सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी, चांदी में ₹7,200 और सोने में ₹3,300 की छलांग, खरीदारी होगी महंगी

सोने चांदी के भावों ने आज पकड़ी शानदार तेजी। सोना उछला 3,300 और चांदी में भी 7,200 रुपए की बढ़ोतरी। अंतरराष्ट्रीय तनाव में शांति बना बड़ा कारण, जानिए क्या है आज के लेटेस्ट रेट।
सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी, चांदी में ₹7,200 और सोने में ₹3,300 की छलांग, खरीदारी होगी महंगी
चांदी ₹7,200 उछली और सोना ₹3,300 महंगा! जानिए आपके शहर में क्या है आज का लेटेस्ट रेट

पिछले कुछ दिनों से भारी गिरावट वाले सोने-चांदी के भाव ने आखिरकार आज यानी 15 जून 2026 को ऊँचाई की तरफ़ पकड़ ली है। आज का दिन सोने-चांदी पर व्यापार करने वाले निवेशकों के लिए खास है, क्योंकि आज सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। जून के शुरुआती दिनों से जो भाव नियमित रूप से स्थिर था उसने निवेशकों को काफी इंतजार कराया, वहीं दूसरी तरफ ये सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बढ़िया अवसर बनकर आया।

सोने और चांदी की कीमतों ने आज जबरदस्त छलांग लगाई है जिसने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। सराफा बाजार में सोने ने 7,000 रुपये से तेज छलांग लगाई, वहीं चांदी भी इसके पीछे-पीछे 3,300 रुपये प्रति किलो से दौड़ती हुई नजर आई है।

शनिवार को इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक भावों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई थी। बताया जा रहा है कि आज लगातार तीसरा दिन है जहां सोने-चांदी में उछाल देखने को मिल रहा है।

इसका सबसे बड़ा कारण है अमेरिका और ईरान की सुलह। लगातार 3 महीनों से चले आ रहे अमेरिका और ईरान के युद्ध को विराम देने की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ठान ली है, इससे कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसका सीधा असर सोने और चांदी में देखने को मिला। एमसीएक्स  के ताज़ा दारों के अनुसार दिन की शुरुआत से ही सोने में 3,300 रुपये की महंगाई रही जबकि चांदी भी 7,000 की तेजी से कारोबार करता नज़र आया।

मांग और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता भी निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर आगे बढ़ाती है।सराफा बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना आज 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है। वही 22 कैरेट सोने में 2,300 रुपये की करीब की तेजी के साथ 1,38,900 रुपये पर खुलता दिखा। अगर 18 कैरेट सोने की बात करें तो 1,800 रुपये से उछलकर 18 कैरेट अभी 1,13,650 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के दामों में भी लगातार उछाल के साथ 2,53,000 रुपये पर खुलता नजर आ रहा है।

राज्य / शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,53,500₹1,40,700
मुंबई₹1,53,300₹1,40,500
उत्तर प्रदेश (लखनऊ)₹1,53,650₹1,40,850
बिहार (पटना)₹1,53,700₹1,40,900
राजस्थान (जयपुर)₹1,53,550₹1,40,750
मध्य प्रदेश (भोपाल)₹1,53,600₹1,40,800
पश्चिम बंगाल (कोलकाता)₹1,53,350₹1,40,550
तमिलनाडु (चेन्नई)₹1,53,900₹1,41,100
तेलंगाना (हैदराबाद)₹1,53,400₹1,40,600

यह भी पढ़ें: 12 जून को कितना महंगा हुआ सोना और चांदी? जानें ताजा बाजार भाव

भारत में अलग-अलग राज्यों में सोने चांदी पर अलग-दर देखने को मिल सकते हैं। चेन्नई, पटना, दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश के रेट अलग हो सकते हैं, लेकिन ग्लोबल रेट एक ही होता है। इसका कारण जीएसटी टैक्स और लोकल चार्जेस हो सकते हैं, सोने-चांदी के ट्रांसपोर्ट की लागत भी अलग होती है, जिससे भावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा ज्वैलर्स की मांग और मार्जिन भी भावों में लगातार बदलाव का बड़ा कारण है।

राज्य / शहरचांदी (₹/किलो)
दिल्ली₹2,53,000
मुंबई₹2,52,500
उत्तर प्रदेश (लखनऊ)₹2,53,800
बिहार (पटना)₹2,54,000
राजस्थान (जयपुर)₹2,53,500
मध्य प्रदेश (भोपाल)₹2,53,600
पश्चिम बंगाल (कोलकाता)₹2,52,800
तमिलनाडु (चेन्नई)₹2,54,500
तेलंगाना (हैदराबाद)₹2,53,200

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: खरीदारी से पहले जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत

यदि विशेषज्ञों और निवेश एक्सपर्ट्स की सलाह देखी जाए तो उनका कहना है कि अगर ग्लोबल वर्ल्ड में ऐसे ही स्थिरता बनी रहती है और डॉलर कमजोर बना रहता है तो सोने-चांदी का आगे और भी कमबैक देखने को मिलेगा। हालांकि अभी भी निवेशकों को सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता है।

( डिस्कलेमर – यह जानकारी विभिन्न स्रोतों और ट्रेडिंग मार्केट से ली गई है। निवेश करने से पहले अपने क्षेत्र के लेटेस्ट रेट जान लें। किसी भी प्रकार की खरीदारी करने से पहले आस-पास के ज्वेलर्स से भाव का रेट नाप लें। )