दिवाली से पहले सोना-चांदी सस्ता होने से जयपुर के सर्राफा बाजार में रौनक, खरीदारी बढ़ने की उम्मीद

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 12 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में सोना शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव में आया और इसकी कीमत में करीब 1,400 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई। चांदी के वायदा भाव में भी कमजोरी रही। हालांकि, अलग-अलग बाजारों में कीमतों और गिरावट का स्तर अलग हो सकता है।

Palak Gupta

12 अक्टूबर 2026

1 min read
दिवाली से पहले सोना-चांदी सस्ता होने से जयपुर के सर्राफा बाजार में रौनक, खरीदारी बढ़ने की उम्मीद

सोने-चांदी के भावों में निरंतर उठापटक लगी हुई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने चांदी ने अपनी रफ़्तार धीमी करते हुए गिरावट की ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। आज सोने चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में नरमी जताई जा रही है। त्योहारों के मौसम में कीमती धातुओं के दाम घटने से उन ग्राहकों को राहत मिल सकती है, जो लंबे समय से खरीदारी के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय सर्राफा बाजार में क्या है भाव ?

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में हफ्ते के पहले कारोबार दिन आज भारी गिरावट आई है। बाजार खुलते ही सोने के भाव में करीब 1,400 रुपये तक की कमी आई, जबकि चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को मिला। दिवाली और धनतेरस से पहले खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए कीमतों में यह बदलाव अहम है।

दिल्ली में 12 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,50,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, 22 कैरेट सोना करीब 1,38,013 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी का भाव करीब 2,24,970 रुपये प्रति किलो बताया गया।

24 कैरेट सोना सबसे अधिक शुद्धता वाला होता है, जबकि आभूषण बनाने के लिए आम तौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। खरीदारी के समय मेकिंग चार्ज और जीएसटी जुड़ने के बाद अंतिम बिल बाजार भाव से ज्यादा हो सकता है।

वहीं मुंबई की बात करें तो मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,50,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,38,252 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां चांदी की कीमत करीब 2,25,360 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। कोलकाता में 24 कैरेट सोना करीब 1,50,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 1,38,068 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। यहां चांदी का भाव लगभग 2,25,060 रुपये प्रति किलो बताया गया।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की चमक फीकी, 24 और 22 कैरेट का इतना रह गया भाव

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹151570₹138950₹113720
मुंबई₹151420₹138800₹113570
कोलकाता₹151420₹138800₹113570
चेन्नई₹151420₹138800₹114000
पटना₹151470₹138850₹113620
लखनऊ₹151570₹138950₹113720
मेरठ₹151570₹138950₹113720
अयोध्या₹151570₹138950₹113720
कानपुर₹151570₹138950₹113720
अलीगढ़₹151570₹138950₹113720
मुरादाबाद₹151570₹138950₹113720
मिर्जापुर₹151570₹138950₹113720
झांसी₹151570₹138950₹113720
मथुरा₹151570₹138950₹113720
आगरा₹151570₹138950₹113720
गोरखपुर₹151570₹138950₹113720
बरेली₹151570₹138950₹113720
प्रयागराज₹151570₹138950₹113720
वाराणसी₹151570₹138950₹113720
गाजियाबाद₹151570₹138950₹113720
नोएडा₹151570₹138950₹113720
गुरुग्राम₹151570₹138950₹113720
चंडीगढ़₹151570₹138950₹113720
मोहाली₹151570₹138950₹113720
जयपुर₹151570₹138950₹113720

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 10 October: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में सोना-चांदी के ताजा भाव

