Bluetooth Hack से मिनटों में बंद हो रहे ई-रिक्शा, एक ऐप ने बढ़ाई ड्राइवरों की मुश्किलें

दिल्ली मैं कुछ लोग एक ऐप की मदद से चलते हुए ई रिक्शा को बीच सड़क पर बंद कर दे रहे है। यह ऐप सस्ती और बिना पासवर्ड वाली बैटरी से जुड़ जाता है और गाड़ी और गाड़ी की बिजली काट देता है। इससे गरीब रिक्शा का बहुत नुकसान हो रहा है। अब दिल्ली सरकार इस मामले की जांच कर रही है।

Shakshi Chauhan

3 जुलाई 2026

1 min read
Bluetooth Hack से मिनटों में बंद हो रहे ई-रिक्शा, एक ऐप ने बढ़ाई ड्राइवरों की मुश्किलें

दिल्ली की सड़को पर एक नया और बहुत बुरा मज़ाक़ चल रहा है। कुछ शरारती लड़के BAT-BMS नाम एक ऐप इस्तेमाल करके चलते हुए रिक्शा को सड़क पर अचानक बंद कर दे रहे हैं। दिल्ली में एक रिक्शा को अक्सर टिर्री भी कहा जाता है। इसे रिक्शा चालक को बहुत परेशानी हो रही है, और सड़क पर अचानक हादसा होने खतरा भी बढ़ चुका है।

यह काम कैसे करता है?

E रिक्शा में जो सस्ती चाइनीज़ बैटरी लगती है, उसमें ब्लूटूथ लगा होता है। ताकि बैटरी की जानकारी देखी जा सके लेकिन इन बैटरी मैं कोई सुरक्षा नहीं होती, इसलिए कोई भी व्यक्ति जो रिक्शा से सिर्फ़ 10-15 मीटर दूर हो वह अपने फ़ोन में यह आप खोलकर उस बैटरी से जुड़ सकता है और बटन दबाकर रिक्शा की बिजली बंद कर देता है। रिक्शा तुरंत बीच सड़क पर रुक जाता है चाहे वह चल ही क्यों ना रहा हो, और तब तक चालू नहीं होता जब तक कोई फिर से ऐप से बटन दबाकर बिजली वापस चालू ना करे।

बड़ी और महंगी कंपनियों की बैटरी में यह कमी नहीं होती क्योंकि इनमें अच्छी सुरक्षा और लॉक होते हैं, दिक्कत सिर्फ़ सस्ती बिना सुरक्षा बैटरी में है जो ज्यादातर ग़रीब चालक ही ख़रीद पाते हैं क्योंकि ब्रांडेड बहुत महंगे आती है।

चालको पर असर

रिक्शा चालक इस बारे में कुछ जानते ही नहीं , इसलिए जब उनका रिक्शा अचानक बंद हो जाता है तो वह घबरा जाते है, और सोचते हैं की गाड़ी में ही कोई ख़राबी आ गई है। वे मैकेनिक को पैसे देकर उसे ठीक करवाने की कोशिश करता है। जब की असल में कोई ख़राबी होती ही नहीं है, बस कोई शरारती व्यक्ति दूर से बटन दबा रहा होता है।

यह भी पढ़े: WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर सरकार सख्त, यूजरनेम फीचर हटाने को लेकर भेजा नोटिस

एक सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर ने बताए की उन्होंने एक चालक को देखा जो अपना रिक्शा रस्सी से दूसरे रिक्शा को बाँध कर खीच रहा था। उन्हें शक हुआ की यह उसी ऐप का कमाल है। उन्होंने अपना फ़ोन निकाला और ऐप से उस रिक्शा की बैटरी से जुड़ा और बिजली वापस चालू कर दी। बाद में पता चला की उस चालक को सुबह से 400-500 रुपए का नुकसान हो चुका है। और वह किराए पर लिया गया रिक्शा पूरे दिन एक ही जगह खड़ा रहा। चालक बहुत रोया और परेशान हुआ उसका कहा की उसके पूरे दिन की कमाई चली गई है।

लोगों की प्रतिक्रिया

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों में गुस्सा और चिंता दोनों देखी गई। कई लोगों ने कहा की यह मज़ाक़ नहीं बल्कि ग़रीब मेहनती लोगों के साथ अन्याय है। कुछ लोगों ने यह सवाल भी उठाए की आख़िर सस्ती और असुरक्षित चाइनीज़ बैटरी भारत में क्यों दिख रही है? और सरकार को मेक इन इंडिया के तहत सुरक्षित बैटरी बनवानी चाहिए।

और पढ़े: उन्नाव हादसा: 100KM रफ्तार, नशे में चालक और सड़क पर बिछीं लाशें, दर्दनाक मंजर ने दहला दिया

सरकार की कार्रवाही

इस मामले के वायरल होने के बाद दिल्ली परिवहन विभाग हरकत में आया है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह की देख रेख में विभाग ने BAT-BMS और Epoch Li-ion जैसे ऐप की जांच शुरू कर दी है। सरकार अब यह देख रही है की इन असुरक्षित बैटरी सिस्टम पर रोक लगाई जा सकती है या नहीं। ताकि सड़क पर चलने बालों की सुरक्षा और चालकों की रोज़ी रोटी बची रहे।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way