होर्मुज पर बढ़ा तनाव, ईरान ने शिपिंग पर लगाई रोक; ट्रंप बोले- समुद्री रास्ता खुला है

ईरान ने शिपिंग गतिविधियों पर रोक लगाने का दावा किया है, जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि समुद्री मार्ग पूरी तरह खुला है। दोनों पक्षों के दावों के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Palak Gupta

13 जुलाई 2026

1 min read
होर्मुज पर बढ़ा तनाव, ईरान ने शिपिंग पर लगाई रोक; ट्रंप बोले- समुद्री रास्ता खुला है

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की तरफ एक और खबर सामने देखने को मिल रही है। होर्मुज़ स्ट्रेट को मद्देनज़र रखते हुए ईरान और अमेरिका दोनों के ही दावे आमने सामने आ रहे है। अमेरिकी बमबारी से ईरान के शहरों में दहशत फैली हुई है जिसको लेकर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर सभी जहाजों की आवाजाही को रोकने का एलान किया गया है।

ईरान के इसी डिसिशन पर अमेरिका ने भी बयान दिया कि अभी तक किसी प्रकार की ट्रांसपोर्टेशन नहीं रोकी गयी है और समुद्री रास्ता पूरी तरह से खुला है यहाँ तक की शिपिंग भी सामान्य रूप से जारी है। पिछले कुछ दिनों से ईरान अमेरिका के बीच का द्वेष काफी हद तक बढ़ गया है जिसके कारण अमेरिका रोज ईरान के नए देशों पर निशाना साधता है।

यह भी पढ़ें: अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया गया, अंतिम विदाई में उमड़े लाखों ईरानी

आखिर क्यों अमेरिका कर रहा है लगातार हमला ?

दरअसल अमेरिका ने शांति समझौता कर मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध को विराम लगाने का फैसला कर दिया था। ईरान ने इसकी सहमति पर पीस डील को अपनाया था लेकिन कुछ ही दिन पहले ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से पार हो रहे कुवैत और कुवैत के जहाजों पर बमबारी कर ध्वस्त कर दिया। हालांकि दोनों ही देशों के बीच तनातनी पीस डील के बाद भी जारी थी यहां तक कि कई विशेषज्ञों ने यह अनुमान भी लगा लिया था कि यह पीस डील ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी।

इसी बीच ईरान तीन कमर्शियल जहाजों पर जबरदस्त बमबारी शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती दौर में ईरान ने क़तर के जहाज को निशाना बनाया इसके बाद ईरान ने ओमान के तट के पास से गुज़र रहे सऊदी अरब के सुपरटैंकर पर ड्रोन से हमले किए। लगातार हो रहे हमलों से अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान ने होर्मुज़ पर हमला कर युद्धविराम का साफ़ उल्लंघन किया है जिसका उत्तर अमेरिका अभी ईरान के शहरों में भीषण बमबारी से दे रहा है।

यहाँ तक की हाल ही में ईरान के केश्म द्वीप के गवर्नर हुसैन अमीर तैमूरी ने दावा किया है कि द्वीप पर 10 से 11 दुश्मन प्रोजेक्टाइल गिरे हैं।सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, तैमूरी ने कहा कि सभी हमले सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए और इनमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।इस बीच ईरानी मीडिया ने दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में भी कई धमाकों की खबर दी है।

यह भी पढ़ें: ओमान के पास जहाज पर हमला, 11 भारतीयों में 10 सुरक्षित; एक अब भी लापता, भारत ने की निंदा

ईरान के समुद्री विभाग ने किया एलान

ईरानी समुद्री विभाग ( PGSA ) का कहना है कि लगातार भारी धमाकों के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है कि होर्मुज से जा रहे जहाजों का आना-जाना थोड़ी दिनों के स्थगित करना ही बेहतर है। विभाग ने यह भी बयान दिया कि जब उन्हें हालत सुधरते दिखेंगे तो वह आवाजाही को खोल देंगे PGSA ने साफ कर दिया है कि इसके लिए परमिट सिर्फ उसकी आधिकारिक वेबसाइट से ही मिलेगा। क्योंकि, ईरान इस समुद्री रास्ते को अपनी सुरक्षा के लिए परमाणु बम से भी ज्यादा सुरक्षित मानता है।

यह भी पढ़ें: ईरान के बुशेहर में धमाकों के बीच अमेरिका ने नए हमलों से किया इनकार, ट्रंप और नेतन्याहू की हुई बातचीत

ट्रंप ने कहा रास्ता खुला है

अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस ईरान के दावे को अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के द्वारा ख़ारिज कर दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज का रास्ता व्यापारिक जहाजों के लिए पूर्ण रूप से खुला है। इसके अलावा ट्रंप ने यह बात तब की जब ईरान की नजर लगातार समुद्री रास्ते पर कब्ज़ा करने की है।

सैन्य अधिकारियों ने यह भी कहा कि विदेशी जहाजों की आवाजाही पर ईरान का नियंत्रण होने का दावा बिल्कुल गलत है। उनके मुताबिक, होर्मुज किसी एक देश के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत यहां से जहाजों की आवाजाही जारी रहेगी।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.