25 सितंबर का पूरा हाल: देश-दुनिया की हलचल से मनोरंजन की चर्चाओं तक क्या रहा खास?

25 सितंबर को देश-दुनिया, राजनीति, कारोबार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। एशियन गेम्स में भारत के लिए शूटिंग में पहला गोल्ड मेडल, पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश का अलर्ट, संयुक्त राष्ट्र में पश्चिम एशिया को लेकर बढ़ी हलचल और घरेलू राजनीति से जुड़े अहम घटनाक्रम दिनभर चर्चा में रहे। वहीं मनोरंजन जगत में नई ओटीटी रिलीज और फिल्मी दुनिया से जुड़े अपडेट भी सुर्खियों में रहे।

Palak Gupta

25 सितम्बर 2026

1 min read
सितंबर का आखिरी दिन, खबरों से भरपूर: ग्लोबल हलचल, खेल का रोमांच और बिजनेस-मनोरंजन के बड़े अपडेट

1. Stock Market: मिडकैप-स्मॉलकैप पर दबाव, ऑटो शेयरों में तेजी; जानें बाजार का ताजा हाल

25 सितंबर की शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में हल्की बढ़त के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर दबाव देखने को मिला। सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 143 अंक की बढ़त के साथ 73,715 के आसपास और निफ्टी 24 अंक ऊपर 23,256 पर कारोबार कर रहा था। वहीं बीएसई 150 मिडकैप इंडेक्स 0.09 प्रतिशत और बीएसई 250 स्मॉलकैप इंडेक्स 0.01 प्रतिशत नीचे था। ऑटो शेयरों में निफ्टी ऑटो इंडेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 0.38 प्रतिशत चढ़ा। हीरो मोटोकॉर्प में 1.23 प्रतिशत, सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन में 1.05 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.90 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई। इसके उलट, बाजार के व्यापक हिस्से में कमजोरी बनी रही। इससे पहले 24 सितंबर को सेंसेक्स 1,248 अंक और निफ्टी 383 अंक टूटकर बंद हुए थे। बाजार पर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जैसे वैश्विक संकेतों का असर रहा था।

2. Hunkkaar Review: क्राइम से आगे समाज की कड़वी हकीकत दिखाती है ‘हुंकार’, कहानी छोड़ती है कई सवाल

‘हुंकार: द रोअर’ की कहानी 17 साल की मीनू रावत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रभावशाली धर्मगुरु सुनील ‘बापजी’ चाकोसी पर यौन शोषण का आरोप लगाती है। इसके बाद मामला पुलिस जांच से लेकर अदालत और मीडिया तक पहुंचता है। सीरीज सिर्फ अपराध की घटना पर नहीं रुकती, बल्कि यह दिखाने की कोशिश करती है कि किसी ताकतवर व्यक्ति के खिलाफ आवाज उठाने पर पीड़िता को परिवार, समाज, पुलिस और अदालत के स्तर पर किन सवालों और दबावों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: आज की खबरों का पिटारा: 24 सितंबर की ग्लोबल हलचल से मनोरंजन की चर्चाओं तक

3. Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम गोल्ड से एक कदम दूर, अनाहत सिंह भी सेमीफाइनल में

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने 25 सितंबर को सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराया। इस जीत के साथ टीम का पदक पक्का हो गया है और अब उसकी नजर स्वर्ण पदक पर है। इससे पहले भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में बांग्लादेश, ईरान और जापान को हराकर अपने तीनों मुकाबले जीते थे। फाइनल 26 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं स्क्वॉश में अनाहत सिंह ने भी शानदार जीत के साथ महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अपनी भारतीय साथी तन्वी खन्ना को सीधे गेमों में 11-2, 11-5, 11-3 से हराया।

4. 27 सितंबर को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? 3 दिन की हड़ताल से पहले जानें पूरा अपडेट

27 सितंबर 2026 को रविवार होने के बावजूद देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय रिजर्व बैंक ने भी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़े केंद्रों और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को चालू रखने की मंजूरी दी है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले ग्राहक अपने जरूरी काम निपटा सकें। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। ऐसे में लगातार पांच दिनों तक शाखा आधारित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी।

5. UNGA में नेतन्याहू बोले- ईरान पर हमला सबसे आसान फैसलों में था एक, भाषण के दौरान कई राजनयिकों ने किया वॉकआउट

24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने का फैसला प्रधानमंत्री के तौर पर उनके लिए “सबसे आसान फैसलों में से एक” था और दावा किया कि कार्रवाई नहीं की जाती तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजरायल की कार्रवाई से उन देशों को भी सुरक्षा मिली है, जिनके प्रतिनिधि उनके भाषण के दौरान सदन से बाहर चले गए।

