एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से दरिंदगी, रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपों से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

एयरफोर्स अधिकारी की बीवी का हुआ रेप, धर्म परिवर्तन करने को किया मजबूर, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी ।

Palak Gupta

17 जून 2026

1 min read
एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से दरिंदगी, रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपों से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

नागपुर में भारतीय वायु सेना के अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पहले उसे कमरे में बंद किया गया फिर जबरन वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में आरोपी ने लड़की का हाथ पकड़कर उसपे मंतर फूंकने का प्रयास किया। पीड़ित साफ़-साफ़ वीडियो में चिल्लाती और झुंझलाती नजर आ रही थी।

यह काम आरोपी उसके पुराने क्लासमेट अयाज ताज मदारे ने जबरदस्ती कर उससे मुस्लमान में परिवर्तन होने पर मजबूर किया। विक्टिम ने आरोप लगाया है कि उसे खाने में नशीला पदार्थ देकर अनकॉन्शियस ( बेहोशी की हालत ) कर उसके साथ बदसलूकी कर अश्लील वीडियो बनाया। यह आरोपी अपनी दरिंदगी में यही नहीं रुके बल्कि इसने महिला को ब्लैकमेल कर लाखो रूपए ऐंठने का भी प्लान बनाया।

वायरल करने की धमकी देकर उसको धर्म परिवर्तन के लिए भी जबरदस्ती करी। डर से झुंझलाती हुई महिला असहाय थी , लोगो के बदनामी के डर से महिला ने पुलिस कर्मचारियों को भी नहीं बताया , इस केस को पूरा एक साल हो गया है। जब पीड़िता ने अपने पति को इस सारे घटनाक्रम के बारे में बताया तब पति ने गुस्से में आकर पुलिस में FIR दर्ज़ कराइ , जिसके कारण यह मामला अभी सामने आया है।

भारत में ऐसे कई अन्य केस मिलेंगे जो या तो डर के मारे सामने नहीं आ पाते या तो समाज के डर से आगे कंप्लेंट दर्ज़ नहीं कराते। पुलिस को जैसे ही इस खबर की जानकारी मिली उन्होंने जाँच पड़ताल चालू कर दी और आरोपी के फ्लैट पर खरीदने के बहाने उसे वर्धा रोड पर बुलाया।

आरोपी ने 3.9 लाख रूपए ऐंठ लिए, करीब 2025 की फरवरी में आरोपी महिला को नागपुर के कलमेश्वर ले गया जहा उसे 2 और मुस्लमान दोस्तों से मिलवाया जिनका नाम शेख और हजरत मौलाना था। शिकायत के अनुसार धर्म परिवर्तन की वारदात वही शुरू हुई, कई रीति रिवाज़ को पूरा कर महिला का धर्म बदलवा दिए और उसके साथ कई बार फिर रेप करा।

यह भी पढ़े: 25 वर्षीय बहू के कमरे में घुसकर बहू संग जबरदस्ती की कोशिश में ससुर पर मामला दर्ज, जांच जारी

क़ानूनी रूप में इस केस को देखा जाये तो आरोपी पर भारतीय संहिता दंड के तहत कई धराये लगाई गयी जैसे धारा 376 (रेप), 506 (आपराधिक धमकी) और IT Act की संबंधित धाराएं शामिल हैं। पुलिस अधिकारियो का कहना है की तीन दिन पहले जब पति दफ्तर से वापस लौट रहा था तब पत्नी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।

 इसके बाद सोनेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने बलात्कार , चोरी , जबरन धर्म परिवर्तन, कला जादू और अन्य मामलों का केस दर्ज़ किया। पुलिस का कहना है की इस केस पर इन्वेस्टिगेशन अभी भी जारी है और आरोपी के मिलते ही उसे कई धाराओं के तहत दबोचा जायेगा और कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.