Gold-Silver Price 16 October: सोने-चांदी के दाम में तेजी, जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को तेजी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी दोनों के भाव चढ़े। सोने का दिसंबर वायदा पिछले कारोबारी सत्र में 1,47,489 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में यह बढ़कर 1,47,796 रुपये तक पहुंच गया। इसी तरह चांदी का दिसंबर वायदा पिछले सत्र में 2,10,660 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था और शुरुआती कारोबार में 2,12,100 रुपये तक पहुंच गया।

Palak Gupta

16 अक्टूबर 2026

1 min read
Gold-Silver Price 16 October: सोने-चांदी के दाम में तेजी, जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा भाव

सोने चांदी के भावों में निरंतर बदलाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेजी ने खरीदारी की योजना बना रहे लोगों का ध्यान खींचा है। इसी के साथ चांदी के वायदा भाव में भी बढ़त दर्ज की गई है।

हाल के कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं में लगातार दूसरे दिन सुधार देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर कमजोर पड़ने से सोने और चांदी को समर्थन मिला। घरेलू बाजार में भी MCX पर दोनों धातुओं के वायदा भाव बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने या निवेश की सोच रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 14 October: सोना-चांदी के भाव में बदलाव, चांदी ₹2.19 लाख पर; जानें ताजा रेट

MCX पर क्या है भाव ?

आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में फिर बढ़ोतरी होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.54 बढ़ोतरी के साथ 1,48,282 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, यह पिछले कारोबारी दिन 1,47,489 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था यानी 793 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 13 October: सोना-चांदी के दाम गिरे, जानें आज के ताजा रेट

शहरवार में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹147590₹135300₹110730
मुंबई₹147440₹135150₹110580
कोलकाता₹147440₹135150₹110580
चेन्नई₹147440₹135150₹111150
पटना₹147490₹135200₹110630
लखनऊ₹147590₹135300₹110730
मेरठ₹147590₹135300₹110730
अयोध्या₹147590₹135300₹110730
कानपुर₹147590₹135300₹110730
अलीगढ़₹147590₹135300₹110730
मुरादाबाद₹147590₹135300₹110730
मिर्जापुर₹147590₹135300₹110730
झांसी₹147590₹135300₹110730
मथुरा₹147590₹135300₹110730
आगरा₹147590₹135300₹110730
गोरखपुर₹147590₹135300₹110730
बरेली₹147590₹135300₹110730
प्रयागराज₹147590₹135300₹110730
वाराणसी₹147590₹135300₹110730
गाजियाबाद₹147590₹135300₹110730
नोएडा₹147590₹135300₹110730
गुरुग्राम₹147590₹135300₹110730
चंडीगढ़₹147590₹135300₹110730
जयपुर₹147590₹135300₹110730
लुधियाना₹147590₹135300₹110730
गुवाहाटी₹147440₹135150₹110580
जलगांव₹147440₹135150₹110580
भोपाल₹147490₹135200₹110630
इंदौर₹147490₹135200₹110630
अहमदाबाद₹147490₹135200₹110630
वडोदरा₹147490₹135200₹110630
सूरत₹147490₹135200₹110630
पुणे₹147440₹135150₹110580
नागपुर₹147440₹135150₹110580

चांदी की बात करें तो आज बाजार ओपन होने के बाद फिर कीमतों में बढ़ोतरी होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ साथ 2,12,921 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,08,338 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी में  2,261 रुपये की बढ़त देखी गई।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 15 October: सोना-चांदी में ₹3,000 तक की तेजी, जानें आज के ताजा भाव

शहरवार में चांदी के भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹230000
मुंबई₹230000
कोलकाता₹230000
चेन्नई₹240000
पटना₹230000
लखनऊ₹230000
मेरठ₹230000
अयोध्या₹230000
कानपुर₹230000
अलीगढ़₹230000
मुरादाबाद₹230000
मिर्जापुर₹230000
झांसी₹230000
मथुरा₹230000
आगरा₹230000
गोरखपुर₹230000
बरेली₹230000
वाराणसी₹230000
गाजियाबाद₹230000
नोएडा₹230000
गुरुग्राम₹230000
चंडीगढ़₹230000
जयपुर₹230000
लुधियाना₹230000
गुवाहाटी₹230000
जलगांव₹230000
इंदौर₹230000
भोपाल₹230000
अहमदाबाद₹230000
वडोदरा₹230000
सूरत₹230000
पुणे₹230000
नागपुर₹230000

यह भी पढ़ें: भ्रामक विज्ञापनों पर FSSAI का बड़ा एक्शन, कंपनियों को बदलनी पड़ी पैकेजिंग; कई प्रचार भी हटे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर सोना करीब 4,175.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी करीब 57.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। वहीं, घरेलू वायदा बाजार में भी दोनों धातुओं में बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, बाजार के भाव दिनभर बदल सकते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले ताजा अपडेट देखना बेहतर रहेगा।

गहने खरीदते समय केवल कीमत देखकर फैसला न करें। सोने की शुद्धता, हॉलमार्क, वजन और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लें। अलग-अलग दुकानों में मेकिंग चार्ज अलग हो सकता है, जिससे एक जैसे वजन और शुद्धता वाले गहनों की अंतिम कीमत में भी अंतर आ सकता है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment