Gold Price Today: 7 अगस्त को सोने के भाव में हलचल, जानें 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन अहम है। 7 अगस्त 2026 को दोनों कीमती धातुओं के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं और सोने की कीमत करीब ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच चुकी है। वहीं चांदी भी करीब ₹2.40 लाख प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है। ऐसे में अगर आप आज खरीदारी करने जा रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा भाव और बाजार में तेजी की वजह जरूर जान लें।

Palak Gupta

7 अगस्त 2026

1 min read
Gold Price Today: 7 अगस्त को सोने के भाव में हलचल, जानें 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

पिछले दो दिनों से सोने चांदी के भावों में निरंतर तेजी देखने को मिल रही है।  इस सप्ताह की शुरुआत सोने-चांदी की बढ़ोतरी से हुई और कल यानी 6 अगस्त को सोने में उछाल और चांदी में गिरावट देखी गई थी। देश के अलग-अलग शहरों के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में उछाल दिख रहा है। 

यह भी पढ़ें: सोने की कीमत में बड़ा बदलाव: दुनिया में महंगा, भारत में सस्ता बिक रहा गोल्ड, 10 ग्राम पर ₹34,000 तक की गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है भाव ?

इंटरनेशनल मार्किट में भी सोने के दर लगातार पांचवे दिन बढ़ते नजर आ रहे हैं। सुबह करीब 9 बजे सोना COMEX पर 0.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4314.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी में भी सोने के भाती उछाल देखा गया जिसमें स्पॉट सिल्वर 1.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 62.425 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

इस तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार के कई संकेत काम कर रहे हैं। सबसे बड़ी वजहों में अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें, डॉलर की चाल, महंगाई की आशंका और वैश्विक अनिश्चितता शामिल हैं। निवेश एक्सपर्ट्स के अनुसार, तेल की कीमतों में गिरावट और महंगाई की उम्मीदों में कमी ने भी सोने को सपोर्ट दिया है। निवेशक अमेरिकी रोजगार आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इससे फेडरल रिजर्व की आगे की ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सोना हुआ महंगा? 6 अगस्त के ताजा भाव जारी, जानें 18, 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी का नया रेट

घरेलू बाजार के भी जानें हाल

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,27,990 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करने लगा। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 2,25,836 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी के दरों में 2,154 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

घरेलू बाजार MCX में 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 7 अगस्त को  0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होकर 1,49,607 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबारी है। पिछले कारोबारी दिन में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। बता दें कि MCX में तेजी का मतलब है कि घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत मजबूत बनी हुई है।

शहरवार में सोने के ताजा भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,49,860₹1,37,400₹1,12,450
मुंबई₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300
कोलकाता₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300
चेन्नई₹1,50,000₹1,37,500₹1,15,650
पटना₹1,49,760₹1,37,300₹1,12,350
लखनऊ₹1,49,860₹1,37,400₹1,12,450
अयोध्या₹1,49,860₹1,37,400₹1,12,450
मेरठ₹1,49,860₹1,37,400₹1,12,450
कानपुर₹1,49,860₹1,37,400₹1,12,450
गाजियाबाद₹1,49,860₹1,37,400₹1,12,450
नोएडा₹1,49,860₹1,37,400₹1,12,450
गुरुग्राम₹1,49,860₹1,37,400₹1,12,450
चंडीगढ़₹1,49,860₹1,37,400₹1,12,450
जयपुर₹1,49,860₹1,37,400₹1,12,450
लुधियाना₹1,49,860₹1,37,400₹1,12,450
गुवाहाटी₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300
इंदौर₹1,49,780₹1,37,300₹1,12,350
अहमदाबाद₹1,49,760₹1,37,300₹1,12,350
वडोदरा₹1,49,760₹1,37,300₹1,12,350
सूरत₹1,49,760₹1,37,300₹1,12,350
पुणे₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300
नागपुर₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300
नासिक₹1,49,760₹1,37,280₹1,12,330
बेंगलुरु₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300
भुवनेश्वर₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300
रायपुर₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300
हैदराबाद₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300

यह भी पढ़ें: क्रूड ऑयल सस्ता होने के बावजूद टूट रहे सोना-चांदी के भाव, जानें आज 24K और 22K गोल्ड का नया रेट

शहरवार में चांदी का भाव

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलो चांदी
दिल्ली₹2,400₹24,000₹2,40,000
मुंबई₹2,400₹24,000₹2,40,000
कोलकाता₹2,400₹24,000₹2,40,000
चेन्नई₹2,400₹24,000₹2,40,000
पटना₹2,400₹24,000₹2,40,000
लखनऊ₹2,400₹24,000₹2,40,000
मेरठ₹2,400₹24,000₹2,40,000
अयोध्या₹2,400₹24,000₹2,40,000
कानपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
गाजियाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
नोएडा₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुरुग्राम₹2,400₹24,000₹2,40,000
चंडीगढ़₹2,400₹24,000₹2,40,000
जयपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
लुधियाना₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुवाहाटी₹2,400₹24,000₹2,40,000
इंदौर₹2,400₹24,000₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
वडोदरा₹2,400₹24,000₹2,40,000
सूरत₹2,400₹24,000₹2,40,000
पुणे₹2,400₹24,000₹2,40,000
नागपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
नासिक₹2,400₹24,000₹2,40,000
बेंगलुरु₹2,400₹24,000₹2,40,000
भुवनेश्वर₹2,400₹24,000₹2,40,000
रायपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
हैदराबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000

यह भी पढ़ें: 31 जुलाई को सोना फिर महंगा, जानें 24K, 22K और 18K Gold-Silver के ताजा रेट

आगे क्या रहेगा सोने का रुख?

आने वाले दिनों में अमेरिकी रोजगार आंकड़े, फेड की ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें, डॉलर की चाल और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम सोने की दिशा तय करने वाले प्रमुख कारक रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल सोना सात सप्ताह के ऊंचे स्तर पर है और इस सप्ताह इसकी बढ़त 5 प्रतिशत से ज्यादा हो चुकी है।

इसका मतलब यह नहीं है कि कीमतें लगातार बढ़ती ही रहेंगी। इतनी तेज तेजी के बाद मुनाफावसूली के कारण बीच-बीच में गिरावट भी आ सकती है। इसलिए खरीदारी करने वालों के लिए रोज के ताजा भाव पर नजर रखना जरूरी है।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.