राजस्थान के RAS अफसर छोटू लाल शर्मा का ट्रांसफर राजस्थान सरकार ने जारी करने की सूची दे दी है। राज्य सरकार की ओर से जारी 183 RAS अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। जिसमें खबर आई थी कि वह कार लेकर भीलवाड़ा के पेट्रोल पंप पहुंचे जिसमें CNG भरने वाले से कहासुनी हो गई और साहब ने थप्पड़ मार दिया।
यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था। इस मामले के बाद उन्हें कुछ समय के लिए निलंबित किया गया था और बाद में वे काफी समय तक प्रतीक्षारत पदस्थापना में रहे। अब सरकार ने उन्हें फिर से विभागीय जिम्मेदारी सौंपी है। बाद में उनकी एक और पत्नी मीडिया के सामने आई जिसने साहब की करतूतें उजागर कर दी।
यह भी पढ़ें: FMCG कंपनियों से विदेशी निवेशकों का मोहभंग, 12 महीने में निकाले 5.25 अरब डॉलर
पहली पत्नी को लेकर भी हुआ था विवाद
छोटू लाल शर्मा की निजी जिंदगी भी पिछले साल काफी चर्चा में रही थी। उनकी पहली पत्नी पूनम शर्मा के साथ उनके रिश्ते को लेकर कई बातें सामने आई थीं। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी और बाद में दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। इसी वजह से उनकी पारिवारिक जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा हुई। पहली पत्नी पूनम ने सार्वजनिक रूप से शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि RAS बनने के बाद उनके पति के व्यवहार में बदलाव आया और उनके साथ रिश्ते खराब होते चले गए।
यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग में कूदा रहस्यमय देश, रूस को दे रहा घातक हथियार
थोड़े समय के लिए किया गया था सस्पेंड
अक्टूबर 2025 में पेट्रोल पंप थप्पड़ हादसे की वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी जिसके बाद सरकार ने छोटू लाल शर्मा को सस्पेंड कर दिया था। पहली पत्नी पूनम जखोड़िया का दावा है कि शादी के दस साल बाद छोटू लाल शर्मा का RAS में चयन हुआ था।
नौकरी लगते ही शर्मा के हाव-भाव बदलते नजर आ रहे थे, छोटी सी बातों पर हाथ उठा दिया करते थे। पूनम ने उन दिनों यह भी आरोप लगाया था कि दो बच्चे होने के बावजूद भी छोटू लाल ने उसे धोखा देते हुए चुपचाप दूसरी शादी कर ली। पूनम ने यह भी कहा था कि नौकरी लगने के बाद उसका पति महिलाओं से बातें करता था। देर रात तक बाथरूम में छिपकर महिलाओं से बातें करता रहता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी।
यह भी पढ़ें: 11 अगस्त की टॉप खबरें: देश-दुनिया, बिजनेस, टेक और मनोरंजन के बड़े अपडेट
अब फिर मिली सरकारी जिम्मेदारी
अब करीब कुछ समय बाद छोटू लाल शर्मा को दोबारा जिम्मेदारी दिए जाने की खबर सामने आई है। इससे उनके पुराने विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अब राज्य सरकार ने आरएएस छोटू लाल शर्मा को बिजोलिया (भीलवाड़ा) में उपखंड अधिकारी के पद पर लगाया है। फिलहाल शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह पिछले साल तक राजस्थान के सबसे चर्चित प्रशासनिक अधिकारियों में शामिल हो गए थे।





