हैदराबाद में 21 साल की नर्स की बेरहमी से हत्या, यौन हमले के आरोप में आरोपी गिरफ्तार; ऐसे खुला राज

हैदराबाद के पास तुक्कुगुड़ा में 21 वर्षीय नर्स की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। भद्राद्री कोठागुडेम जिले की रहने वाली युवती पिछले करीब सात महीने से एक निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम कर रही थी और अस्पताल के पास दिए गए कमरे में रह रही थी। शनिवार को वह कमरे से बाहर नहीं आई तो साथ काम करने वाली युवतियों को शक हुआ और उन्होंने अंदर जाकर देखा, जहां वह गंभीर हालत में मिली।

Palak Gupta

31 अगस्त 2026

1 min read
हैदराबाद में 21 साल की नर्स की बेरहमी से हत्या, यौन हमले के आरोप में आरोपी गिरफ्तार; ऐसे खुला राज

भारत में रोज कई ऐसी घटनाएं होती है जिसके कारण महिलाओं को पीड़ा पहुँचती है। कुछ महिलाएं आरोपी को सजा दिलवाने में लग जाती है वहीं कुछ घुट-घुट कर अपनी जिंदगी बिता देती है। महिला उत्पीड़न आज के समय में आम बन गया है। SDG रिपोर्ट के अनुसार NFHS-5 (2019-21) में 18-49 साल की कभी-विवाहित महिलाओं में 26.8 प्रतिशत ने पिछले 12 महीनों में पति/साथी की ओर से शारीरिक, यौन या भावनात्मक हिंसा का अनुभव बताया था। वहीं किसी अंतरंग साथी के अलावा अन्य व्यक्ति की ओर से पिछले 12 महीनों में यौन हिंसा का आंकड़ा 0.4 प्रतिशत था।

ऐसा ही मामला सामने आया है जहां तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के पहाड़ीशरीफ पुलिस स्टेशन इलाके में 21 वर्षीय नर्स की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका पास के प्राइवेट अस्पताल में नर्स की जॉब पर थी। पीड़िता हैदराबाद में अस्पताल के पास ही स्टाफ के लिए बने एक कमरे में रहती थी।

यह भी पढ़ें: 31 अगस्त की बड़ी खबरें: देश-दुनिया से लेकर खेल और मनोरंजन तक, दिनभर की अहम हलचल

क्या है पूरा मामला ?

हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल और स्टाफ क्वार्टर में रहने वाली पीड़िता पर कई दिनों से सना उल्लाह खान की नजर थी। बता दें कि सना उल्लाह खान बिहार से नौकरी की तलाश में हैदराबाद आया था। कुछ समय के लिए बिहार लौटने के बाद वह दो महीने पहले वापस आया और टुक्कूगुडा में किराए के कमरे में रहते हुए बाइक मैकेनिक का काम करने लगा। सना उल्लाह खान शादीशुदा था और उसका एक बेटा था।

हॉस्पिटल में काम कर रही युवती पर उसकी गंदी नजर थी। वह मृतिका के आने-जाने का समय नोट करने लगा और कई बार उसने युवती के कमरे में भी घुसने की कोशिश की और जब वह अकेली थी, तो मौका पाकर उसने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। बता दें कि शुक्रवार रात महिला अपनी शिफ्ट खत्म करके अपने कमरे में लौट रही थी तभी आरोपी सना उल्लाह खान जो पहले से ही नशे में था, ने देखा कि वह अकेली है। आधी रात के बाद वह कमरे के पास पहुँचा। दरवाज़ा बंद होने पर वह खिड़की से अंदर घुस गया। सो रही महिला आवाज सुनकर जाग गई जिसके बाद वह चिल्लाई, नशे से भरे सना ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: पिछली चेतावनी नहीं माने थे पुतिन, अब CIA चीफ की अचानक मॉस्को यात्रा ने बढ़ाया सस्पेंस

युवती के विरोध करने पर सना उल्लाह खान ने उसका मुँह दबोचा जिसके बाद युवती मारपीट करने लगी इसके बाद मौका पाते ही सना ने उसका गला घोंट दिया जिसके कारण उसकी सांस रुक गई और युवती बेहोश हो गई। आरोपी ने बेहोशी की हालत में युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मार दिया।

मृतका की खबर सुनते ही पुलिस अधिकारियों ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जांच में पता चला कि  बिहार के रहने वाले सना उल्लाह खान (40) ने, जिसे पोर्न वीडियो देखने की लत थी, इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने सना को कब्जे में कर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की नई तैयारी तुर्की से बढ़ाई दोस्ती, भारत की नजर अब इस सैन्य गठजोड़ पर

कैसे सामने आया मामला ?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब नर्स शनिवार सुबह 9:00 बजे ड्यूटी पर नहीं पहुंची, तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे कॉल किया। जब उसने बगल के कमरे में रहने वाले पड़ोसियों के कॉल का भी कोई जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने महेशवरम में रहने वाली उसकी मौसी को इसकी जानकारी दी। बार-बार कॉल न लगने पर अस्पताल वालों ने उसके कमरे पर जाना ठीक समझा। वहां पहुंचते ही उन्हें पता चला कि नर्स बिस्तर पर बेजान पड़ी है जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

शमशाबाद के डीसीपी राजेश, पहाड़ीशरीफ के इंस्पेक्टर लक्ष्मीनारायण रेड्डी और ‘क्लूज़’ टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया। रविवार शाम को मृतका के परिवार वालों और बीजेपी नेताओं ने उस्मानिया अस्पताल की मोर्चरी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। महेशवरम निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी प्रभारी अंडेला श्रीरामुलु ने मांग की कि आरोपी को फांसी दी जाए।

यह भी पढ़ें: होर्मुज की जंग का असर जॉर्डन तक, ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना; ट्रंप की बढ़ी चिंता

जब इस मामले की जानकारी मंत्री सीताक्का को पता चली तब उन्होंने युवती की हत्या पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें बहुत परेशान कर दिया है। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और डीजीपी सीवी आनंद को फ़ोन करके मामले की पूरी जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment