Gold-Silver Price: 10 हफ्ते के हाई पर सोना, MCX पर चांदी ₹2,37,860 के पार

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। 12 अगस्त को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं चांदी भी ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही है। देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

Palak Gupta

12 अगस्त 2026

1 min read
Gold-Silver Price: 10 हफ्ते के हाई पर सोना, MCX पर चांदी ₹2,37,860 के पार

अगस्त के लगातार दूसरे हफ्ते में सोने-चांदी के भावों में धड़ल्ले से तेजी बनी हुई है। आज यानी 12 अगस्त को एक बार फिर बाजार खुलते ही बढ़ोतरी शुरू हो गई है। अगर आप आज सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो केवल 22 या 24 कैरेट का बाजार भाव देखकर फैसला न करें।

गहने की अंतिम कीमत में बनाने का शुल्क और लागू कर भी शामिल होते हैं। अलग-अलग दुकानों पर बनाने का शुल्क अलग हो सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले पूरी कीमत पूछ लेना बेहतर है। इसके साथ ही सोने की शुद्धता की जांच भी जरूरी है। अगर आप निवेश या सोने-चांदी की खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर देखें।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today: 10 अगस्त को सोना-चांदी महंगा या सस्ता? जानें 18K, 22K और 24K का भाव

घरेलू बाजार में क्या है भाव ?

घरेलू बाजार MCX पर सोने-चांदी के भावों में बढ़ोतरी की कतार लगातार 10वें हफ्ते भी कायम है। आज यानी 12 अगस्त को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,54,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी यानी आज 665 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

चांदी की बात करें तो MCX पर चांदी का रेट लगातार तीसरे दिन उछाल पर बना हुआ है। बुधवार को भी बाजार खुलते ही  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,37,160 रुपये प्रति किलो पर कारोबारी है। पिछले दिन इसकी कीमत 2,35,659 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज पूरे 1,501 रुपये का उछाल देखा गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उछला सोना

 ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद कमोडिटी बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर स्पॉट गोल्ड 4,449.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। पिछले दिन से स्पॉट गोल्ड का भाव 0.67 फीसदी बढ़ा वहीं चांदी में भी बढ़िया उछाल देखने को मिल रहा है। COMEX पर चांदी 65.615 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। स्पॉट सिल्वर में अभी तक 1.05 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

भारतीय सर्राफा बाजार के क्या है हाल ?

देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव लगातार ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। 12 अगस्त 2026 को 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और इसका सीधा असर आम खरीदारों की जेब पर पड़ रहा है।

दिल्ली की बात करें तो यहां 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1,43,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,50,360 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई जा रही है। देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी सोने के भाव दिल्ली के आसपास बने हुए हैं। वहीं चेन्नई में कीमत कुछ अलग हो सकती है। शहर के हिसाब से भाव में अंतर स्थानीय मांग, कर और बाजार की स्थिति की वजह से आता है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: सोना-चांदी में तेज उछाल, ₹4000 तक बढ़े दाम; जानें आज का भाव

गुडरिटर्न्स के मुताबिक सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)22 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)18 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)
चेन्नई₹15,491₹14,200₹11,980
मुंबई₹15,486₹14,195₹11,614
दिल्ली₹15,501₹14,210₹11,629
कोलकाता₹15,486₹14,195₹11,614
बैंगलोर₹15,486₹14,195₹11,614
हैदराबाद₹15,486₹14,195₹11,614
केरल₹15,486₹14,195₹11,614
पुणे₹15,486₹14,195₹11,614
वडोदरा₹15,491₹14,200₹11,619
अहमदाबाद₹15,491₹14,200₹11,619
जयपुर₹15,501₹14,210₹11,629
लखनऊ₹15,501₹14,210₹11,629
कोयंबटूर₹15,491₹14,200₹11,980
मदुरै₹15,491₹14,200₹11,980
विजयवाड़ा₹15,486₹14,195₹11,614
पटना₹15,491₹14,200₹11,619
नागपुर₹15,486₹14,195₹11,614
चंडीगढ़₹15,501₹14,210₹11,629
सूरत₹15,491₹14,200₹11,619
भुवनेश्वर₹15,486₹14,195₹11,614

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: सोना ₹1.55 लाख के पार, चांदी भी महंगी; सर्राफा बाजार में तेजी जारी

 चांदी के लेटेस्ट भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
चेन्नई₹2,600₹26,000₹2,60,000
मुंबई₹2,550₹25,500₹2,55,000
दिल्ली₹2,550₹25,500₹2,55,000
कोलकाता₹2,550₹25,500₹2,55,000
बैंगलोर₹2,550₹25,500₹2,55,000
हैदराबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
केरल₹2,600₹26,000₹2,60,000
पुणे₹2,550₹25,500₹2,55,000
वडोदरा₹2,550₹25,500₹2,55,000
अहमदाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000

आगे क्या रह सकता है रुख?

सोने और चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव के साथ घरेलू बाजार में भी कीमतें ऊपर-नीचे हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप बड़ी खरीदारी करने वाले हैं तो एक ही दिन के भाव पर निर्भर रहने के बजाय कुछ दिनों के रेट पर नजर रखना समझदारी होगी।

डिस्क्लेमर- यह लेख IBJA, भारतीय बाजार, MCX, सर्राफा बाजार से उपलब्ध ताजा कीमतों के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी के रेट दिनभर में बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले अपने शहर के अधिकृत ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.