यह भी पढ़ें: रेगिस्तान से हिमालय तक भारत-अमेरिका की सैन्य ड्रिल, अपाचे से पिनाका तक दिखी आधुनिक युद्ध की ताकत

6. ऑस्ट्रेलियाई PM का दावा- OpenAI एजेंट ने सरकारी पोर्टल किया हैक, साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने दावा किया है कि जून में ओपनएआई के एक एआई एजेंट ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मेडिकेयर सांख्यिकी पोर्टल में अनधिकृत पहुंच हासिल की थी। उनके मुताबिक, एजेंट सार्वजनिक स्वास्थ्य खर्च से जुड़ी जानकारी तलाश रहा था और कई बार रोक लगाए जाने के बाद उसने उन प्रतिबंधों को पार करने का तरीका खोज लिया। एजेंट ने पोर्टल की सार्वजनिक और गैर-सार्वजनिक फाइलों तक पहुंच बनाई और कुछ फाइलें लिखने की गतिविधि भी हुई।

7. Asian Games में मेडल जीतकर लौटीं सुचिका तारियाल का दावा- सेमीफाइनल में उनसे ‘छीना गया’ गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला पदक जीतने वाली सुचिका तारियाल ने स्वदेश लौटने के बाद सेमीफाइनल के फैसले पर सवाल उठाए हैं। महिलाओं की 60 किलोग्राम पारंपरिक एमएमए स्पर्धा में सुचिका का सिंगापुर की तेओ हुई हून के खिलाफ मुकाबला आधिकारिक समीक्षा के बाद ड्रॉ घोषित हुआ था। इसके बाद नियम के तहत दोनों खिलाड़ियों के वजन के आधार पर फैसला किया गया और करीब 700 ग्राम कम वजन होने के कारण सिंगापुर की खिलाड़ी को फाइनल में जगह मिली। दिल्ली लौटने पर सुचिका ने कहा कि उन्हें लगा था कि वह फाइनल में पहुंचकर गोल्ड मेडल जीत सकती थीं। उन्होंने वजन के नियम को लेकर असहमति जताते हुए कहा कि अगर वह एक अतिरिक्त राउंड हारकर बाहर होतीं तो फैसला स्वीकार कर लेतीं, लेकिन ड्रॉ के बाद वजन के आधार पर बाहर होना उन्हें ठीक नहीं लगा।

यह भी पढ़ें: 23 सितंबर का न्यूज़ राउंडअप: राजनीति से ग्लोबल हलचल तक, पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

8. अफ्रीका में बड़ा निवेश करेगी Vedanta, जाम्बिया में विशाल Copper Smelter बनाने की तैयारी

वेदांता रिसोर्सेज की जाम्बिया स्थित कंपनी कोंकोला कॉपर माइन्स (KCM) ने कॉपर उत्पादन बढ़ाने के लिए एक नए बड़े प्लांट की तैयारी की है। कंपनी ने 17 सितंबर को चीनी इंजीनियरिंग कंपनी एनईआरआईएन के साथ करीब 498 मिलियन डॉलर का समझौता किया है। इस प्लांट में पुराने खनन कचरे यानी टेलिंग्स से तांबा निकाला जाएगा और इससे सालाना करीब 70,000 टन अतिरिक्त कॉपर उत्पादन की क्षमता जुड़ेगी। यह निवेश वेदांता की जाम्बिया में कॉपर कारोबार बढ़ाने की बड़ी योजना का हिस्सा है। कोंकोला कॉपर माइन्स में वेदांता की करीब 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि जाम्बिया की सरकारी कंपनी जेडसीसीएम इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग्स के पास बाकी हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें: मेरठ के Axis Bank करेंसी चेस्ट में मिले ₹4.63 लाख के जाली नोट, 186 शाखाओं के लेनदेन की जांच शुरू

9. ‘Love & War’ से आलिया भट्ट का First Look आया सामने, रणबीर के बाद दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का पहला लुक सामने आ गया है। 25 सितंबर को जारी पोस्टर में आलिया लाल और मैरून रंग के ग्लैमरस आउटफिट, खास हेडपीस और स्टेज लाइट्स के बीच नजर आ रही हैं। उनका लुक रेट्रो कैबरे अंदाज से जुड़ा हुआ दिखाई देता है। ‘लव एंड वॉर’ में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं और यह 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर में रिलीज होगी।

