26 जून का मौसम: देश के 20 राज्यों में बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया तेज आंधी का अलर्ट

Palak Gupta

26 जून 2026

मानसून ने तो तमिल में तो एंट्री ले ली है लेकिन अल नीनो का कहर इंडियन मेटेरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के हिसाब से अभी भी देखने को मिल सकता है। हालांकि इस झंझोर कर रख देनी वाली गर्मी में भारत में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है वही देश के कुछ शहरों को भारी आंधी का सामना भी करना पड़ सकता है।

देश के कई हिस्सों में मानसून का आगमन होने की तैयारियां देखी जा सकती है, दक्षिण पश्चिम वाला मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ये IMD ने 26 जून को देश के कुल 20 शहरों में तेज आंधी, तूफ़ान, गरज चमक, तेज हवाओ और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार 26 जून 2026 को यूपी के कुछ क्षेत्रों में, राजस्थान व कुछ पहाड़ी इलाकों में बारिश और आंधी का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर 4 से 79 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से तेज चलने वाली हवाओं का भी आकलन किया गया है।

IMD ने राहत भरी खबर देते हुए कहा है कि मानसून तेजी से पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश जैसे क्षेत्रों को कवर करते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की गर्म हवाओं को रफ़ुचकर 26 जून तक कर देगा। विभाग का कहना है कि इस सप्ताह में पूर्व के सभी राज्य जैसे ऊपरी हिमाचल,पछिम बंगाल में भारी बारिश होने की शंका है।

वहीं 27 से 29 जून के बीच मानसून सिक्किम के बादलों को भी घेर लेगा और जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, अंडमान निकोबार आइलैंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा जैसे शहरों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का प्रभाव देखा जा सकता है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

राज्य/क्षेत्रIMD का अलर्टअनुमानित हवा की रफ्तार
महाराष्ट्र (कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा)भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक
गुजरातकई इलाकों में बारिश40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक
केरलभारी बारिश40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक
कर्नाटक (तटीय क्षेत्र)भारी बारिश30-40 किमी/घंटा, झोंके 50 किमी/घंटा तक
तमिलनाडु, पुडुचेरीबारिश, गरज-चमक40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक
तेलंगानाव्यापक बारिश40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक
आंध्र प्रदेश (तटीय क्षेत्र व रायलसीमा)बारिश, गरज-चमक40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक
ओडिशाभारी बारिश40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक
बिहारभारी बारिश, कुछ इलाकों में तेज आंधी50-60 किमी/घंटा, झोंके 70 किमी/घंटा तक
झारखंडबारिश और तेज आंधी50-60 किमी/घंटा, झोंके 70 किमी/घंटा तक
पश्चिम बंगाल (गंगीय व उप-हिमालयी क्षेत्र)भारी से बहुत भारी बारिश40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक
सिक्किमभारी से बहुत भारी बारिश40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक
असमभारी बारिशगरज-चमक की संभावना
मेघालयभारी से बहुत भारी बारिशगरज-चमक की संभावना
अरुणाचल प्रदेशभारी बारिशगरज-चमक की संभावना
नागालैंडभारी बारिशगरज-चमक की संभावना
मणिपुरभारी बारिशगरज-चमक की संभावना
मिजोरमभारी बारिशगरज-चमक की संभावना
त्रिपुराभारी बारिशगरज-चमक की संभावना
उत्तर प्रदेश (कई हिस्से)बारिश और गरज-चमक40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक
दिल्ली, हरियाणा, पंजाबगरज-चमक के साथ बारिश40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक

यह भी पढ़ें: Monsoon Update: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां बरसेंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत का मौसम

दिल्ली NCR में फ़िलहाल बताया जा रहा है कि पूरे दिन बादल छाने के साथ हल्की बारिश का भी संकेत जताया जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी और उमस का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

लोगों के लिए मौसम विभाग की क्या है सलाह ?

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में खराब मौसम को देखते हुए लोगों से कुछ सावधानियां बरतने की अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में न रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें, अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर पहाड़ी इलाकों में, स्थानीय प्रशासन और IMD की ताजा मौसम चेतावनियों पर नजर रखें और जलभराव वाले इलाकों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।