आज 12 July का Gold Silver Price: 24K-22K गोल्ड और सिल्वर का भाव

सोने चांदी की कीमतों में राहत देखने को मिल रही है, काफी वक्त से सोने चांदी के भाव ऊंचाई छूने के बाद अब बाजार में नर्मी का रूप देखने को मिल रहा है। 

Shivani Mishra

12 जुलाई 2026

1 min read
Gold Silver Prices Today displayed through gold jewellery and silver bullion at an Indian jewellery showroom.

आज 12 जुलाई 2026 को सोने चांदी के मूल्य में नरमी देखने को मिल रही है, भारतीय सर्राफा बाजार में काफी असर अंतरराष्ट्रीय तनाव का भी पड़ रहा है, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष को देखकर के अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सीधा तनाव का असर पड़ा और भारतीय सर्राफा बाजार में भी साफ तौर पर इसका असर देखा जा रहा है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी डॉलर के कमजोरी और भू राजनीतिक संकट के कारण यह उतार-चढ़ाव आगे भी देखा जाएगा, जो भी लोग सोने चांदी में निवेश के लिए या फिर शादी ब्याह या किसी फंक्शन के लिए आभूषण खरीदने का सोच रहे हैं उन्हें खरीदने के पहले मौजूदा भाव का पता होना बहुत जरूरी है। सोने चांदी के भाव में पिछले काफी वक्त से तेजी देखने को मिल रही है, पिछले कुछ दिनों में बाजार में सोने चांदी के भाव आसमान चूम रहे थे और बीच-बीच में कुछ दिन थोड़ी नरमी भी देखने को मिल रही है। 

विशेषज्ञों की मानी जाए तो विश्व के हालातों को नजर में रखते हुए या साफ तौर पर अनुमान लगाया जा सकता है कि सोने चांदी के मूल्य में अभी कुछ वक्त तक तो मूल्य घटता नहीं नजर आ रहा है। बाजार में बढ़ते मूल्य को देखकर जो भी लोग अपने घरों में शादी में आभूषण बनवाना चाहते थे वह अभी रुक कर जो बचे हुए घर में गहने हैं, वही इस्तेमाल कर रहे हैं। देश में अलग-अलग राज्यों और शहरों में सोने चांदी के अलग-अलग भाव चल रहे हैं नीचे हम आपको सटीक ताजा भाव बता रहे हैं। 

आज सोने के ताजा भाव

अगर बात की जाए इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तो बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,368 रुपए प्रति 10 ग्राम था वहीं अगर बात की जाए दिल्ली के सराफा बाजार की तो वहां पर सोने की कीमत में बढ़ोतरी के साथ 1,48,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर चल रहा है।

शुद्धताप्रति ग्राम10 ग्राम
24 कैरेट₹9,895 (लगभग)₹98,950
22 कैरेट₹9,071 (लगभग)₹90,710
18 कैरेट₹7,422 (लगभग)₹74,220

वहीं अगर बात की जाए एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की तो उस पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,43,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं अगर बात की जाए गुडरिटर्न की तो वहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,44,330 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

शहर24K (10 ग्राम)22K (10 ग्राम)
दिल्ली₹99,100₹90,850
मुंबई₹98,950₹90,700
कोलकाता₹98,950₹90,700
चेन्नई₹99,550₹91,250

चांदी के ताजा भाव

सोने के बाद चांदी भारतीयों की दूसरी सबसे बड़ी पसंद है आभूषण या फिर मुख्य रूप से किसी फंक्शन में इस्तेमाल के लिए, सोने के भाव के साथ-साथ चांदी के कीमतों में भी काफी बदलाव देखा जा रहा है। वही बात करें दिल्ली में चांदी के 1 किलो भाव की तो लगभग ₹5000 बढ़कर लगभग 2,37,000 हो गई है।

धातुकीमत
चांदी (1 किलोग्राम)₹1,10,000 (लगभग)
चांदी (10 ग्राम)₹1,100 (लगभग)

बात की जाए चांदी के वायदा भाव के तो एमसीएक्स पर 2,22,680 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। हालांकि शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के 1 किलो चांदी का भाव की तो यह 2,20,390 रुपए तक पहुंच गई है। वहीं अगर बात की जाए अच्छा रिटर्न की तो चांदी का प्रति किलो भाव 2,35,000 है।

विभिन्न शहरों में सोने के ताजा भाव 

बात की जाए विभिन्न शहरों के सोने के भाव के तो इसमें जुड़े कुछ तरह के करों के कारण सोने की कीमतों में मामूली सा अंतर देखने को मिल सकता है, सोने के भाव और अगर आप आभूषण खरीदने सुनार के पास जाएंगे तो बाजार में आपको सामान्य सा अंतर देखने को मिलेगा, क्योंकि वह जीएसटी, आभूषण पर मेकिंग चार्जेस, वह अन्य तरह के चार्ज भी लगाकर मामूली सा अंदर देखने को मिल सकता है।

नई दिल्ली में सोने का भाव – 12 जुलाई 2026
नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत – ₹143,510/10 ग्राम
नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत – ₹131,551/10 ग्राम
नई दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत – ₹107,633/10 ग्राम
नई दिल्ली में 999 फाइन चांदी की कीमत – ₹222,190/1 किलोग्राम

मुंबई में सोने का भाव – 12 जुलाई 2026
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत – ₹143,760/10 ग्राम
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत – ₹131,780/10 ग्राम
मुंबई में 18 कैरेट सोने की कीमत – ₹107,820/10 ग्राम
मुंबई में 999 फाइन चांदी की कीमत – ₹222,570/1 किलोग्राम

कोलकाता में सोने का भाव – 12 जुलाई 2026
कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत – ₹143,570/10 ग्राम
कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत – ₹131,606/10 ग्राम
कोलकाता में 18 कैरेट सोने की कीमत – ₹107,678/10 ग्राम
कोलकाता में 999 फाइन चांदी की कीमत – ₹222,280/1 किग्रा

वही बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में तो 10 ग्राम सोने का 24 कैरेट भाव 1,44,480 रुपए है। वही बात की जाए मुंबई के तो यहां पर 1,44,330 रुपए व चेन्नई में लगभग 1,45,090, पटना में 1,44,380 रुपए और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1,44,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर भाव दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: अगर आप सोने या चांदी या किसी भी धातु में निवेश करना या फिर खरीद बेच कुछ करना चाहते हैं तो अपने सूझ – बूझ से फैसला ले या किसी विशेषज्ञ से सलाह ले, खबर मिरर कभी भी खरीद या बेचने की सलाह नहीं देता। 

Shivani Mishra
लेखक परिचय
Shivani Mishra

लेखक का परिचय जल्द उपलब्ध होगा।