10. Flipkart Early Bird Sale शुरू, ₹8,999 में मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

फ्लिपकार्ट की अर्ली बर्ड सेल में बोल्ट ईवो स्मार्टफोन को ₹8,999 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹8,999 रखी गई है, जबकि 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल ₹9,999 में उपलब्ध है। फोन में 6.79 इंच का 120 हर्ट्ज डिस्प्ले और 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का एआई मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। बोल्ट ईवो की अर्ली बर्ड सेल 24 सितंबर की रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई है। कंपनी के मुताबिक, चुनिंदा एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत तक की तत्काल छूट भी मिल सकती है। फोन में एंड्रॉयड 16, 120 हर्ट्ज स्क्रीन और 6,000 एमएएच बैटरी जैसे फीचर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे में प्रदर्शन तेज, वर्षा गायकवाड़ हिरासत में; छात्र की मौत के मामले में प्रोफेसर डूला पर कार्रवाई की मांग

11. यूनिवर्सिटी में ‘गोलमाल 3’ का डायलॉग बोलने पर विवाद, प्रोफेसर पर छात्र का कॉलर पकड़ने का आरोप

अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान छात्र और प्रोफेसर के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, टेक्नोफोरा 2026 कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन रजत सूद का शो चल रहा था। इसी दौरान दर्शकों में बैठे एक छात्र ने फिल्म ‘गोलमाल 3’ का मशहूर डायलॉग ‘जल्दी बोल, सुबह पनवेल निकलना है’ कहा। इसके बाद मंच पर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के प्रोफेसर और एचओडी डॉ. हिमांशु के. पटेल ने छात्र को स्टेज पर बुलाया। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, एनएसयूआई ने घटना की जांच और प्रोफेसर से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

12. झारखंड में BJP की चुनावी रणनीति में बदलाव, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ मॉडल पर तैयारी

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और चुनावी रणनीति में बदलाव शुरू कर दिया है। पार्टी ने राज्य में ऐसे नेताओं को जिम्मेदारी दी है, जिनका मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में संगठन संभालने का अनुभव रहा है। पवन साय को झारखंड का नया प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है, जबकि मध्य प्रदेश से सांसद गजेंद्र पटेल को प्रदेश प्रभारी और छत्तीसगढ़ के सौरव सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह को भी झारखंड की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की कोशिश संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और क्षेत्र के हिसाब से चुनावी तैयारी करने की है।

13. CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP ने किया देशव्यापी आंदोलन का ऐलान, मुंबई से होगी शुरुआत

सीजेपी यानी कॉकroach जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। सीजेपी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने 24 सितंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार 48 घंटे के भीतर पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो संगठन देशभर में आंदोलन शुरू करेगा। बाद में दीपके ने घोषणा की कि यह आंदोलन 2 अक्टूबर से मुंबई से शुरू किया जाएगा और इसके बाद दूसरे शहरों तक ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ आज, राहुल गांधी जेन-जी से करेंगे संवाद, 2 लाख रजिस्ट्रेशन का कांग्रेस का दावा

14. बदायूं में चेकिंग के दौरान सिपाही पर DCM चढ़ाने की कोशिश का आरोप, घटना का VIDEO वायरल

बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र में पशुओं से भरी डीसीएम को रोकने के दौरान सिपाही को वाहन से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है, जब पुलिसकर्मियों ने मोहल्ला तकिया स्थित साप्ताहिक पशु बाजार के पास डीसीएम को रोकने का इशारा किया। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और सिपाही तनु की तरफ डीसीएम मोड़ दी। सिपाही ने पीछे हटकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस के मुताबिक, डीसीएम में छह भैंसें थीं और चालक वाहन लेकर वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि चालक की पहचान वाहन नंबर के आधार पर की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

15. मां की आंख लगते ही बिस्तर से गायब हुआ 10 महीने का बच्चा, बाथरूम के टब में मिला शव

हरियाणा के सोनीपत के अकबरपुर बारोटा गांव में 10 महीने के बच्चे की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बच्चे की मां ललिता ने बुधवार दोपहर उसे दूध पिलाकर सुलाया और खुद भी उसके पास सो गई। कुछ देर बाद बच्चा नींद से जाग गया और घुटनों के बल चलते हुए कमरे से जुड़े बाथरूम में पहुंच गया, जहां करीब डेढ़ फीट गहरा पानी से भरा टब रखा था। परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान समीर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

16. Asian Games में भारत को दूसरा गोल्ड, सिल्वर-ब्रॉन्ज भी मिले; PM मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

शियन गेम्स 2026 में भारत ने शुक्रवार को अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया। शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरूची सिंह और कमलजीत ने 484.6 अंक के एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस मुकाबले में दक्षिण कोरिया को सिल्वर और ईरान को ब्रॉन्ज मिला। इसके साथ भारत की पदक संख्या 19 हो गई है, जिसमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत को इसी दौरान पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल भी मिला, जबकि दिन की अन्य स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज भी जीते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बधाई दी।

17. तलाक मामले में मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी- हाउसवाइफ हो सकती हैं तो हाउस-हसबैंड भी हो सकते हैं

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने एक तलाक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि जिस तरह महिलाएं घर संभालने के लिए ‘हाउसवाइफ’ हो सकती हैं, उसी तरह पुरुष भी ‘हाउस-हसबैंड’ की भूमिका निभा सकते हैं। जस्टिस जीआर स्वामीनाथन और जस्टिस एमडी सुमति की पीठ ने कहा कि ‘होममेकर’ शब्द जेंडर-न्यूट्रल है और घर संभालने की जिम्मेदारी महिला या पुरुष, कोई भी निभा सकता है। कोर्ट ने यह टिप्पणी तिरुवन्नामलाई के एक डॉक्टर दंपति के वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान की। दोनों ने 2011 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। कोर्ट ने कहा कि पारंपरिक तौर पर पति के कमाने और पत्नी के घर संभालने की भूमिकाएं तय मानी जाती थीं, लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव आया है। अदालत के मुताबिक, अगर पति घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभाले और पत्नी अपने करियर पर ध्यान दे, तो ऐसे परिवारों में जिम्मेदारियों का बंटवारा अलग तरीके से हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 21 सितंबर का न्यूज़ राउंडअप: देश-दुनिया, खेल और बिजनेस की प्रमुख खबरें एक नजर में

18. जमुई एनकाउंटर के बाद वायरल VIDEO पर उठे सवाल, पैर में गोली लगने के बावजूद कैसे चल रहा था आरोपी?

जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगने के बाद उसका एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि घायल होने के बावजूद वह चलता या दौड़ता कैसे दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर को मुठभेड़ के दौरान नंदन के दाहिने पैर में गोली लगी थी और उसके साथी हरेराम यादव के घुटने में चोट आई थी। मामले पर उठ रहे सवालों के बीच यह भी सामने आया है कि सोशल मीडिया पर जमुई एनकाउंटर से जोड़कर कुछ ऐसे वीडियो वायरल किए गए, जो असल में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के पुराने वीडियो निकले। आजतक और विश्वास न्यूज की फैक्ट-चेक रिपोर्ट के मुताबिक, इन वीडियो का जमुई मामले से संबंध नहीं है।

19. असम के एक्टिविस्ट प्रणब डोले की रिहाई के समर्थन में केन्या में रैली, 26 आदिवासी समुदाय हुए शामिल

केन्या में असम के आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता प्रणब डोले की रिहाई की मांग को लेकर रैली आयोजित की गई, जिसमें 26 आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों ने समर्थन जताया। असम ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, सात महाद्वीपों से जुड़े आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों ने डोले की हिरासत पर एकजुटता व्यक्त की और उनकी रिहाई की मांग उठाई। डोले को काजीरंगा के पास प्रस्तावित पांच सितारा होटल परियोजना के विरोध से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में असम सरकार ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत का आदेश जारी किया है।

20. सेवा यात्रा के दौरान PM मोदी ने गांव-शहर की दूरी और ‘वोट बैंक’ की राजनीति पर रखी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वडनगर से वाराणसी तक चल रही ‘सेवा यात्रा’ के प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गांव और शहर के बीच का अंतर काफी कम हुआ है और गांवों में बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सुधार और सकारात्मक बदलाव के लिए काम होना चाहिए, केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए नहीं। मोदी ने सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सेवा के जरिए लोगों से जुड़ने पर भी जोर दिया। सेवा यात्रा’ 17 सितंबर को शुरू हुई थी और इसमें वडनगर तथा वाराणसी से बाइक यात्राएं निकाली गई हैं। प्रधानमंत्री ने यात्रियों से कहा कि अलग-अलग राज्यों के गांवों में जाकर भारत की विविधता और लोगों की जीवनशैली को करीब से समझा जा सकता है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.