Kia Seltos बनी लोगों की पहली पसंद, 19.4 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग वाली SUV की कीमत ₹10.99 लाख से शुरू

9.4 KMPL माइलेज, पैनोरमिक सनरूफ और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स के साथ आने वाली इस कोरियन SUV की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। ₹10.99 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह SUV ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

Palak Gupta

14 जुलाई 2026

1 min read
Kia Seltos बनी लोगों की पहली पसंद, 19.4 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग वाली SUV की कीमत ₹10.99 लाख से शुरू

भारत में KIA कंपनी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में खरीदारों की लंबी लाइन लगा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय SUV बाजार के द्वारा पेश किया गया SELTOS ग्राहकों को लगातार अपनी ओर खींच रहा है। हाल ही में KIA इंडिया ने लोगों का दिल जीतते हुए जबरदस्त 24,552 कारों की बिक्री दर्ज की है।

KIA इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Kia Seltos रही है जिसने मार्किट में लॉन्च होते ही 85 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर लोगों के घरों में अपनी जगह कायम की इसके अलावा SONET ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि Carens Clavis और Carnival की मांग फ़िलहाल में फीकी पड़ गयी है।

पिछले साल KIA इंडिया ने 2025 में करीब 20,625 यूनिट के मुकाबले इस साल पूरे 19 प्रतिशत से 23 प्रतिशत की बिक्री की है। अगर सेल्स रिपोर्ट्स पर ध्यान दिया जाए तो Kia Seltos कंपनी की पहली और लकी कार रही है। Kia Seltos की बिक्री के माध्यम से साफ़ पता चलता है कि यह कार लोगों की फर्स्ट चॉइस भी रही है जिसके कारण इस वर्ष इसकी अधिकतम सेल देखने को मिली। इसी के साथ इस साल Carens Clavis और Carnival दो ऐसी कारें रहीं, जिनकी मांग सालाना स्तर पर घटी है।

यह भी पढ़ें: 14 जुलाई 2026 की बड़ी खबरें: देश-दुनिया, बिजनेस, टेक, खेल और मनोरंजन के सभी बड़े अपडेट्स एक नजर में

Kia Seltos 2026: कीमत और प्रमुख फीचर्स

फीचरडिटेल
शुरुआती कीमत₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम)
बॉडी टाइपमिड-साइज़ SUV
इंजन विकल्पपेट्रोल / डीजल
ट्रांसमिशनमैनुअल, iMT और ऑटोमैटिक
एयरबैग6
सनरूफपैनोरमिक सनरूफ
इंफोटेनमेंटबड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले
डिजिटल क्लस्टरहां
वायरलेस Android Auto / Apple CarPlayहां
360° कैमराचुनिंदा वेरिएंट्स में
ADASचुनिंदा वेरिएंट्स में
वायरलेस चार्जिंगहां
वेंटिलेटेड सीट्सहां

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर बढ़ा तनाव, ईरान ने शिपिंग पर लगाई रोक; ट्रंप बोले- समुद्री रास्ता खुला है

KIA SELTOS

KIA SELTOS सेल के मामले में और लोगों की चुनिंदा पसंद बने रहने में हमेशा सबसे पहले आती है। कंपनी ने बयान किया की पिछले महीने ही KIA इंडिया ने कुल 9,654 यूनिट बेची है। ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 5,225 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 84.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

SELTOS का एक्स शोरूम प्राइस लगभग 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है। नई K3 प्लेटफॉर्म पर बनी ये SUV बॉक्सी और मस्कुलर डिजाइन के साथ आकर्षक टाइगर नोज ग्रिल, LED DRLs, फ्लश डोर हैंडल्स तथा रैप-अराउंड टेललाइट्स से लैस है। इंटीरियर में डुअल 12.3 इंच पैनोरामिक डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरामिक सनरूफ और प्रीमियम मटेरियल के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

यहां तक कि 6 एयरबैग के साथ सेफ्टी में 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स, ESC, 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS (21 फीचर्स) मिलते हैं. इंजन विकल्पों में 1.5 लीटर NA पेट्रोल (115 PS), टर्बो पेट्रोल (160 PS) और 1.5 लीटर डीजल (116 PS) शामिल हैं, जिनका माइलेज 15.6 से 19.4 kmpl तक है।

kia seltos 1

Kia Seltos क्यों बन रही है लोगों की पसंद?

कारणफायदा
6 एयरबैगबेहतर सुरक्षा
पैनोरमिक सनरूफप्रीमियम लुक और अनुभव
ADASएडवांस ड्राइविंग सेफ्टी
पेट्रोल और डीजल विकल्पजरूरत के अनुसार इंजन चुनने की सुविधा
आधुनिक केबिनबड़ी स्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले
प्रतिस्पर्धी कीमत₹10.99 लाख से शुरुआत

यह भी पढ़ें: Bluetooth Hack से मिनटों में बंद हो रहे ई-रिक्शा, एक ऐप ने बढ़ाई ड्राइवरों की मुश्किलें

KIA की अन्य कार भी कुछ कम नहीं

KIA की SONET कार भी SELTOS के साथ कदम मिलाकर चल रही है। कंपनी की रिपोर्ट्स के हिसाब से SONET की पिछले महीने 9231 यूनिट बिकी हैं। वहीं जून 2026 में इसे 7-सीटर MPV को कुल 4847 नए ग्राहक मिले हैं। सेल के मामले में चौथे नंबर पर किआ साइरोस है जो पिछले महीने इसकी कुल 790 यूनिट बिकी हैं।

अगर आप 11 से 15 लाख रुपय के बजट में एक फीचर-लोडेड, आधुनिक और सुरक्षित गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Kia Seltos इस समय एक मजबूत और टिकाऊ डिसिशन साबित हो सकती है। हालांकि, खरीदारी से पहले अपने शहर की ऑन-रोड कीमत, उपलब्ध वेरिएंट और फीचर्स की तुलना जरूर कर लें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.