Gold-Silver Price Today: महीने के पहले दिन दोनों धातुएं फिसलीं, सोना ₹1.49 लाख के करीब, चांदी ₹2.40 लाख पर; जानें आज के ताजा भाव

सितंबर में बड़ी गिरावट देखने के बाद अब अक्टूबर के पहले दिन सोने और चांदी के भाव पर बाजार की नजर है। 1 अक्टूबर को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है, जबकि चांदी का खुदरा भाव ₹2.40 लाख प्रति किलो पर बना हुआ है। 24 कैरेट सोना करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1.37 लाख और 18 कैरेट सोना करीब ₹1.12 लाख प्रति 10 ग्राम है।

Palak Gupta

1 अक्टूबर 2026

1 min read
Gold-Silver Price Today: महीने के पहले दिन दोनों धातुएं फिसलीं, सोना ₹1.49 लाख के करीब, चांदी ₹2.40 लाख पर; जानें आज के ताजा भाव

सितंबर के महीने में भारी गिरावट के बाद और आखिरी दिन उछाल के बाद धातुओं में नरमी नजर आ रही है। 1 अक्टूबर को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है, जबकि चांदी का खुदरा भाव भी फिसला है। दोनों धातुओं में लगातार उतार चढ़ाव जारी है।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, डॉलर की चाल, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें और कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल बुलियन बाजार के लिए बड़े संकेत बने हुए हैं। ऐसे में अगर आप सोना चांदी खरीदने या निवेश की प्रक्रिया बना रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भाव ज़रूर जान लें।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today 28 September: सप्ताह की शुरुआत में सोना सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव

घरेलू MCX में क्या है भाव ?

घरेलू कमोडिटी बाजार में कीमतों में गिरावट दिखाई दे रही है। आज बाजार ओपन होते ही भाव धड़ल्ले से निचले स्तर पर पहुंचने शुरू हो गए। हालांकि सोने के वायदा भाव में मामूली बढ़त देखी जा रही है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम  पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले सोने का भाव MCX पर 1,46,117 रुपये प्रति 10 ग्राम था यानी आज सोने के भाव में 83 रुपये की मामूली बढ़त देखी गई है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price 25 September: सोना-चांदी के दाम में बड़ा उछाल, जानें दिल्ली से चेन्नई तक आज के ताजा रेट

गुड रिटर्न्स के मुताबिक सोने के भाव

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
लखनऊ₹1,49,730₹1,37,260₹1,12,340
जयपुर₹1,49,730₹1,37,260₹1,12,340
दिल्ली₹1,48,930₹1,37,260₹1,12,340
पटना₹1,49,630₹1,37,160₹1,12,240
मुंबई₹1,49,580₹1,37,110₹1,12,190
अहमदाबाद₹1,49,630₹1,37,160₹1,12,240
पुणे₹1,49,580₹1,37,110₹1,12,190
कोलकाता₹1,49,580₹1,37,110₹1,12,190
मेरठ₹1,49,730₹1,37,260₹1,12,340
लुधियाना₹1,49,730₹1,37,260₹1,12,340
गुवाहाटी₹1,49,580₹1,37,110₹1,12,190
जलगांव₹1,49,580₹1,37,110₹1,12,190
इंदौर₹1,49,630₹1,37,160₹1,12,240
कानपुर₹1,49,730₹1,37,260₹1,12,340
सूरत₹1,49,630₹1,37,160₹1,12,240
नागपुर₹1,49,580₹1,37,110₹1,12,190
चंडीगढ़₹1,49,730₹1,37,260₹1,12,340
नासिक₹1,49,610₹1,37,140₹1,12,220
बैंगलोर₹1,49,580₹1,37,110₹1,12,190
अयोध्या₹1,49,730₹1,37,260₹1,12,340

चांदी की बात करें तो चांदी आज सोने की उलटी दिशा में गिरती नजर आई। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,23,740 रुपये प्रति किलो पर कारोबारी है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,25,450 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी के भाव में 1,710 रुपये की गिरावट देखी गई है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price 22 September: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, गोल्ड ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम; जानें आज के ताजा रेट

गुड रिटर्न्स के मुताबिक चांदी के भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
लखनऊ₹2,399₹23,990₹2,39,900
जयपुर₹2,399₹23,990₹2,39,900
दिल्ली₹2,399₹23,990₹2,39,900
पटना₹2,399₹23,990₹2,39,900
मुंबई₹2,399₹23,990₹2,39,900
अहमदाबाद₹2,399₹23,990₹2,39,900
पुणे₹2,399₹23,990₹2,39,900
कोलकाता₹2,399₹23,990₹2,39,900
मेरठ₹2,399₹23,990₹2,39,900
लुधियाना₹2,399₹23,990₹2,39,900
गुवाहाटी₹2,399₹23,990₹2,39,900
जलगांव₹2,399₹23,990₹2,39,900
इंदौर₹2,399₹23,990₹2,39,900
कानपुर₹2,399₹23,990₹2,39,900
सूरत₹2,399₹23,990₹2,39,900
नागपुर₹2,399₹23,990₹2,39,900
चंडीगढ़₹2,399₹23,990₹2,39,900
नासिक₹2,399₹23,990₹2,39,900
बैंगलोर₹2,399₹23,990₹2,39,900
अयोध्या₹2,399₹23,990₹2,39,900

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 30 September: सोना-चांदी के भाव में बदलाव, जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के आज के ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसी है हलचल ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए महीने की शुरुआत सोने और चांदी के लिए दबाव के साथ होती दिख रही है। COMEX पर खबर लिखे जाने तक सोने का भाव 4,184.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। पिछले सत्र के मुकाबले कीमत में करीब 0.75 प्रतिशत की कमजोरी दिखाई दे रही है। वहीं चांदी भी 60.66 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है और इसमें करीब 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

सितंबर में भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 6.6 प्रतिशत नीचे रही थी, जबकि महीने के आखिर में स्पॉट गोल्ड करीब 4,152.86 डॉलर प्रति औंस तक आ गया था। चांदी भी सितंबर के अंत में 60 डॉलर के आसपास कमजोर हुई थी। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से कीमती धातुओं पर दोबारा दबाव आया।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price 29 September: सोना-चांदी में फिर गिरावट, ₹1.40 लाख के नीचे जाएगा गोल्ड? देखें ताजा रेट

शहर के हिसाब से क्यों बदलता है सोने का भाव?


सोने का खुदरा भाव पूरे देश में एक जैसा नहीं होता। अलग-अलग शहरों में स्थानीय मांग, टैक्स, परिवहन लागत और ज्वेलर्स के चार्ज के कारण कीमत में अंतर हो सकता है। इसके अलावा 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत भी अलग रहती है। 24 कैरेट को ज्यादा शुद्ध माना जाता है, जबकि आभूषण बनाने के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल ज्यादा होता है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.