सोना हुआ महंगा? 6 अगस्त के ताजा भाव जारी, जानें 18, 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी का नया रेट

घरेलू बाजारों में आज खरीदारों को बड़ा झटका लगा है। 6 अगस्त 2026 को सोना एक बार फिर महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल दर्ज किया गया। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले नए रेट और बाजार की चाल जरूर जान लें, क्योंकि वैश्विक घटनाक्रम के चलते आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Palak Gupta

6 अगस्त 2026

1 min read
सोना हुआ महंगा? 6 अगस्त के ताजा भाव जारी, जानें 18, 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी का नया रेट

लगातार 4 दिनों की गिरावट से घिरे हुए सोना चांदी के भावों ने आज ऊंचाई की सीढ़ी चढ़ना शुरू कर दिया है। आज यानी 6 अगस्त को सोने चांदी के दरों में बढ़ोतरी नजर आ रही है। सर्राफा बाजार से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने चांदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।

अगर आप सोना चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय थोड़ी देर रुकने का है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना करीब 2,890 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया, जबकि चांदी के दाम में 6,200 रुपये प्रति किलो की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इंडियन बिलियन ज्वैलरी एसोसिएशन पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,63 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,13 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबारी है।

यह भी पढ़ें: क्रूड ऑयल सस्ता होने के बावजूद टूट रहे सोना-चांदी के भाव, जानें आज 24K और 22K गोल्ड का नया रेट

घरेलू बाजार के जानें भाव

घरेलू बाजार MCX में आज सुबह कारोबार शुरू होते ही कल जैसी तीव्रता देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.61 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,49,399 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,493 रुपये प्रति 10 ग्राम था यानी आज सोने की कीमतों में 906 रुपये की तेजी देखी गई है।

चांदी भी आज सोने से कदम मिलाकर ऊंचाई की सीढ़ी चढ़ता नजर आ रहा है मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.35 प्रतिशत बढ़कर 2,283,78 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र से आज चांदी में  794 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।

बुलियन के अनुसार सोने का भाव

सोने का प्रकार10 ग्राम की कीमत1 औंस (Ounce)1 तोला (Tola)
24 कैरेट सोना₹1,49,530₹4,23,910₹1,74,409
22 कैरेट सोना₹1,37,069₹3,88,585₹1,59,875
20 कैरेट सोना₹1,24,608₹3,53,259₹1,45,341
18 कैरेट सोना₹1,12,148₹3,17,933₹1,30,807
16 कैरेट सोना₹99,687₹2,82,607₹1,16,273
14 कैरेट सोना₹87,226₹2,47,281₹1,01,739
12 कैरेट सोना₹74,765₹2,11,955₹87,204
10 कैरेट सोना₹62,304₹1,76,629₹72,670

यह भी पढ़ें: सोने की कीमत में बड़ा बदलाव: दुनिया में महंगा, भारत में सस्ता बिक रहा गोल्ड, 10 ग्राम पर ₹34,000 तक की गिरावट

शुद्धता अनुसार चांदी के भाव

चांदी का प्रकार1 किलो की कीमत1 औंस (Ounce)1 तोला (Tola)
सिल्वर 999 फाइन₹2,29,150₹6,496₹2,673
सिल्वर 925 स्टर्लिंग₹2,11,964₹6,009₹2,472
सिल्वर 900 कॉइन₹2,06,235₹5,847₹2,405
सिल्वर 800 जर्मन₹1,83,320₹5,197₹2,138

यह भी पढ़ें: 1 अगस्त का सोना-चांदी भाव: जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड के ताजा रेट

भारत में सोने चांदी के लेटेस्ट रेट

भारत में आज सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,45,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,33,760 रुपये और 18 कैरेट 1,09,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी का भाव 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में भी सोने की कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,45,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,33,610 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि चेन्नई में 18 कैरेट सोने का भाव 1,11,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ अन्य शहरों की तुलना में थोड़ा अधिक है।

इन सभी शहरों में चांदी की कीमत 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम बनी हुई है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और घरेलू मांग बढ़ने की वजह से देशभर में सोने-चांदी के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, हालांकि अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और ज्वेलर्स के चार्ज के कारण कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: 3 अगस्त को बदले सोना-चांदी के दाम, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आई तेजी?

अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर स्पॉट गोल्ड लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मजबूत होकर  4,348.40 डॉलर प्रति औन्स पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर चांदी  की कीमत 0.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 62.490 डॉलर प्रति औन्स पर कारोबार कर रही है। बता दें कि पिछले दिन COMEX सोना वायदा 73.90 डॉलर यानी करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,226.50 डॉलर प्रति औन्स पर बंद हुआ था।

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीदें बढ़ती जा रही है जिसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में निरंतर कमजोरी देखने को मिल रही है और इसी वजह से महंगाई बढ़ने का खतरा कम हो रहा है और सोने चांदी की कीमतों में बढ़त दिखाई दे रही है।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।


Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.