26 जून 2026 Gold Rate: सोना-चांदी के दाम रहे स्थिर, खरीदने से पहले जानें आपके शहर का ताजा रेट

26 जून 2026 को सोने की कीमतें लगातार चौथे सप्ताह गिरावट की ओर बढ़ रही हैं। जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में 24K, 22K, 18K गोल्ड और चांदी के ताजा रेट।

Palak Gupta

26 जून 2026

1 min read
26 जून 2026 Gold Rate: सोना-चांदी के दाम रहे स्थिर, खरीदने से पहले जानें आपके शहर का ताजा रेट

सोने चांदी के भावों ने लगातार चौथे हफ्ते नीचले स्तर पर फिसलने का फैसला ले लिया है। जून के सिर्फ शुरुआती दिनों में सोने चांदी के दर उछलते नजर आये फिर दूसरे हफ्ते से दोनों धातुओं ने ही नरमी कायम कर ली थी। सोने चांदी का कारोबार या खरीदारी करने वालों के लिए जून का महीना बहुत सुखद गया है।

अमेरिका के ब्याज दरों में जोरदार बढ़ोतरी देखी गयी है जिसका सीधा असर सोने चांदी के भावों को निचले स्तर पर ढकेल रहा है। ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी के कारण डॉलर का रेट और भी मजबूत हो गया है। मुहर्रम के मौके पर आज शेयर बाजार के साथ-साथ MCX का सुबह का ट्रेडिंग सेंटर बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार चौथे हफ्ते सोने में कमजोरी देखी गयी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दरों की तरफ लगातार दबाव दिखाई दे रहा है, वही चांदी के भावों में भी उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। कई निवेशकों का यह मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते पर हस्ताक्षर टूटने की भी आशंका है जिसके कारण कच्चे तेल की कीमत पर सीधा असर देखने को मिल सकता है। यदि कच्चे तेल की कीमत में परिवर्तन आया तो वह सोने चांदी के भावों को भी सामान्य रूप से प्रभावित करेगा।

क्या है अंतरराष्ट्रीय बाजार के दर ?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना आज यानि 26 जून 2026 0.1 प्रतिशत गिरकर  $4,022.95 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। पूरे हफ्ते को आंका जाए तो इस हफ्ते सोने में भरी-भरकम यानि 3.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है।

सराफा बाजार में सोने चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के रेट भले ही गिरते नजर आये हो लेकिन सराफा बाजार में आज सोने चांदी के भावों में तेजी बनी हुई है। आज यानि 26 जून के 24 कैरट सोने का भाव 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा सुबह बाजार खुलते ही सोने में 270 रुपय की तेजी देखी गयी है वही 18 कैरट सोना भी 200 रुपय उछलकर 1,06,200 रुपय पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी के साथ चांदी ने भी दर बदलते 5000 रुपये के उछाल के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करता नजर आया।

भारत के कई शहरों में सोने चांदी के दर ज्यादा देखने को मिल सकते है इसका कारण होता है GST, ट्रांसपोर्ट लागत, ज्वेलर्स की मार्जिन। बढ़ती मांग भी भावों को शहरों में बढ़ा देती है।

आज देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव ( 9:00 बजे )

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,41,470₹1,29,690₹1,06,140
मुंबई₹1,41,320₹1,29,540₹1,05,990
कोलकाता₹1,41,320₹1,29,540₹1,05,990
बेंगलुरु₹1,41,320₹1,29,540₹1,05,990
हैदराबाद₹1,41,320₹1,29,540₹1,08,440 (लगभग)
चेन्नई₹1,43,340₹1,31,390₹1,09,800

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी खरीदने का मौका? 24 जून को गोल्ड ₹2,000 और सिल्वर ₹2,600 सस्ती, देखें नए भाव


आज चांदी का क्या है भाव?

शहरचांदी (प्रति किलो)
दिल्ली₹2,40,000
मुंबई₹2,34,900
कोलकाता₹2,34,900
चेन्नई₹2,29,900
हैदराबाद₹2,34,900

चांदी के भावों में आज शुरुआती दर बढ़ते दिखे फिर चांदी में स्थिरता बनी दिखी।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: डॉलर मजबूत होने से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने वालों के लिए मौका

आगे कैसा रह सकता है ट्रेंड?

निवेश एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में चांदी व सोने दोनों ही धातुओं की कीमत अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों, फेडरल रिजर्व की अगली बैठक और डॉलर इंडेक्स पर निर्भर करेगी। यदि डॉलर मजबूत होता है तो दर ऐसे ही गिरते नजर आएंगे वही दूसरी ओर वैश्विक तनाव फिर से बढ़ता है तो सोने की मांग बढ़ती दिखाई देगी।

डिस्क्लेमर- यहाँ पर दिए गए सारे उल्लेख IBJA, सराफा बाजार और विभिन्न विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी की कीमतें दिनभर में कई बार बदल सकती हैं। किसी भी प्रकार का निवेश या खरीदारी करने से पहले लेटेस्ट रेट जरूर जान लें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.