मौसम 11 जुलाई: आज 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 जुलाई के लिए 20 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

Palak Gupta

11 जुलाई 2026

1 min read
मौसम 11 जुलाई: आज 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

देश भर में मानसून ने अपनी पकड़ बना ली है, भारत के कुछ शहर भारी बारिश से कई राज्यों में राहत लाई तो कुछ क्षेत्रों में भीषण बारिश के कारण जलभराव की समस्या लाई। IMD ने 11 जुलाई को भारत के कई राज्यों के लिए जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 20 और राज्यों को भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसी कारण मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण बौछार देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में बारिश के रौद्र रूप के कारण कई लोगों की मौत भी हो गई है।

यह भी पढ़ें: मानसून का कहर तेज, दिल्ली-NCR में बारिश शुरू; मुंबई से यूपी तक कई राज्यों में IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग राज्यों से बारिश और बिजली गिरने की वजह से नए मामले सामने आ रहे है जो लोगों की जान पर भी बन आई। पूर्वी भारत में भी बारिश-तूफान का कहर देखा जा रहा है। मछुआरों को समुद्री इलाके से हटकर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं किसानों को खुले खेतों में जाने से बचने के लिए कहा गया है।

अलर्ट का स्तरराज्य
रेड अलर्टउत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
ऑरेंज अलर्टबिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान (पूर्वी भाग), हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा
भारी बारिश की संभावनादिल्ली-एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम

यह भी पढ़ें: UP में भारी बारिश और बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, कई जिलों में IMD का रेड अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में पिछले 33 घंटों में 115 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को 83 और बुधवार को 32 मिलीमीटर बारिश देखी गयी है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड जैसे दुर्घटनाओं के कारण कार धंसने और लोगों की खाई से गिरने की खबरें भी सामने आ रही है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश की चेतावनी देते हुए कहा है कि जो लोग पहाड़ी इलाकों में छुट्टियां मनाने या तीर्थ यात्रा करने हेतु जा रहे है वे अभी थोड़े दिन रुक जाएं ।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी शनिवार को बादल छाए रहने, कई दौर की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

दक्षिण भारत में भी मानसून के घने बादल छाए हुए हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में IMD ने कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक का पूर्व अनुमान लगाया है। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में रातभर बारिश से जलभराव, आज भी भारी बारिश के आसार

क्या है अचानक से भीषण बारिश का कारण ?

बीते कुछ महीने कई राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली ने भीषण गर्मी का सामना किया। वहीं केरल में मानसून मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन देरी से पंहुचा और अब अचानक से मौसम ने अपना रुख क्यों बदला, यह सवाल कई लोगों के मन में अभी भी है। इसी के बीच भारत के अलग राज्यों ने बारिश की स्थिति देख कर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किए है। हालांकि इस बार के मानसून की सक्रियता पिछले मानसून से काफी कम बताई जा रही है।

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बने क्षेत्र और अरब सागर से लगातार मिल रही नमी के कारण देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। पिछले वर्षों की तुलना में अल नीनो का प्रभाव कमजोर पड़ने और प्रशांत महासागर की मौजूदा हालत से दक्षिण-पश्चिम मानसून को बेहतर परिस्थितियां मिली हैं। इसी वजह से जुलाई के दूसरे सप्ताह में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा रही है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.