दिल्ली-NCR में रातभर बारिश से जलभराव, आज भी भारी बारिश के आसार

दिल्ली में रात भर हुई बारिश से कई इलाक़ों में पानी भर गया है। जिससे नोएडा , गुरुग्राम ,फरीदाबाद और गाजियाबाद में लोगों को परेशानी हुई है। गुरुग्राम में सब से ज़्यादा असर देखा गया जहाँ कई मुख्य सड़क पर गाड़ियाँ फँस गई और लोगों को घंटों जाम में फँसाना पड़ा। मौसम विभाग ने आज भी बारिश और तेज हवाओ की चेतावनी देते हुए येलो और कुछ जगह रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।

Shakshi Chauhan

9 जुलाई 2026

1 min read
दिल्ली-NCR में रातभर बारिश से जलभराव, आज भी भारी बारिश के आसार

दिल्ली में रातभर बारिश, सड़को पर पानी, आज भी राहत के आसार नहीं, दिल्ली एनसीआर में आज झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। नोएडा , गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद समेत एनसीआर के तमाम हिसो में जलभराव से लोगो को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के बताया है कि आज भी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नही है और दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है जिससे सुबह के मौसम काफ़ी ठंडा हो गया है। एक तरफ़ लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं तो दूसरी तरफ़ रोजमर्रा की ज़िंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। दिल्ली से सटी गुरु ग्राम की हालत सब से ख़राब है पिछले 33 घंटों में यहाँ 115 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को 83 और बुधवार को 32 मिलीमीटर बारिश हुई। दिल्ली जयपुर हाईवे की सर्विस लेन, नरसिंहपुर, बसई, कादीपुर, सोहना रोड जैस कई मुख्य सड़को पर भी पानी भर गया है। जिससे गाड़ियाँ बीच रास्ते में ही फँस गई है।

Heavy Rain
Heavy Rain in Gurugram Images: Pexels

ये भी पढ़े: Ganesh Durva Katha: भगवान गणेश को क्यों चढ़ाई जाती है दूर्वा? पढ़ें पौराणिक कथा

बीती रात दफ़्तर से घर लौट रहे लोग आधी रात तक सड़क पर फंसे रहे। कई लोगों को घर पहुँचने में पाँच से छे घंटे तक की देरी तक हुई। सेक्टर 31 सेक्टर 39, शीतला माता मंदिर रोड, सेक्टर 10 A, पटौदी रोड और बसई रोड जैसे इलाक़ों में भारी जलभराव देखा गया। ऑटो और टैक्सी चालकों ने भी बताए की पानी भरने की वजह से उन्हें लंबा चक्कर लगाकर सवारियो को उनके घर तक पहुंचाना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ 9 जुलाई की सुबह करीब सवा 4 बजे तक सब से ज़्यादा बारिश लोधी रोड, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में दर्ज की गई है। दिल्ली की बात करे तो पूसा में 66 मिमी ,लोधी रोड में 65 मिमी ,महरौली में 63 और मयूर विहार में 57 मिमी बारिश हुई है। इसके आलवा छतरपुर ,नारायणा, जनकपूरी और प्रगति मैदान में भी अच्छी ख़ासी बारिश दर्ज की गई है।

और पढ़े: पश्चिम बंगाल: बारुईपुर गैंगरेप केस का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मां ने शव लेने से किया इनकार

दिल्ली में आईटीओ, रिंगरोड, नजफगढ़ जैसे कई निचले इलाक़ों में पानी जमा हो गया है। जिससे सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को ख़ासी परेशानी हुई।नोएडा में फ़िल्म सिटी की सड़क पर भी पानी हर जगह भर गया है।

मौसम विभाग का कहना है की 9 जुलाई को भी दिल्ली में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाये चल सकती है, जिसकी रफ़्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसे देखते हुए दिल्ली में और कुछ इलाक़ों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है की ज़रूरी होने पर ही घर से बाहर निकले और जल भरा वाले इलाक़ों में जाने से बचे।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way