5 अगस्त 2026 की बड़ी खबरें: देश-दुनिया, बिजनेस, टेक, खेल और मनोरंजन की सभी अहम अपडेट्स एक जगह

5 अगस्त 2026 की दिनभर की बड़ी खबरें एक ही जगह। देश-दुनिया के ताजा घटनाक्रम, बिजनेस की अहम हलचल, टेक्नोलॉजी की नई अपडेट्स, खेल जगत की सुर्खियां और मनोरंजन की बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त राउंडअप पढ़ें।

Palak Gupta

5 अगस्त 2026

1 min read
13 अगस्त न्यूज़ राउंडअप: राजनीति, दुनिया, कारोबार, टेक, खेल और मनोरंजन की बड़ी खबरें

1. नेहा भसीन ने PM मोदी पर उठाए सवाल, प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस कार्रवाई पर जताई नाराजगी

गायिका नेहा भसीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े हालिया विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर प्रदर्शन के दौरान बच्चों और महिलाओं के साथ हुई कथित पुलिस बदसलूकी पर भी उतनी ही सख्ती से आवाज उठाई जाती, तो वह प्रधानमंत्री का और अधिक सम्मान करतीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि किसी भी लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का अधिकार होना चाहिए और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए लोगों के साथ मानवीय व्यवहार भी जरूरी है। नेहा का कहना था कि भाषा पर बात करने के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों के साथ हुए कथित व्यवहार पर भी चर्चा होनी चाहिए।

2. RBI ने रेपो रेट पर लिया फैसला, जानें होम और ऑटो लोन की EMI पर क्या होगा असर

पिछली RBI की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए जिसके कारण आज यानी 5 अगस्त को RBI की तरफ से MPC में ल‍िये गए फैसलों का ऐलान क‍िया जाएगा। अगस्त में यह बैठक इसलिए ही आयोजित की गई थी जिसमें कई महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की गई उनमें से एक रेपो रेट था। बता दें कि RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने रेपो रेट को 5.25% पर ही बरकरार रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही पॉलिसी स्टांस भी ‘न्यूट्रल’ रखा गया है। 

3. JPSC-JSSC विवाद पर मंत्री इरफान अंसारी का बयान, UP-बिहार को लेकर कही बड़ी बात

झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने JPSC और JSSC परीक्षा विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्रों की आवाज सुनी जाती है, जबकि “यूपी और बिहार में आंदोलन करने पर गोली मार दी जाती है।” इरफान अंसारी का कहना है कि राज्य सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से ले रही है और परीक्षा से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री के बयान पर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे दूसरे राज्यों का अपमान बताया है। वहीं, झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: RBI के फैसले पर टिकी करोड़ों लोगों की नजर, आज पता चलेगा होम लोन की EMI घटेगी या नहीं

4. 11 साल बाद टूटी शादी की खबरों पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की अफवाहों पर दिया जवाब

टीवी अभिनेत्री अमृता खानविलकर और अभिनेता हिमांशु मल्होत्रा की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि पिछले करीब डेढ़ साल से अलग-अलग रह रहे हैं, जिसके बाद उनके तलाक की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि इन खबरों पर अब दोनों ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दोनों का अलग रहना किसी बड़े विवाद की वजह से नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों के चलते लिया गया फैसला है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अब भी अच्छे रिश्ते हैं और वे नियमित रूप से एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं।

5. भारत में Spider-Man का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई जारी

मार्वल की नई फिल्म स्पाइडर-मैन ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को भी फिल्म की रफ्तार बरकरार रही और वीकडे होने के बावजूद इसने दमदार टिकट्स सेल कर रही है। स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के रिलीज के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो वह 22 करोड़ के करीब रहा है, जो ये बताने के लिए काफी है कि टॉम हॉलैंड की इस मूवी ने सही मायनों में भारतीय जनता का दिल जीत लिया है और ये उनका भरपूर मनोरंजन कर रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका 5 देशों में अपने दूतावास और राजनयिक मिशन क्यों बंद करने की तैयारी में? जानिए वजह

6. दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान जीत के बेहद करीब, वेस्टइंडीज पर शिकंजा कसता गया

दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान जीत की दहलीज पर पहुंच गया है। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी लड़खड़ा गई है और टीम ने अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं। खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की बढ़त सिर्फ 60 रन के आसपास थी, जिससे पाकिस्तान की पकड़ मुकाबले पर मजबूत होती नजर आ रही है। चौथी पारी में कम लक्ष्य मिलने की उम्मीद से पाकिस्तानी टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। पाकिस्तान के लिए स्पिनर साजिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अब तक 4 विकेट अपने नाम किए हैं।

