मानसून का कहर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, भारत के कई क्षेत्र पानी में आधे डूब गए है वही कई जगहों पर मानसून का डरावना कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने लगातार चेतावनी जारी करते हुए भारत के कई शहरों में लोगों को सतर्क रहने को कहा है। मुंबई की बारिश के आक्रोश ने कहीं जगह पुल गिराया तो कहीं जलभराव से आवाजाही को रोका। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल में भी बुरा हाल देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश के भारी बारिश के प्रकोप ने पहाड़ियों से चट्टानों को हिला दिया। दबादब बारिश के कारण पहाड़ी इलाके से जा रही कार पर अचानक बड़े पत्थर गिर गए।
हाल ही में बारिश का कहर दिल्ली -NCR तक पहुंच चुका है, नोएडा और गुरुग्राम के इलाकों में धूल छाई हुई है हालांकि इस मौसम में बदलाव के बीच लोगों को राहत मिली है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, NCR के इलाके भीषण गर्मी से जूझ रहे थे। मौसम के बदलाव के कारण लोगों को ठंडक का एहसास महसूस करने को मिला है।
यह भी पढ़ें: 26 जून का मौसम: देश के 20 राज्यों में बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया तेज आंधी का अलर्ट
लेकिन आज ही हवाओं का रुख कुछ इस तरह बदलता नजर आ रहा है की चारों तरफ धूल भरा गुबार छाया हुआ है जिसके कारण विजिबिलिटी न के बराबर प्रतीत हो रही है। वही दूसरी ओर तेज हवाओं के कारण खुले में लगे दुकानदारों के सामान हवा की चपेट में आ गए है। आज दिल्ली एनसीआर और यूपी के कई क्षेत्रों में घने बादल दिखाई दिए और फिर रिमझिम बरसात देखने को मिली।
इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने आज महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। शुरुआती दौर में तो बारिश राहत का संकेत प्रतीत हुई लेकिन धीरे-धीरे तेज बारिश के कारण जलभराव की समस्या इतनी बढ़ गयी कि ट्रैफिक जाम की वजह से आधा शहर पानी में डूब गया।
कुछ जगहों पर पेड़ गिरते नजर आये वही फ्लाइट्स भी काफी हद तक प्रभावित हुई। IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों तक बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। लोगों की सुरक्षा की चिंता करते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून में इस तेजी के कारण उत्तर और पूर्वी भारत में अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने के आसार दिख रहे है।
यह भी पढ़ें: मुंबई में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 20 ट्रेनें रद्द; पुणे एक्सप्रेसवे बंद, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी
13 राज्यों में किया अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम की इस हेरफेर को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कुल 13 राज्यों पर तूफानी हवाएं और तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली आंधी के साथ भारी बारिश का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मथुरा, झांसी, वाराणसी और अयोध्या जैसे प्रमुख जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा झारखंड के रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी।
पहाड़ी राज्यों में जाने के लिए मौसम विभाग ने अभी न जाने की सलाह दी है वही पहाड़ी राज्य जैसे उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश में रह रहे लोगों को बारिश के प्रकोप के कारण लैंडस्लाइड होने की संभावनाएं बताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाको में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चलने का अनुमान है।
मानसून में लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसानों और मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की विशेष सलाह जारी की है। इसके आलावा लोगों को सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खेतों में भरा पानी; तापमान में आई गिरावट
- जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें, खासकर अगर आपके इलाके में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हो।
- जलभराव वाली सड़कों और अंडरपास से बचें, क्योंकि वहां पानी की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।
- वाहन चलाते समय रफ्तार धीमी रखें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
- बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
- पहाड़ी इलाकों में यात्रा कर रहे लोग उचाई वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
- मौसम विभाग (IMD) और स्थानीय प्रशासन की ताजा अपडेट पर नजर रखें, अफवाहों पर भरोसा न करें।
- मोबाइल फोन चार्ज रखें और जरूरी दवाइयां, टॉर्च, पीने का पानी व अन्य आवश्यक सामान पहले से तैयार रखें।
- अगर प्रशासन किसी क्षेत्र को खाली करने या सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दे, तो बिना देरी किए निर्देशों का पालन करें।
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, उन्हें अनावश्यक रूप से बारिश या जलभराव वाले इलाकों में न जाने दें।
- नदी, नाले या तेज बहाव वाले क्षेत्रों के पास सेल्फी या घूमने जाने से बचें, थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है।