Gold-Silver Rate Today: 10 अगस्त को सोना-चांदी महंगा या सस्ता? जानें 18K, 22K और 24K का भाव

10 अगस्त 2026 को सोने और चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो 10 अगस्त 2026 के ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है। घरेलू बुलियन बाजार में सोने की कीमत फिलहाल ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

Palak Gupta

10 अगस्त 2026

1 min read
Gold-Silver Rate Today: 10 अगस्त को सोना-चांदी महंगा या सस्ता? जानें 18K, 22K और 24K का भाव

अगस्त के दूसरे सोमवार को सोनी-चांदी के स्तर ऊंचाई को छूते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिन लगातार इन धातुओं में हेर-फेर देखने को मिली वहीं आज यानी 10 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजारों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

दो दिन बंद रहने के बाद बाजार आज ओपन हो रहा है। घरेलू बुलियन बाजार में सोने का भाव फिलहाल ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। हालांकि, सोने और चांदी के रेट शहर, स्थानीय बाजार, मांग और अन्य कारकों के कारण थोड़ा अलग हो सकते हैं। अगर आप निवेश या खरीदारी के उद्देश्य से बाजार के लेटेस्ट भाव जानना चाहते हैं बाजार में सोने-चांदी के ताजा भाव की टेबल जरूर देखें।

घरेलू बाजार में क्या है भाव ?

दो दिन बाजार बंद होने से पहले घरेलू बाजार (MCX) पर 1,51,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज यानी 10 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर चांदी का वायदा भाव भी आज  2,31,804 रुपये प्रति किलो पर कारोबारी है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,31,466 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

सोने और चांदी की कीमतें कई वजहों से बदलती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन धातुओं की कीमत, रुपये और डॉलर की स्थिति, दुनिया की आर्थिक परिस्थितियां और बाजार में मांग जैसे कई कारक घरेलू भाव पर असर डालते हैं।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: सोना ₹1.55 लाख के पार, चांदी भी महंगी; सर्राफा बाजार में तेजी जारी

सर्राफा बाजार के भी जानें भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में भी कीमतों में बढ़ोतरी नजर आ रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव करीब 1,14,120 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके अलावा बात करें 1 किलो चांदी की तो उसकी कीमत 2,44,900 रुपये पर ट्रेड कर रही है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी की कीमत 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

शहरवार में सोने का भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,52,550₹1,39,850₹1,14,460
मुंबई₹1,52,350₹1,39,650₹1,14,260
कोलकाता₹1,52,350₹1,39,650₹1,14,260
चेन्नई₹1,51,640₹1,39,000₹1,17,150
पटना₹1,52,450₹1,39,750₹1,14,360
लखनऊ₹1,52,550₹1,39,850₹1,14,460
मेरठ₹1,52,550₹1,39,850₹1,14,460
अयोध्या₹1,52,550₹1,39,850₹1,14,460
कानपुर₹1,52,550₹1,39,850₹1,14,460
गाजियाबाद₹1,52,550₹1,39,850₹1,14,460
नोएडा₹1,52,550₹1,39,850₹1,14,460
गुरुग्राम₹1,52,550₹1,39,850₹1,14,460

यह भी पढ़ें: सोना हुआ महंगा? 6 अगस्त के ताजा भाव जारी, जानें 18, 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी का नया रेट

शहरवार में चांदी के भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,45,000
मुंबई₹2,45,000
कोलकाता₹2,45,000
चेन्नई₹2,50,000
पटना₹2,45,000
लखनऊ₹2,45,000
मेरठ₹2,45,000
अयोध्या₹2,45,000
कानपुर₹2,45,000
गाजियाबाद₹2,45,000
नोएडा₹2,45,000
गुरुग्राम₹2,45,000
चंडीगढ़₹2,45,000
जयपुर₹2,45,000
लुधियाना₹2,45,000
गुवाहाटी₹2,45,000
इंदौर₹2,45,000
अहमदाबाद₹2,45,000
वडोदरा₹2,45,000
सूरत₹2,45,000
नागपुर₹2,45,000
पुणे₹2,45,000
नासिक₹2,45,000
बैंगलोर₹2,45,000
भुवनेश्वर₹2,49,900
रायपुर₹2,45,000
हैदराबाद₹2,49,900

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 7 अगस्त को सोने के भाव में हलचल, जानें 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर सोने चांदी के भावों में गिरावट दर्ज़ की गई है। बाजार की नजर अमेरिका के महंगाई से जुड़े आंकड़ों और आगे ब्याज दरों को लेकर होने वाले फैसलों पर बनी हुई है। इन वैश्विक घटनाक्रमों का असर भारत में सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर स्पॉट गोल्ड  सुबह 8.11 बजे 4,387.50 डॉलर प्रति औन्स पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 63.675 डॉलर प्रति औन्स पर कारोबार कर रही है। अमेरिका और ईरान के बीच बदलते हालातों का असर कमोडिटी बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: क्रूड ऑयल सस्ता होने के बावजूद टूट रहे सोना-चांदी के भाव, जानें आज 24K और 22K गोल्ड का नया रेट

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.