Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी महंगे हुए या सस्ते? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

24 जुलाई 2026 के ताजा सोना-चांदी के भाव जारी। जानें 22 कैरेट, 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए रेट, अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर और एक्सपर्ट्स की राय।

Palak Gupta

24 जुलाई 2026

1 min read
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी महंगे हुए या सस्ते? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

आज यानि 24 जुलाई 2026 को भारतीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने चांदी के भावों में भारी हलचल देखने को मिल रही है। पिछले कारोबारी सत्र से सोने चांदी के दरों में निरंतर उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से इन धातुओं के भाव निरंतर ऊंचाई की सीढ़ी चढ़ रहे थे, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सोने चांदी की बढ़ोतरी में किसी प्रकार की कमी नहीं दिखी। लेकिन लगातार तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लगा है और दोनों ही कीमती धातुओं के दाम में नरमी मिली है।

शुक्रवार के दिन सोने के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में धड़ल्ले से नीचे गिरते नजर आ रहे हैं, वहीं चांदी में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर बढ़ती उम्मीदें, मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण इन धातुओं के भाव लगातार दूसरे दिन भी दबाव में हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 21 जुलाई को सोना हुआ महंगा, जानिए चांदी का ताजा भाव और नए रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है भाव ?

इंटरनेशनल मार्केट COMEX पर सोने चांदी के भाव फिसलते नजर आए जिसमें सुबह 9:00 बजे स्पॉट गोल्ड 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4031.00 डॉलर प्रति औंस  पर दिखाई दिया है।  इसके साथ स्पॉट सिल्वर भी सुबह  0.84 प्रतिशत गिरकर 57.565 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई। फ़िलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत 4,050.20 डॉलर प्रति औंस हो गई है और हाजिर चांदी 58.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबारी है।

MCX पर क्या है प्राइस?

घरेलू बाजार MCX पर भी आज सुबह सोना गिरावट के साथ ही कारोबार करता रहा है। आज बाजार ओपन होने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.98 प्रतिशत गिरकर 1,42,796 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। पिछले कारोबारी दिन से सोने के भावों में  2,884 रुपये गिरावट दर्ज की गई।

वहीं चांदी की बात करें तो MCX पर चांदी 3.41 प्रतिशत घटकर  2,19,250 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र से चांदी के भावों में 7,748 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। चांदी का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक व्हीकल उद्योग में होता है। इन सेक्टरों में मांग बढ़ने से चांदी के दाम प्रभावित होते हैं। इसके अलावा चांदी की कीमतों में अंतर तब देखा जा सकता है जब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा कारोबार में खरीद-बिक्री बढ़ने लगे।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today 20 July 2026: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी स्थिर; खरीदारी से पहले जानें नया भाव

सर्राफा बाजार में क्या रहे भाव ?

24 जुलाई को भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी भी कमजोरी के साथ कारोबार करती रही।  24 कैरेट सोना करीब 1,42,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1,31,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 1,07,617 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। पिछले कुछ दिनों की तेज बढ़त के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूलना शुरू कर दिया। इससे सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव आया।

चांदी के भाव भी आज नीचले स्तर पर दिखाई दिए। आज सर्राफा बाजार में चांदी 2,18,790 रूपए प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

24 जुलाई को सोने के भाव

सोने की शुद्धता10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹1,43,470₹4,06,731₹1,67,341
22 कैरेट सोना₹1,31,514₹3,72,836₹1,53,396
20 कैरेट सोना₹1,19,558₹3,38,942₹1,39,451
18 कैरेट सोना₹1,07,603₹3,05,048₹1,25,506
16 कैरेट सोना₹95,647₹2,71,154₹1,11,560
14 कैरेट सोना₹83,691₹2,37,260₹97,615
12 कैरेट सोना₹71,735₹2,03,365₹83,670
10 कैरेट सोना₹59,779₹1,69,471₹69,725

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने के दाम में फिर उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

शुद्धता के अनुसार चांदी के भाव

चांदी की शुद्धता1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
999 फाइन चांदी₹2,19,760₹6,230₹2,563
925 स्टर्लिंग चांदी₹2,03,278₹5,763₹2,371
900 कॉइन चांदी₹1,97,784₹5,607₹2,307
800 जर्मन चांदी₹1,75,808₹4,984₹2,051

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today (23 जुलाई): सोना महंगा या सस्ता? जानें 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

आगे क्या हो सकता है?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतें वैश्विक घटनाक्रम, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों के फैसले और डॉलर की चाल पर निर्भर करेंगी। यदि मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता है या वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बनी रहती है, तो दोनों कीमती धातुओं में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, यदि डॉलर और मजबूत होता है और निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता बढ़ती है, तो कीमतों में कुछ और नरमी भी आ सकती है।

बुलियन मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा गिरावट को घबराने की बजाय लंबी अवधि के निवेश का अवसर माना जा सकता है। उनका सुझाव है कि एकमुश्त निवेश करने के बजाय SIP के तरीके से सोना और चांदी खरीदना बेहतर रणनीति हो सकती है। वहीं, जिन लोगों को शादी या अन्य जरूरतों के लिए खरीदारी करनी है, वे कीमतों में आई नरमी का फायदा उठा सकते हैं।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Avatar
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,… और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment