पश्चिम बंगाल: बारुईपुर गैंगरेप केस का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मां ने शव लेने से किया इनकार

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर गैंगरेप और हत्या मामले में मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। घटना के बाद आरोपी की मां ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला और पुलिस का दावा।

Palak Gupta

8 जुलाई 2026

1 min read
पश्चिम बंगाल: बारुईपुर गैंगरेप केस का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मां ने शव लेने से किया इनकार

भारत में रोजाना रेप और महिला पीड़न के केस दिन-प्रतिदिन बढ़ते नजर आ रहे है। हर रोज एक नया केस सामने आता है जहां महिला किसी न किसी रूप में दर्द से जूझ रही होती है। ऐसे में ही पश्चिम बंगाल से एक मासूम के साथ किया गया दर्दनाक हादसा सामने आया है। पश्चिम बंगाल में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या का केस सामने आया है।

गैंगरेप के इस मामले में पूरा पश्चिम बंगाल एक जुट होकर आरोपियों के खिलाफ खड़ा है यहां तक कि इस शर्मनाक हादसे को सुनके मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हम परिजनों को न्याय दिलवाएंगे फिर दोषियों को मौत की सजा सुनाने की कोर्ट से अपील करेंगे।

यह भी पढ़ें: 12 साल की बच्ची से दरिंदगी पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख, पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग

क्या है हत्याकांड का मामला ?

पश्चिम बंगाल के कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर बरुईपुर नामक क्षेत्र में एक 11 साल की मासूम बच्ची का गैंगरेप किया गया। आरोपी लेकिन यहाँ तक नहीं रुके, रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी। रेप करते समय जब एक भला व्यक्ति यह कुकर्म रोकने आया तो उसकी भी पीट- पीटकर हत्या कर दी।

इस केस पर पूरे पश्चिम बंगाल के नागरिक आक्रोश से भरे हुए है। इसी घटना को लेकर सियासी हलचल भी देखने को मिल रही है जिसके कारण पुलिस अधिकारियों ने और तेजी से आरोपियों की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सर्कार के लिए बड़ी चुनौती लेकर आई है।

घटना को लेकर बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया की उन्हें पीड़ित के घर जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा “मुझे परिवार जनों से अकेले मिलना था लेकिन पुलिस और केंद्रीय बलों ने मेरे घर के आगे डेरा डाल दिया था” पता नहीं क्यों वो मुझे घर से निकलने नहीं दे रहे थे। सोमवार को ममता बनर्जी ने इस घटना को शर्मनाक कहकर विरोद करते हुए कैंडल मार्च निकला।

यह भी पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो कमर्शियल जहाजों पर हमला, ईरान ने दागीं मिसाइलें

क्या है अपडेट ?

बुधवार को गैंगरेप में शामिल आरोपी प्रभाष मंडल को रात 12:45 पर एनकाउंटर कर दिया गया। वहीं मंगलवार को 3 आरोपियों को पुलिस अधिकारीयों ने जांच के दौरान धर धबोचा। पुलिस ने बयां दिया की इस घटनाक्रम को नजदीकी से समझने के लिए पुलिस अधिकारियों ने टीम में से मंडल को घटनास्तल पर जांच हेतु लेजाया गया है।

यह भी पढ़ें: एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से दरिंदगी, रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपों से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया की घटनास्थल पर एक आरोपी ने पुलिस अधिकारी का हतियार छीन कर पुलिस पर एक राउंड गोली चलाई। आरोपी प्रभास मंडल का शव लेने से माँ ने इंकार कर दिया उन्होंने एएनआई से कहा, “दो पुलिसवाले मेरे घर आए थे। मैं उस समय सोकर उठी ही थी। उन्होंने मुझे बताया कि मेरा बेटा मर चुका है और पूछा कि क्या मैं अस्पताल जाना चाहूंगी। मैंने उनसे कहा कि मैं नहीं जा सकती क्योंकि मेरे पति बीमार हैं। मैंने उनसे कहा कि वे जो चाहें करें, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मेरे बेटे को उसके किए की सजा मिल गई है। मैं उसका शव नहीं लूंगी। मैं उसका शव घर नहीं लाऊंगी। उसने कोई अच्छा काम नहीं किया था। उसने गलत काम किया और उसे उसकी सजा मिल गई। उसे मार डालो या जो चाहो करो। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं उसका शव नहीं लूंगी।”



Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.