होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो कमर्शियल जहाजों पर हमला, ईरान ने दागीं मिसाइलें

हॉर्मुज़ के पास ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने दो कमर्शियल जहाजों पर मिसाइल हमला किया । जिससे ईरान वार्ता पर असर पड़ सकता है। इसी बीच एक जहाजो पर भी अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे आग लग गई हालांकि कोई घबराने की बात नहीं है किसी की जान नहीं गई। इन घटनाओं से इस अहम तेल व्यापार मार्ग पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Shakshi Chauhan

7 जुलाई 2026

1 min read
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो कमर्शियल जहाजों पर हमला, ईरान ने दागीं मिसाइलें

मिडल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। मंगलवार तक हॉर्मुज़ के पास से गुज़र रहे दो व्यापारिक जहाजों पर हमला हुआ है। यह हमला ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने किया है। इस बात की जानकारी अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। इस हमले से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही युद्ध ख़त्म करने की बातचीत पर बड़ा असर पड़ सकता है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान में लोग अपने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत का शोक माना रहे हैं। खामेनेई की मौत, ईरान युद्ध की शुरुआत हुई थी और उनके निधन के बाद से ईरान में गमगीन माहौल बन हुआ है।

Hormuz 2
US-Iran conflict in Strait of Hormuz. Images: Pexels

जानकारी के अनुसार ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर पिछले काफ़ी समय से इस इलाके से गुज़रने वाले जहाजों को धमकी दे रहा था । यह पैरामिलिट्री फोर्स और ईरान के बीच बातचीत की कोशिशों को कमजोर करने में लगी हुई है। गार्ड कोर ने साफ़ चेतावनी दी थी की जहाज़ उस रास्ते से गुज़रे जिसे अमेरिका सेना ने ओमान के तट के पास सुरक्षित घोषित किया था। मंगलवार को हुआ हमला इसी चेतावनी के बाद सामने आया है, जिससे इलाके में तनाव और भी बढ़ गया है।

इसी बीच यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन यानी कि यूके एम टी ओ ने भी एक अलग घटना की जानकारी दी है, कि यूके एम टी ओ के मुताबिक़ ओमान के लिमाह से करीब आठ नॉट मिल पूर्व में यह घटना हुई। एक टैंकर जहाज़ दक्षिण दिशा में जा रहा था तभी किसी अज्ञात प्रोजेक्ट ने उसे बायीं और से टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण जहाज़ में आग लग गई। राहत की बात यह है की इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। संबंधित अधिकारी अब इसे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

और पढ़े: Fact Check: क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

यूके एम टी ओ ने सभी जहाजों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी है। साथ ही यह भी कहा है की अगर किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसे जानकारी तुरंत दी जाए। इन दोनों घटनाओं ने हॉर्मुज़ इलाके में सुरक्षा को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है। यह जल मार्ग दुनिया के लिए बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसी रास्ते से दुनिया भर में बड़ी मात्र में तेल के व्यापार होता है।

अगर यहाँ तनाव और बढ़ता है तो इसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों पर भी पड़ सकता है। अब पूरी दुनिया की नज़र इस बात पर है की अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत आगे किस दिशा में जाति है और क्या इस इलाके में शांति बहाल हो पाएगी या तनाव और बढ़ेंगे।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way