17 जून को सोना चमका, चांदी फिसली; जानें आपके शहर के ताजा रेट

सोने चांदी के भावो ने दिखाई तेजी सोना बढ़कर हुई 1.5 लाख रूपए वही चांदी के भावो में दिखा ठहराव। जानिए क्या है आज के लेटेस्ट रेट। निवेशकों को मुनाफ़ा ,खरीदारों को संभलकर खरीदारी करने की सलाह।

Palak Gupta

17 जून 2026

1 min read
7 जून को सोना चमका, चांदी फिसली; जानें आपके शहर के ताजा रेट

सराफा बाजार ने आज के यानि 17 जून 2026 को सोने चांदी उतार चढ़ाव के दर पर नियुक्त है। सोने की कीमतों में पिछले एक हफ्ते से फ्लैट स्थिति पकड़ रखी थी, जिसके कारण सोना जून के शुरुआती दिनों से ही नरमी के दायरे में था। आज सोने की कीमतों में तेजी पकड़ी गयी है , वही चांदी फिसलती हुई दिखी।

भारतीय बाज़ार में सोने के भाव 17 जून को 24 कैरट सोना 1,53,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला वही 22 कैरट गोल्ड 1,40,000 से 1,43,000 रूपए प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना हुआ है। अगर 18 कैरट गोल्ड की बात करे तो आपको 18 कैरट सोना 1,15,500 रुपए पर व्यापार कर रहा है। चांदी के भाव 2,52 ,000 रूपए से 2,58,000 रूपए के बीच ट्रेड कर रहा है।

पिछले कुछ दिनों से चांदी के भाव निरन्तर उछाल की सीढ़ी से नीचे फिसलते हुए नज़र आए है। ट्रेडिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार अंतराष्ट्रीय बाजार के संकेत , डॉलर के दाम और अमेरिका फेडरल रिज़र्व की नीतियों के कारण सोने चांदी के दरों में बदलाव दिखता है। निवेशकों के लिए आज का दिन मुनाफावसूली का है , जिसमे आज वह सोने पर उछाल का लाभ उठा सकते है।

भारत के अलग शहरों में सोने चांदी के दाम अलग देखने को मिल सकते है इसका मामूली कारण है जीएसटी के रेट, स्थानीय टैक्स, ज्वेलर की मार्जिन इसके आलावा ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट सीधे सोने चांदी के दरों को प्रभावित करता है। हालांकि सोने की मांग चेन्नई जैसे शहरों में ज्यादा होती है जिसके कारण सोने के दाम अक्सर ज्यादा देखने को मिल सकते है।

शहरों में सोने का भाव

शहर24 कैरेट (₹/10g)22 कैरेट (₹/10g)18 कैरेट (₹/10g)
दिल्ली₹1,51,520₹1,38,900₹1,13,680
मुंबई₹1,51,370₹1,38,750₹1,13,530
कोलकाता₹1,51,370₹1,38,750₹1,13,530
चेन्नई₹1,53,380₹1,40,600₹1,17,900
लखनऊ₹1,51,520₹1,38,900₹1,13,680
कानपुर₹1,51,520₹1,38,900₹1,13,680
पटना₹1,51,420₹1,38,800₹1,13,580
जयपुर₹1,51,520₹1,38,900₹1,13,680
इंदौर₹1,51,420₹1,38,800₹1,13,580
भोपाल₹1,51,420₹1,38,800₹1,13,580

यह भी पढ़े: सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी, चांदी में ₹7,200 और सोने में ₹3,300 की छलांग, खरीदारी होगी महंगी

शहरों में चांदी का भाव

शुद्धता (Purity)रेट (₹/kg)रेट (₹/10 ग्राम)
999 (फाइन)₹2,65,000₹2,650
925 (स्टर्लिंग)₹2,45,000₹2,450
800₹2,12,000₹2,120

चांदी एक ऐसी धातु है जो न केवल ज़ेवर है बल्कि एक इंडस्ट्रियल मेटल भी है जो इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर बैटरी तक में इस्तेमाल की जाती है। चांदी का रेट करीबन सारे शहरों में समान होता है।

यह भी पढ़े: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत, चांदी ₹1,750 सस्ती, सोने में मामूली बढत

विशेषज्ञों की क्या राय है ?

विशेषज्ञों और निवेश एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी निवेश का सेफ हेवन बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों के ट्रेंड पर नज़र डाले तो 15 जून को सोने और चांदी दोनों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी, जहां सोना 3,000 रूपए से ज्यादा महंगा हुआ था और चांदी में भी बड़ा उछाल आया था। इसके बाद 16 जून को बाजार लगभग स्थिर रहा, जबकि 17 जून को चांदी में गिरावट दर्ज की गई। इससे साफ है कि बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

वही दूसरी और शादी का सीजन नज़दीक आते देख सोने चांदी की खरीदारी भी की जा सकती है ,हलाकि सोने के दर संभलते दिख रहे है लेकिन चांदी फ़िसल रही है।

डिस्क्लेमर – यहाँ पर बताये गए सोने चांदी के दर अनुमानित है और सराफा बाजार तथा अन्य रिपोर्ट्स और सूत्रों पर आधारित है। वास्तविक भाव में अंतर देखने को मिल सकता है इसलिए किसी भी प्रकार का निवेश या खरीदारी करने से पहले ज्वेलर या अन्य स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि जरूर करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.