 शहरवार में चांदी का भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2400000
मुंबई₹2400000
कोलकाता₹2400000
चेन्नई₹2450000
पटना₹2400000
लखनऊ₹2400000
मेरठ₹2400000
अयोध्या₹2400000
कानपुर₹2400000
अलीगढ़₹2400000
मुरादाबाद₹2400000
मिर्जापुर₹2400000
झांसी₹2400000
मथुरा₹2400000
गोरखपुर₹2400000
बरेली₹2400000
वाराणसी₹2400000
गाजियाबाद₹2400000
नोएडा₹2400000
गुरुग्राम₹2400000
चंडीगढ़₹2400000
जयपुर₹2400000
लुधियाना₹2400000
गुवाहाटी₹2400000
जलगांव₹2400000
भोपाल₹2400000
इंदौर₹2400000
अहमदाबाद₹2400000
वडोदरा₹2400000
सूरत₹2400000
पुणे₹2400000
नागपुर₹2400000
नासिक₹2400000
बैंगलोर₹2400000
भुवनेश्वर₹2450000
कटक₹2450000
अमरावती₹2400000
विशाखापत्तनम₹2450000
मैसूर₹2400000
विजयवाड़ा₹2450000
कोयंबटूर₹2450000
मंगलौर₹2400000
मदुरै₹2450000
रायपुर₹2400000
बेलगाम₹2400000
राजमुंदरी₹2450000
हैदराबाद₹2450000
दावनगेरे₹2400000
बेल्लारी₹2400000
सलेम₹2450000
वेल्लोर₹2450000
अमरावती₹2450000
गुंटूर₹2450000
नेल्लोर₹2450000
काकीनाडा₹2450000
तिरुपति₹2450000

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 8 October: सोना-चांदी में तेजी, जानें 18K, 22K और 24K के ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है चाल ?

सोमवार को शुरुआती एशियाई कारोबार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में स्थिरता रही। COMEX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा अनुबंध में करीब 0.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और भाव 4,225.50 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गया।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में सोना पिछले कारोबारी सत्र में एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद करीब 4,200.23 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। निवेशकों की नजर अब अमेरिका में इस सप्ताह जारी होने वाले महंगाई के आंकड़ों पर है। इन आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं, जिसका असर कॉमेक्स पर सोने के वायदा भाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: सोना फिर सस्ता, चांदी के दाम भी घटे, 2 सितंबर को क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट का भाव?

सोना-चांदी खरीदते वक्त किन चीजों का ध्यान रखें ?


सोना या चांदी खरीदते समय केवल कीमतों को समझना आवश्यक होता है। बेहतर रिटर्न्स के लिए निवेशक या सोने चांदी की खरीदारी करने वाले लोगों को इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्पों की तुलना करें: कई बार डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF या सरकारी गोल्ड बॉन्ड जैसे विकल्प भी पारंपरिक खरीदारी की तुलना में बेहतर साबित हो सकते हैं।
  • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें: हॉलमार्क यह सुनिश्चित करता है कि सोने की शुद्धता प्रमाणित है और आपको सही गुणवत्ता मिल रही है।
  • पक्का बिल जरूर लें: खरीदारी के समय टैक्स, मेकिंग चार्ज और कुल कीमत का स्पष्ट विवरण बिल में होना चाहिए। भविष्य में एक्सचेंज या बिक्री के समय यह बिल काम आता है।
  • मेकिंग चार्ज की तुलना करें: अलग-अलग ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज अलग हो सकते हैं। खरीदारी से पहले दो-तीन दुकानों के रेट की तुलना करना फायदेमंद रहता है।
  • जरूरत के अनुसार कैरेट चुनें: निवेश के लिए 24 कैरेट सोना बेहतर माना जाता है, जबकि आभूषणों के लिए 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना अधिक प्रचलित है।
  • कीमतों पर नजर रखें: अगर खरीदारी की कोई जल्दबाजी नहीं है, तो कुछ दिनों तक बाजार के रुझान पर नजर रखें। कीमतों में गिरावट आने पर बेहतर सौदा मिल सकता है।
  • एकमुश्त निवेश से बचें: यदि आप निवेश के उद्देश्य से सोना या चांदी खरीद रहे हैं, तो पूरी रकम एक साथ लगाने के बजाय SIP के तरीके से खरीदारी करना अधिक सुरक्षित रणनीति हो सकती है।

डिस्क्लेमर- यह लेख IBJA, भारतीय बाजार, MCX, सर्राफा बाजार से उपलब्ध ताजा कीमतों के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी के रेट दिनभर में बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले अपने शहर के अधिकृत ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment