सोने की कीमतों में फिर हलचल, जानें 18 अगस्त को 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव

सोना खरीदने वालों के लिए 18 अगस्त का दिन राहत देने वाला नहीं है। देश के कई शहरों में सोने के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 15,502 रुपये प्रति ग्राम, यानी 1,55,017 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना करीब 1,42,709 रुपये और 18 कैरेट करीब 1,16,847 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है।

Palak Gupta

18 अगस्त 2026

1 min read
सोने की कीमतों में फिर हलचल, जानें 18 अगस्त को 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव

सोने चांदी की कीमतों ने एक बार फिर ऊंचाई की कतार पकड़ना शुरू का दिया है। आज बाजार ओपन होते ही कीमतों में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है। नाग पंचमी के बाद सोने की कीमतें भी बढ़ोतरी की तरफ कदम बढ़ाते दिखी। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जो तेजी का रुख कल था वह आज यानी 18 अगस्त को दिखाई नहीं दे रहा है।  18 अगस्त को इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी दोनों धातुओं के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है।

बाजार में अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों और कमजोर डॉलर का असर भी सोने की कीमत पर पड़ रहा है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने भी निवेशकों के बीच सोने की सुरक्षित निवेश वाली मांग को बढ़ावा दिया है। ऐसे में अगर आप कीमती धातुओं की खरीदारी या निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भावों पर नज़र जरूर डालें।

घरेलू बाजार में क्या है भाव ?

घरेलू कमोडिटी बाजार यानी MCX पर सुबह बाजार खुलते ही गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.41 प्रतिशत गिरकर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी दिन 1,55,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था यानी 18 अगस्त को सोने की कीमतों में 640 रुपये की कमजोरी देखी गई है।

18 अगस्त को MCX पर चांदी के दर भी सोने के दरों के साथ मिलकर गिरावट की कतार में लग गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.91 प्रतिशत से नरम होकर 2,35,886 रुपये प्रति किलो पर कारोबारी है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत  2,38,048 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी में पूरे 2,162 रुपये का दबाव देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate: 13 अगस्त को सोना महंगा या सस्ता? जानें 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

सर्राफा बाजार में क्या है हाल ?

भारतीय सर्राफा बाजार दोनों ही धातुओं में मामूली बढ़त देखी जा रही है। 18 अगस्त को 24 कैरेट सोना 609 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है जो पिछले कारोबारी सत्र 1,54,506 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं 22 कैरेट सोना 1,42,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना करीब 1,16,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

इसी तरह चांदी की कीमत में भी जोरदार तेजी आई है। चांदी 1,476 रुपये महंगी होकर 2,37,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। शहरों की बात करें तो दिल्ली, पटना और गुरुग्राम में 24 कैरेट सोने का भाव सबसे अधिक 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। मुंबई में भी सोने के भाव ऊंचे स्तर पर हैं। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,55,340 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है। मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े बाजारों में कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है। इसका कारण स्थानीय मांग, कर, परिवहन लागत और कारोबारियों के भाव में अंतर हो सकता है।

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1.53 लाख के करीब; जानें 14 अगस्त का ताजा रेट

शहरवार में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,55,810₹1,42,850₹1,16,910
मुंबई₹1,55,660₹1,42,700₹1,16,760
कोलकाता₹1,55,660₹1,42,700₹1,16,760
चेन्नई₹1,55,660₹1,42,700₹1,20,500
पटना₹1,55,710₹1,42,750₹1,16,810
लखनऊ₹1,55,810₹1,42,850₹1,16,910
अयोध्या₹1,55,810₹1,42,850₹1,16,910
मेरठ₹1,55,810₹1,42,850₹1,16,910
कानपुर₹1,55,810₹1,42,850₹1,16,910
गाजियाबाद₹1,55,810₹1,42,850₹1,16,910
नोएडा₹1,55,810₹1,42,850₹1,16,910
गुरुग्राम₹1,55,810₹1,42,850₹1,16,910
चंडीगढ़₹1,55,810₹1,42,850₹1,16,910
जयपुर₹1,55,810₹1,42,850₹1,16,910
लुधियाना₹1,55,810₹1,42,850₹1,16,910
गुवाहाटी₹1,55,660₹1,42,700₹1,16,760
इंदौर₹1,55,710₹1,42,750₹1,16,810
अहमदाबाद₹1,55,710₹1,42,750₹1,16,810
वडोदरा₹1,55,710₹1,42,750₹1,16,810
सूरत₹1,55,710₹1,42,750₹1,16,810
पुणे₹1,55,660₹1,42,700₹1,16,760
नागपुर₹1,55,660₹1,42,700₹1,16,760
नासिक₹1,55,690₹1,42,730₹1,16,790
बैंगलोर₹1,55,660₹1,42,700₹1,16,760
भुवनेश्वर₹1,55,660₹1,42,700₹1,16,760
रायपुर₹1,55,660₹1,42,700₹1,16,760
हैदराबाद₹1,55,660₹1,42,700₹1,16,760

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: सोना-चांदी में तेज उछाल, ₹4000 तक बढ़े दाम; जानें आज का भाव

शहरवार में चांदी के भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,50,000
मुंबई₹2,50,000
कोलकाता₹2,50,000
चेन्नई₹2,55,000
पटना₹2,50,000
लखनऊ₹2,50,000
अयोध्या₹2,50,000
मेरठ₹2,50,000
कानपुर₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,50,000
नोएडा₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,50,000
जयपुर₹2,50,000
लुधियाना₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,50,000
इंदौर₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,50,000
सूरत₹2,50,000
वडोदरा₹2,50,000
नागपुर₹2,50,000
पुणे₹2,50,000
नासिक₹2,50,000
बैंगलोर₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,55,000
रायपुर₹2,50,000
हैदराबाद₹2,55,000

यह भी पढ़ें: सोने के भाव में फिर हलचल, जानें 17 अगस्त को 24K से 10 कैरेट तक का ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरे दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। COMEX पर खबर लिखे जाने तक सोने का भाव 0.46 फीसदी गिरकर 4,452.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में 1.35 फीसदी की कमी दर्ज की गई और यह 65.335 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.