12 जून को कितना महंगा हुआ सोना और चांदी? जानें ताजा बाजार भाव

सोने चांदी के भाव में दिखाई देने वाली नर्मी का क्या कारण है? जून के महीने से ही लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

Palak Gupta

12 जून 2026

1 min read
12 जून को कितना महंगा हुआ सोना और चांदी? जानें ताजा बाजार भाव

सोनें-चांदी के भावों में एक बार फिर हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी लगातार फिसलती ही नजर आ रही है। सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए ये अच्छे दिन बताए जा रहे हैं। 12 जून 2026 को सोना-चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, जून की शुरुआत से सोना-चांदी के दाम नीचे खिसकते हुए ही नजर आए हैं। सराफा बाजार में ये अंतरराष्ट्रीय संबंधों और वैश्विक स्तर पर आर्थिक अस्थिरता के कारण सोना-चांदी के दामों पर भी असर डालता है।

भारतीय बाजार का रुख देखा जाए तो आज यानी 12 जून 2026 को 24 कैरेट सोना 1,45,000 प्रति 10 ग्राम है वहीं चांदी 2,49,900 पर अटकी हुई है। यदि 22 कैरेट गोल्ड के भाव पर नजर डाली जाए तो सराफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड 1,33,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से ट्रेड कर रही है। यदि कल के मुकाबले सोने का भाव तोला जाए तो सोना केवल 10 रुपए नीचे फिसला है। चांदी में पिछले दिनों के मुताबिक 8,000 – 9,000 रुपये के बीच गिरावट दर्ज की गई है और कल यानी 11 जून 2026 के मुताबिक चांदी के भाव में लगभग 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

12 जून 2026 के सोने के लेटेस्ट रेट।

कैरेट (Purity)प्रति 10 ग्राम कीमत (₹)प्रति ग्राम कीमत (₹)
24 कैरेट (99.9%)₹1,45,000 – ₹1,45,630₹14,500 – ₹14,563
22 कैरेट (91.6%)₹1,33,000 – ₹1,35,000₹13,300 – ₹13,500
18 कैरेट (75%)₹1,09,000 – ₹1,12,000₹10,900 – ₹11,200

12 जून 2026 के चांदी के नवीनतम रेट।

फाइननेस (Purity)क्या होता हैकीमत (₹/किलो)
999 (फाइन सिल्वर)99.9% शुद्ध चांदी (बुलियन/बार)₹2,49,000 – ₹2,49,900
958 (ब्रिटानिया सिल्वर)95.8% शुद्ध₹2,38,000 – ₹2,42,000
925 (स्टर्लिंग सिल्वर)92.5% (ज्वेलरी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल)₹2,28,000 – ₹2,33,000
900 सिल्वर90% शुद्ध₹2,20,000 – ₹2,25,000
800 सिल्वर80% शुद्ध (पुराने आभूषण/बर्तन)₹1,95,000 – ₹2,05,000

यह भी पढ़ें: सोना महंगा हुआ या सस्ता? 10 जून के गोल्ड और सिल्वर रेट यहां देखें

अंतरराष्ट्रीय तनाव ने एक बार फिर आग पकड़ ली है, जिसके कारण कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी नजर आ रही है, यही कारणवश सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर होने वाली अनिश्चितता जैसे मिडल ईस्ट से जुड़े तनाव, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा द्वेष, ने वैश्विक बाजार के रुख को और ज्यादा मोड़ दिया है।

भारतीय बाजार में अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के भाव अलग-अलग दिखना आम बात है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में रेट में परिवर्तन ज्यादातर जीएसटी, लोकल टैक्स और ज्वैलर्स की मांग पर निर्भर करते हैं, इसी कारण कई शहरों में दाम ऊंचे स्तर पर ट्रेड  करते नजर आ रहे होते हैं वहीं कुछ पार निचली सतह  पर व्यापार करते हैं।

शहर / राज्य24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
दिल्ली (उत्तर भारत)₹1,45,500 – ₹1,46,000₹1,34,000 – ₹1,35,000₹1,10,000 – ₹1,12,000
मुंबई (महाराष्ट्र)₹1,45,000 – ₹1,45,600₹1,33,500 – ₹1,34,500₹1,09,000 – ₹1,11,000
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)₹1,45,000 – ₹1,45,700₹1,33,500 – ₹1,34,500₹1,09,000 – ₹1,11,000
चेन्नई (तमिलनाडु)₹1,46,000 – ₹1,47,000₹1,34,500 – ₹1,35,500₹1,11,000 – ₹1,13,000
बेंगलुरु (कर्नाटक)₹1,45,000 – ₹1,45,700₹1,33,500 – ₹1,34,500₹1,09,000 – ₹1,11,000
हैदराबाद (तेलंगाना)₹1,45,000 – ₹1,45,800₹1,33,500 – ₹1,34,800₹1,09,000 – ₹1,11,500
अहमदाबाद (गुजरात)₹1,45,200 – ₹1,45,800₹1,33,800 – ₹1,34,800₹1,09,500 – ₹1,11,500
पटना (बिहार)₹1,45,500 – ₹1,46,200₹1,34,000 – ₹1,35,200₹1,10,000 – ₹1,12,000

यह भी पढ़ें: सोना खरीदने का मौका? लगातार गिरावट के बाद, 6 महीने के लो पर पहुंची कीमतें, जानें शहरवार ताजा भाव

कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ दिनों तक सोने-चांदी के भाव ऐसे ही उछाल गिराव आते रहेंगे, डॉलर की चाल, अमेरिका फ़ेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में लगातार बदलाव के साथ सोने-चांदी की चाल भी बदलती नज़र आ सकती है। ऐसे में निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि एकदम से ट्रेड करना शुरू न करें, बल्कि पहले के दामों को समझ लें। यही सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छा अवसर कहा जा रहा है।


(डिसक्लेमर – यहाँ बताए गए सारे सोने-चांदी के भाव सराफा बाजार, इंडस्ट्री स्रोत व ट्रेड पर आधारित हैं। निवेश या खरीदारी से पहले अपने नज़दीकी ज्वेलर या स्रोत से ताज़ा रेट जरूर वेरिफ़ाई कर लें)

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.