Gold-Silver Rate: 13 अगस्त को सोना महंगा या सस्ता? जानें 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार, 13 अगस्त को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना खुलने के बाद करीब 170 रुपये नीचे आया, जबकि चांदी में करीब 1,010 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।

Palak Gupta

13 अगस्त 2026

1 min read
Gold-Silver Rate: 13 अगस्त को सोना महंगा या सस्ता? जानें 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

सोने चांदी के भावों में निरंतर उछाल के बाद आज यानी 13 अगस्त को दामों में गिरावट दर्ज की गई है। कल यानी सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी के दामों में तेजी देखी गई। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए दोनों कीमती धातुओं का रुख जानना जरूरी है।

 पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। सोना चांदी खरीदने वालों के लिए आज राहत की खबर आई है। इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक दोनों धातुएं नरमी हुई दिख रही हैं। आज बाजार ओपन होते ही गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था।

घरेलू बाजार में क्या है भाव ?

घरेलू कमोडिटी बाजार (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.23 प्रतिशत टूटकर 1,54,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करती नजर आई। पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमत  1,54,882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी यानी आज 24 कैरेट गोल्ड में 357 रुपये गिरावट दर्ज की गई।

चांदी की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,37,226 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 0.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ  2,37,835 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज चांदी की कीमतों में 609 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

अमेरिका में महंगाई के हालिया आंकड़ों के बाद वहां ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों में बदलाव आया है। इसका असर सोने की कीमतों पर भी पड़ा है। डॉलर की चाल, ब्याज दरों को लेकर उम्मीद, महंगाई और दुनिया में चल रही घटनाओं के कारण निवेशक सोने-चांदी में खरीदारी या बिकवाली करते हैं जिससे सोने चांदी की कीमतों में नरमी आ जाती है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: सोना-चांदी में तेज उछाल, ₹4000 तक बढ़े दाम; जानें आज का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भी जानें भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत इस समय काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX के मुताबिक 13 अगस्त को हाजिर सोना करीब 4,408 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। पिछले दिनों अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नरम आने के बाद ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ा है।

चांदी की कीमतों ने आज अन्तराष्ट्रिये बाजारों में अलग रुख अपनाया हुआ है। 13 अगस्त को चांदी के दर गिरावट के संग  65.550 डॉलर प्रति चांदी की कीमतों ने आज अन्तराष्ट्रिये बाजारों में अलग रुख अपनाया हुआ है। 13 अगस्त को चांदी के दर गिरावट के संग  65.550 डॉलर प्रति औंस पर कारोबारी है।

भारत में सोने-चांदी के भाव पर अंतरराष्ट्रीय कीमत के साथ रुपये और डॉलर की चाल का भी असर पड़ता है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ती है और रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले कमजोर होती है तो भारत में सोना-चांदी और महंगा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: 10 हफ्ते के हाई पर सोना, MCX पर चांदी ₹2,37,860 के पार

अलग शहरों में सोने चांदी की कीमत

दिल्ली में 12 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,50,360 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 13 अगस्त को घटकर करीब 1,50,100 रुपये रह गया है। वहीं 22 कैरेट सोना करीब 14,295 रुपये प्रति ग्राम यानी 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बुधवार के मुकाबले 24 कैरेट सोने में करीब 260 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। चांदी की बात करें तो दिल्ली में 12 और 13 अगस्त दोनों दिन करीब 2,55,000 रुपये प्रति किलो का भाव दर्ज किया गया है।

मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,54,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबारी है वहीं 22 कैरेट गोल्ड का दाम 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। हालांकि, अलग-अलग बाजारों और दुकानों पर सोने की कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है।

गुड रिटर्न्स के मुताबिक सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,55,010₹1,42,100₹1,16,290
मुंबई₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140
कोलकाता₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140
चेन्नई₹1,54,910₹1,42,000₹1,19,800
पटना₹1,54,910₹1,42,000₹1,16,190
लखनऊ₹1,55,010₹1,42,100₹1,16,290
मेरठ₹1,55,010₹1,42,100₹1,16,290
अयोध्या₹1,55,010₹1,42,100₹1,16,290
कानपुर₹1,55,010₹1,42,100₹1,16,290
गाजियाबाद₹1,55,010₹1,42,100₹1,16,290
नोएडा₹1,55,010₹1,42,100₹1,16,290
गुरुग्राम₹1,55,010₹1,42,100₹1,16,290
चंडीगढ़₹1,55,010₹1,42,100₹1,16,290
जयपुर₹1,55,010₹1,42,100₹1,16,290
लुधियाना₹1,55,010₹1,42,100₹1,16,290
गुवाहाटी₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140
इंदौर₹1,54,910₹1,42,000₹1,16,190
अहमदाबाद₹1,54,910₹1,42,000₹1,16,190
वडोदरा₹1,54,910₹1,42,000₹1,16,190
सूरत₹1,54,910₹1,42,000₹1,16,190
पुणे₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140
नागपुर₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140
नासिक₹1,54,890₹1,41,980₹1,16,170
बैंगलोर₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140
भुवनेश्वर₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140
रायपुर₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140
हैदराबाद₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today: 10 अगस्त को सोना-चांदी महंगा या सस्ता? जानें 18K, 22K और 24K का भाव

13 अगस्त के चांदी के भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,55,000
मुंबई₹2,55,000
कोलकाता₹2,55,000
चेन्नई₹2,60,000
पटना₹2,55,000
लखनऊ₹2,55,000
अयोध्या₹2,55,000
मेरठ₹2,55,000
कानपुर₹2,55,000
गाजियाबाद₹2,55,000
नोएडा₹2,55,000
गुरुग्राम₹2,55,000
चंडीगढ़₹2,55,000
जयपुर₹2,55,000
लुधियाना₹2,55,000
गुवाहाटी₹2,55,000
इंदौर₹2,55,000
अहमदाबाद₹2,55,000
वडोदरा₹2,55,000
सूरत₹2,55,000
नागपुर₹2,55,000
पुणे₹2,55,000
नासिक₹2,55,000
बैंगलोर₹2,55,000
भुवनेश्वर₹2,60,000
रायपुर₹2,55,000
हैदराबाद₹2,60,000

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: सोना ₹1.55 लाख के पार, चांदी भी महंगी; सर्राफा बाजार में तेजी जारी

सोना-चांदी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सोना-चांदी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
  • बड़ी खरीदारी में अलग-अलग दुकानों के भाव और शुल्क की तुलना करें।
  • सोने की शुद्धता और हॉलमार्क जरूर जांचें।
  • गहने पर दिया गया HUID नंबर जरूर देखें।
  • खरीदने से पहले आज का ताजा भाव पता करें।
  • बनाने का शुल्क कितना है, यह पहले पूछ लें।
  • बिल में वजन, शुद्धता और कीमत जरूर जांचें।
  • चांदी खरीदते समय उसकी शुद्धता और वजन की पुष्टि करें।
  • हमेशा भरोसेमंद और पंजीकृत दुकानदार से ही खरीदारी करें।

डिस्क्लेमर- यह लेख IBJA, भारतीय बाजार, MCX, सर्राफा बाजार से उपलब्ध ताजा कीमतों के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी के रेट दिनभर में बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले अपने शहर के अधिकृत ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.