सोने-चांदी की अगली चाल कैसी होगी? इन बड़े फैक्टर्स पर टिकी रहेगी बाजार की नजर

जून के आखरी सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। खरीदारी से पहले जानिए आपके शहर का नया रेट और बाजार की चाल।

Palak Gupta

27 जुलाई 2026

1 min read
सोने-चांदी की अगली चाल कैसी होगी? इन बड़े फैक्टर्स पर टिकी रहेगी बाजार की नजर

जुलाई के पिछले कई दिन सोने चांदी के भावों में गिरावट लेकर आये थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू निवेश बाजार भी फीके ही पड़े हुए थे। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने निवेशकों की टेंशन को दुगना कर दिया था। अमेरिका-ईरान तनाव के कारण कच्चे तेल के रेट निरंतर बदल रहे थे जिसका सीधा असर सोने चांदी के भावों में साफ़ दिख रहा था।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 7 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है जिसका असर सोने चांदी के दरों में बढ़ोतरी लेकर आया है। इसके अलावा अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीदें बढ़ रही हैं, जिसके कारण मार्केट में बदलाव दिख रहा है।

बता दें कि इस हफ्ते निवेश बाजारों में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि इस हफ्ते फेड के नए चेयरमैन केविन वॉर्श ब्याज दरों पर फैसला लेंगे। इसके बाद भी सोना चांदी में बदलाव देखा जा सकता है। लगातार दो दिन बाजार बंद होने के बाद आज धातुओं के रेट ने रफ्तार पकड़ ली है। अगर आप सोने चांदी खरीदने या निवेश की सोच रहे हैं तो आज के दर जरूर जान लें।

यह भी पढ़ें: सोने का भाव आज: 25 जुलाई को गोल्ड सस्ता या महंगा? जानिए नया रेट और ताजा अपडेट – खबर मिरर

घरेलू बाजार में जानें भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.62 प्रतिशत बढ़कर 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी दिन से 894 रुपये की तेजी के साथ सोना ऊपर चढ़ता नजर आ रहा है। MCX पर सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,43,106 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी की कीमतें भी सोने के दरों के साथ कदम मिलाकर बढ़ोतरी की सीढ़ी चढ़ रही है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.95 प्रतिशत के उछाल के साथ 2,24,247 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,22,138 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज चांदी के भावों में 2,109 रुपये की तेजी देखी गई है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today (23 जुलाई): सोना महंगा या सस्ता? जानें 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव – खबर मिरर

शहरवार में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹145,080₹133,000₹108,850
लखनऊ₹145,080₹133,000₹108,850
मेरठ₹145,080₹133,000₹108,850
कानपुर₹145,080₹133,000₹108,850
अयोध्या₹145,080₹133,000₹108,850
गाजियाबाद₹145,080₹133,000₹108,850
नोएडा₹145,080₹133,000₹108,850
गुरुग्राम₹145,080₹133,000₹108,850
चंडीगढ़₹145,080₹133,000₹108,850
जयपुर₹145,080₹133,000₹108,850
लुधियाना₹145,080₹133,000₹108,850
चेन्नई₹145,090₹133,000₹111,150
पटना₹144,980₹132,900₹108,750
इंदौर₹144,980₹132,900₹108,750
अहमदाबाद₹144,980₹132,900₹108,750
वडोदरा₹144,980₹132,900₹108,750
सूरत₹144,980₹132,900₹108,750
नासिक₹144,960₹132,880₹108,730
मुंबई₹144,930₹132,850₹108,700
कोलकाता₹144,930₹132,850₹108,700
गुवाहाटी₹144,930₹132,850₹108,700
पुणे₹144,930₹132,850₹108,700
नागपुर₹144,930₹132,850₹108,700
बैंगलोर₹144,930₹132,850₹108,700
भुवनेश्वर₹144,930₹132,850₹108,700
रायपुर₹144,930₹132,850₹108,700
हैदराबाद₹144,930₹132,850₹108,700

बुलियन के मुताबिक चांदी के भाव

चांदी की शुद्धता1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
999 फाइन चांदी₹2,24,750₹6,372₹2,621
925 स्टर्लिंग चांदी₹2,07,894₹5,894₹2,425
900 कॉइन चांदी₹2,02,275₹5,734₹2,359
800 जर्मन चांदी₹1,79,800₹5,097₹2,097

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी महंगे हुए या सस्ते? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव – खबर मिरर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हैं कीमतें?

अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान तनाव में बदलाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इस सप्ताह होने वाली बैठक से पहले निवेशक सतर्क नजर आए हैं। ग्लोबल कमोडिटी बाजार COMEX पर सोने की कीमत सोमवार सुबह 7.30 बजे तक 0.90 प्रतिशत की तेजी के बाद 4,107.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है वहीं COMEX पर सिल्वर प्राइस 1.77 प्रतिशत की तेजी के बाद 59.950 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

सोने और चांदी के भाव क्यों बदल रहे हैं?

सोने चांदी में बदलाव के कई कारण हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक, डॉलर की चाल और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। साथ ही वैश्विक बाजार में निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग भी भाव तय कर रही है।

इसके अलावा घरेलू सर्राफा बाजार में मांग और अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट के रुझान के कारण कीमतों में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। शादी-ब्याह और त्योहारों की खरीदारी भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा रही है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने के दाम में फिर उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट – खबर मिरर

एक्सपर्ट्स का क्या कहना है ?

बाजार कारोबारियों का कहना है कि सप्ताह की शुरुआत में खरीदारी बढ़ने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों ने घरेलू कीमतों को सहारा दिया है। बुलियन मार्केट के जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय निवेश बैंक Goldman Sachs ने भी सोने की कीमतों को लेकर अपना अनुमान पहले के मुकाबले कम किया है।

इसकी बड़ी वजह यह है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई जा रही है। वहीं अगर पश्चिम एशिया में तनाव और कम होता है तथा कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं, तो आने वाले महीनों में सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर-  सोने और चांदी के रेट दिनभर में बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले अपने शहर के अधिकृत ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।

Avatar
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,… और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment