें लगातार बढ़ती ही रहेंगी। इतनी तेज तेजी के बाद मुनाफावसूली के कारण बीच-बीच में गिरावट भी आ सकती है। इसलिए खरीदारी करने वालों के लिए रोज के ताजा भाव पर नजर रखना जरूरी है।
डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।





