Gold Price Today 27 June 2026: रिकॉर्ड गिरावट के बाद सोने-चांदी में उछाल, खरीदने से पहले जानें आपके शहर का भाव

27 जून 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में रिकवरी देखने को मिली। जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K, 24K गोल्ड और सिल्वर के ताजा रेट, गिरावट की वजह और आगे का अनुमान।

Palak Gupta

27 जून 2026

1 min read
Gold Price Today 27 June 2026: रिकॉर्ड गिरावट के बाद सोने-चांदी में उछाल, खरीदने से पहले जानें आपके शहर का भाव

जून में शुरुआती उछाल वाले दिन एक बार फिर से सोने चांदी ने जून के आखिरी दिनों में पकड़ लिया है। पिछले कुछ दिनों से सोने चांदी के भावों में भयंकर गिरावट निवेशकों ने देखी लेकिन आज यानि 27 जून की सुबह से ही सोने चांदी ने तेजी पकड़ ली है। हालांकि डॉलर अभी भी मजबूत है और फेडरल रिजर्व के सख्त होने के लक्षण के बीच भी सोने चांदी ने जोरदार पकड़ दिखाई है।

कल शेयर बाजार पूरे दिन और MCX आधे दिन बंद थे फिर भी मार्केट खुलते ही सोने चांदी के भावों में उछाल देखा गया था आज यानि 27 जून को वही उछाल कायम है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में निरंतर 4 हफ्ते की गिरावट के बाद सोने में उछाल का प्रदर्शन मिला है जिसके बाद शनिवार को भारतीय बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर के रेट रिकवर हुए।

क्या है अंतरराष्ट्रीय बाजार के दर ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सुबह 9:00 बजे सोना खुलते ही 1.37 प्रतिशत बढ़ कर  4,103.00 डॉलर प्रति औंस के पर ट्रेड करता नजर आया हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी फीकी पड़ी हुई है जो की  बिखेरते हुए 59.160 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। लेकिन सराफा बाजार में चांदी की कीमत में अभी भी दमखम दिखाई दे रहा है जहां चांदी उछाल से बढ़कर 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

आखिर क्यों दिखाई दे रहा है इतना उतार चढ़ाव ?

पिछले चार हफ़्तों में बाजार में सोने का दर निचले स्तर पर ही रहा है जिसके कारण सोना काफी कमजोर पड़ गया था। मजबूत अमेरिकी डॉलर, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख और निवेशकों की मुनाफावसूली ने गोल्ड की कीमतों पर दबाव बनाए रखा। जब डॉलर मजबूत होता है तो सोना आमतौर पर सस्ता होता है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत डॉलर में तय होती है।

क्या है MCX पर सोने चांदी के भाव ?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव आज सुबह तक 0.75% बढ़कर यानी 1072 रुपये तेजी के साथ 1,44,199 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कल यानि शुक्रवार को 24 कैरट गोल्ड 1,43,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं 22 कैरट सोना 1,30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से कारोबार करता नजर आ रहा है। MCX में चांदी के दर भी संभलते नजर आ रहे है जिसमें 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेड कर रही है।

प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,42,960₹1,31,060₹1,07,270
मुंबई₹1,42,760₹1,30,860₹1,07,070
कोलकाता₹1,42,760₹1,30,860₹1,07,070
चेन्नई₹1,45,100₹1,33,010₹1,10,760
पटना₹1,42,860₹1,30,960₹1,07,170
लखनऊ₹1,42,960₹1,31,060₹1,07,270
मेरठ₹1,42,960₹1,31,060₹1,07,270
अयोध्या₹1,42,960₹1,31,060₹1,07,270
गाजियाबाद₹1,42,960₹1,31,060₹1,07,270
नोएडा₹1,42,960₹1,31,060₹1,07,270
गुरुग्राम₹1,42,960₹1,31,060₹1,07,270
चंडीगढ़₹1,42,960₹1,31,060₹1,07,270
जयपुर₹1,42,960₹1,31,060₹1,07,270
लुधियाना₹1,42,960₹1,31,060₹1,07,270
गुवाहाटी₹1,42,760₹1,30,860₹1,07,070
जलगांव₹1,42,760₹1,30,860₹1,07,070
इंदौर₹1,42,860₹1,30,960₹1,07,170
कानपुर₹1,42,960₹1,31,060₹1,07,270
अहमदाबाद₹1,42,860₹1,30,960₹1,07,170
वडोदरा₹1,42,860₹1,30,960₹1,07,170
सूरत₹1,42,860₹1,30,960₹1,07,170
पुणे₹1,42,760₹1,30,860₹1,07,070
नागपुर₹1,42,760₹1,30,860₹1,07,070
नासिक₹1,42,790₹1,30,890₹1,07,100
बेंगलुरु₹1,42,760₹1,30,860₹1,07,070
भुवनेश्वर₹1,42,760₹1,30,860₹1,07,070
कटक₹1,42,760₹1,30,860₹1,07,070
रायपुर₹1,42,760₹1,30,860₹1,07,070
हैदराबाद₹1,42,760₹1,30,860₹1,07,070

यह भी पढ़ें: 26 जून 2026 Gold Rate: सोना-चांदी के दाम रहे स्थिर, खरीदने से पहले जानें आपके शहर का ताजा रेट

आज चांदी का ताजा भाव

शहरचांदी (प्रति किलो)
दिल्ली₹2,17,000
मुंबई₹2,17,000
कोलकाता₹2,17,000
चेन्नई₹2,22,000
हैदराबाद₹2,17,000
जयपुर₹2,17,000

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: डॉलर मजबूत होने से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने वालों के लिए मौका

निवेश एक्सपर्ट्स का क्या कहना है ?

बाजार जानकारों और विशेषज्ञों का मानना है कि जो लोग शादी, निवेश या त्योहारों के लिए सोने चांदी की खरीदारी करने का सोच रहे है उनके लिए थोड़ा संभलने का अवसर है क्योंकि सोने चांदी के दर लगातार परिवर्तन दिखा रहे है क्योंकि वैश्विक बाजार अभी भी अस्थिर है। शॉर्ट-टर्म निवेश करने वाले लोगों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों, डॉलर इंडेक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल पर नजर बनाए रखनी चाहिए। जानकारों का यह भी कहना है कि वैश्विक बाजार में बदलाव दिखते है और अनिश्चितता बढ़ती है तब सोने चांदी के भाव भारतीय बाजार में बढ़ सकते है।

डिस्क्लेमर- यह लेख IBJA, अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार और विभिन्न विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी की कीमतें दिनभर में बदल सकती हैं। किसी भी प्रकार की खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्रोतों से जानकारी जरूर ले।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.