सोना हुआ सस्ता, जानें 28 जुलाई के नए Gold-Silver Rate

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद आज निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिसका असर घरेलू बाजार में भी दिखाई दिया। वहीं चांदी की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ और बाजार लगभग स्थिर बना रहा।

Palak Gupta

28 जुलाई 2026

1 min read
सोना हुआ सस्ता, जानें 28 जुलाई के नए Gold-Silver Rate

सोने चांदी के भावों में निरंतर उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। आज 28 जुलाई को सोने के वायदा भावों में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले हल्की नरमी देखी जा रही है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है।

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर भारतीय घरेलू बाजार में सोने चांदी के भाव गिरावट के साथ ओपन हुए है। कारोबारियों के अनुसार, पिछले सप्ताह सोने में लगातार तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी और डॉलर की मजबूती के कारण भारतीय बाजार में भी सोने के दाम नीचे आए। चांदी की औद्योगिक मांग बनी रहने से उसके भाव में बड़ी गिरावट नहीं आई।

आज जो लोग इन धातुओं को खरीदने की योजना बना रहे हैं उनके लिए आज राहत की खबर मानी जा रही है क्योंकि सोना और चांदी दोनों ही अपने स्तर से नीचे फिसलते नजर आए हैं। एक्सपट्स की राय यही है कि अगर आपका उद्देश्य लंबी अवधि का निवेश है, तो हर गिरावट पर थोड़ी-थोड़ी खरीदारी बेहतर स्ट्रेटेजी हो सकती है।

MCX पर क्या है भाव ?

मंगलवार के शुरुआती कारोबार 24 कैरेट सोने में हल्की तेजी देखी गई। घरेलू बाजार MCX पर सुबह 9:00 बजे सोना करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,45,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि MCX पर पिछले कारोबारी दिन में यह 1.60 प्रतिशत टूटकर 1,44,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। कल की बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार में सोने ने रिकवरी दिखाई है।

चांदी की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,17,800 रुपये प्रति किलो हो गया है। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का वायदा भाव 2,21,173 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

IBJA के भी जानें भाव

 इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार को सोने के भाव 66 रुपये नीचे गिरकर 1,44,466 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबारी है। वहीं 22 कैरेट सोना करीब 60 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना लगभग 49 रुपये प्रति 10 ग्राम कमजोर हुआ। दूसरी ओर, 999 शुद्ध चांदी में अपेक्षाकृत बड़ी गिरावट देखने को मिली और इसका भाव करीब 324 रुपये प्रति किलोग्राम घटकर 2,24,447 रुपये पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की अगली चाल कैसी होगी? इन बड़े फैक्टर्स पर टिकी रहेगी बाजार की नजर – खबर मिरर

28 जुलाई को सोने के भाव

नाम10 ग्राम1 औंस1 तोला
सोना 24 कैरेट (₹)₹1,42,590₹4,04,236₹1,66,314
सोना 22 कैरेट (₹)₹1,30,708₹3,70,550₹1,52,455
सोना 20 कैरेट (₹)₹1,18,825₹3,36,863₹1,38,595
सोना 18 कैरेट (₹)₹1,06,943₹3,03,177₹1,24,736
सोना 16 कैरेट (₹)₹95,060₹2,69,491₹1,10,876
सोना 14 कैरेट (₹)₹83,178₹2,35,804₹97,017
सोना 12 कैरेट (₹)₹71,295₹2,02,118₹83,157
सोना 10 कैरेट (₹)₹59,413₹1,68,432₹69,298

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी महंगे हुए या सस्ते? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव – खबर मिरर

शुद्धता के अनुसार चांदी के भाव

नाम1 किलो1 औंस1 तोला
चांदी 999 फाइन (₹)₹2,18,370₹6,191₹2,547
चांदी 925 स्टर्लिंग (₹)₹2,01,992₹5,726₹2,356
चांदी 900 कॉइन (₹)₹1,96,533₹5,572₹2,292
चांदी 800 जर्मन (₹)₹1,74,696₹4,953₹2,038

बुलियन मार्केट के जानकारों का मानना है कि मौजूदा समय खरीदारी के लिए पूरी तरह खराब नहीं है। पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में आई नरमी उन लोगों के लिए अच्छा मौका हो सकती है, जो शादी, त्योहार या अन्य घरेलू जरूरतों के लिए आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं। अगर आपकी खरीदारी जल्द करनी है, तो मौजूदा रेट पर खरीदारी करने पर विचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सोने का भाव आज: 25 जुलाई को गोल्ड सस्ता या महंगा? जानिए नया रेट और ताजा अपडेट – खबर मिरर

खरीदारी से पहले इन बातों का ध्यान रखें

सोना या चांदी खरीदते समय केवल कीमतों को समझना आवश्यक होता है। बेहतर रिटर्न्स के लिए निवेशक या सोने चांदी की खरीदारी करने वाले लोगों को इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

  • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें: हॉलमार्क यह सुनिश्चित करता है कि सोने की शुद्धता प्रमाणित है और आपको सही गुणवत्ता मिल रही है।
  • पक्का बिल जरूर लें: खरीदारी के समय टैक्स, मेकिंग चार्ज और कुल कीमत का स्पष्ट विवरण बिल में होना चाहिए। भविष्य में एक्सचेंज या बिक्री के समय यह बिल काम आता है।
  • मेकिंग चार्ज की तुलना करें: अलग-अलग ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज अलग हो सकते हैं। खरीदारी से पहले दो-तीन दुकानों के रेट की तुलना करना फायदेमंद रहता है।
  • जरूरत के अनुसार कैरेट चुनें: निवेश के लिए 24 कैरेट सोना बेहतर माना जाता है, जबकि आभूषणों के लिए 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना अधिक प्रचलित है।
  • कीमतों पर नजर रखें: अगर खरीदारी की कोई जल्दबाजी नहीं है, तो कुछ दिनों तक बाजार के रुझान पर नजर रखें। कीमतों में गिरावट आने पर बेहतर सौदा मिल सकता है।
  • एकमुश्त निवेश से बचें: यदि आप निवेश के उद्देश्य से सोना या चांदी खरीद रहे हैं, तो पूरी रकम एक साथ लगाने के बजाय SIP के तरीके से खरीदारी करना अधिक सुरक्षित रणनीति हो सकती है।
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्पों की तुलना करें: कई बार डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF या सरकारी गोल्ड बॉन्ड जैसे विकल्प भी पारंपरिक खरीदारी की तुलना में बेहतर साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Avatar
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,… और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment