प्रयागराज में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खेतों में भरा पानी; तापमान में आई गिरावट

हाल फिलहाल में प्रयागराज में काफी बारिश हुई है और यह किसानों के लिए बहुत ज्यादा अच्छी खबर है।

Shakshi Chauhan

3 जुलाई 2026

1 min read
प्रयागराज में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, खेतों में भरा पानी; तापमान में आई गिरावट

हाल फिलहाल में ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में लगातार हो रही है बारिश। पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा गर्मी थी और बहुत ज्यादा धूप थी लेकिन अब ऐसा लगता है की मौसम का मिजाज पूरा चेंज हो गया है। गर्मी से लोगों को राहत मिली है बारिश में तापमान में गिरावट देखी गई है। सुबह और शाम का मौसम भी काफी सुहावना हो गया है। वहीं किसानों के लिए भी काफी अच्छा मौसम हो गया है।

बारिश के चलते जिले में कहीं गांव और खेतों में हाल फिलहाल में ही पानी भर गया है। उन किसानों ने जिन्होंने धान की नर्सरी तैयार कर ली थी उनके लिए यह बारिश काफी फायदेमंद मानी गई है। किसानों का खर्च भी बचेगा और विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर हुई बारिश धान की खेती के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है।

पिछले कुछ दिनों में ही प्रयागराज में काफी तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को बहुत प्रॉब्लम मिली और उनके घर से निकलना बहुत मुश्किल हो गया है। तापमान काफी ज्यादा था। लेकिन बारिश की वजह से मौसम में बहुत अच्छा बदलाव देखने को मिला है। बादलों के छाए रहने से काफी अच्छी-अच्छी ठंडी ठंडी हवाएं चलने लगी है और राहत महसूस हुई।

बाजारों और सड़कों पर भी लोग अब ज्यादा दिखने लगे हैं भीषण गर्मी के कारण लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। इसके अलावा मक्का बाजार और अन्य खरीफ फसलों के लिए भी मौसम अच्छा माना जा रहा है। कुछ निचले इलाकों में बहुत ज्यादा पानी भर गया है और बहुत ज्यादा परेशानी भी हुई है। कच्चे रास्तों पर कीचड़ होने के कारण गांव वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम में आए हुए बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या में भी पड़ा पहले लोग घर में ही रहना ज्यादा पसंद करते थे क्योंकि वह मजबूर थे लेकिन आप पार्क में भी उन्होंने जाना शुरू कर दिया है। बच्चों ने भी बारिश का आनंद लिया और कहीं जगह ठंडी हवाओं का मजा उठाया। मौसम रिसर्च करो के अनुसार मानसून गतिविधियां फिलहाल सक्रिय बनी हुई है। इसी वजह से आने वाले दिनों में भी हल्की सी बारिश होने की संभावना है।

और पढ़े: गाजियाबाद में सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर, हत्या के आरोपी के पैर में लगी गोली

अगर ऐसा होता है तो तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है और किसानों को खेती कार्यों में काफी सफलता और सुविधा मिलेगी।कृषि विशेषज्ञ किसने को सलाह दे रहे हैं की बारिश के बाद खेतों में पानी का सही प्रबंध करें जहां जरूरत हो वहां पानी निकालने की व्यवस्था करें ताकि फसलों को नुकसान न पहुंचे। कुल मिलाकर प्रयागराज में हुई बारिश ने दोहरी राहत दी है एक तरफ लोगों को गर्मी और उम्र से राहत मिली है और किसानों के लिए बारिश एक नहीं उम्मीद की तरह बाहर आई है।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way