7. आज चांद से टकराएगा SpaceX रॉकेट का 4,000 किलो का मलबा, वैज्ञानिकों की नजर

SpaceX का राकेट फाल्कन-9 आज चंद्रमा से टकराने वाला है। यह रॉकेट का इस्तेमाल हो चुका सेकेंड स्टेज है, जिसका वजन करीब 4,000 किलोग्राम बताया जा रहा है। आकार में यह लगभग एक स्कूल बस जितना बड़ा है और चंद्रमा से इसकी टक्कर करीब 8,690 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होने की उम्मीद है।

8. ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लग सकता है शुल्क, जानें किन ट्रांजैक्शन पर होगा असर

2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर चार्ज लगने की चर्चा एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। हालांकि, फिलहाल आम लोगों के लिए UPI ट्रांजैक्शन पर कोई नया शुल्क लागू नहीं किया गया है। सरकार और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से यह साफ किया गया है कि बैंक खाते से बैंक खाते में होने वाले सामान्य UPI भुगतान पहले की तरह मुफ्त हैं। सामान्य व्यक्ति अगर अपने बैंक खाते से किसी दुकान, दोस्त या परिवार के सदस्य को UPI के जरिए पैसे भेजता है, तो उस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

9. दतिया उपचुनाव में जीत का श्रेय अखिलेश यादव को, जीतू पटवारी ने किया बड़ा खुलासा

दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जीत का श्रेय समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को भी दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अखिलेश यादव का एक फोन कॉल विपक्षी दलों के बीच बेहतर तालमेल बनाने में अहम साबित हुआ है। जीतू पटवारी ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता ही इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही। उन्होंने दावा किया कि जनता ने विकास और स्थानीय मुद्दों के पक्ष में मतदान किया है। माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों में विपक्षी दलों के बीच तालमेल को लेकर यह संकेत अहम साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: NEET UG में बड़े बदलाव की तैयारी, CBT मोड और JEE जैसी दो-स्तरीय परीक्षा पर सरकार का प्लान

10. महाराष्ट्र में ‘एनालॉग पनीर’ पर सख्त कार्रवाई, बिक्री पर रोक के साथ जेल का भी प्रावधान

महाराष्ट्र सरकार ने एनालॉग यानी नॉन-डेयरी पनीर के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। सरकार के आदेश के बाद अब राज्य में ऐसे पनीर का बनाना, पैक करना, रखना, ट्रांसपोर्ट करना और बेचना प्रतिबंधित होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है और दोषी पाए जाने पर छह महीने तक की जेल और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

11. अमेरिका के मिसाइल भंडार पर सवाल, क्या अब ईरान खोलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब अमेरिकी मिसाइल भंडार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के खिलाफ लंबे समय तक चले सैन्य अभियान में अमेरिका के कुछ लंबी दूरी की सटीक मार करने वाली मिसाइलों के भंडार पर दबाव बढ़ा है। वहीं दूसरी ओर ईरान और ओमान के बीच इसे दोबारा खोलने को लेकर बातचीत आगे बढ़ने की खबरें सामने आई हैं, हालांकि अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है।

12. PNB की 444 दिन वाली FD में निवेश का मौका, ₹5 लाख पर कितना मिलेगा रिटर्न?

सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की 444 दिन वाली स्पेशल FD स्कीम चर्चा में है। इस योजना में आम ग्राहकों को 6.70 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.20 प्रतिशत तक है। बैंक की ओर से जारी ब्याज दरों के मुताबिक, 444 दिन की अवधि वाली FD में निवेश करने वाले ग्राहकों को तय समय पूरा होने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अगर कोई सामान्य ग्राहक इस स्कीम में 5 लाख रुपये निवेश करता है तो 444 दिन बाद उसे करीब 5.43 लाख रुपये के आसपास रकम मिल सकती है। इसमें लगभग 43 हजार रुपये ब्याज के रूप में जुड़ेंगे।

13. लॉन्ग टर्म निवेश के लिए एक्सपर्ट्स की पसंद बने ये 5 शेयर, 29% तक रिटर्न का अनुमान

शेयर बाजार में लंबी अवधि के लिए निवेश करने वाले लोगों के लिए एक्सपर्ट्स ने राय देते हुए कहा है कि मजबूत बिजनेस मॉडल, बेहतर ग्रोथ क्षमता और अच्छी वित्तीय स्थिति वाली कुछ कंपनियां 2026 में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ चुनिंदा शेयरों में 29 फीसदी तक की तेजी की संभावना जताई गई है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहता है और किसी भी निवेश से पहले कंपनी की स्थिति और जोखिम को समझना जरूरी है।

14. लाल सागर में भारतीय जहाज पर हूती हमला, ‘फैज नूर औलिया’ डूबा; सभी 14 नाविक सुरक्षित

लाल सागर में भारतीय झंडे वाले मालवाहक जहाज MSV फैज नूर औलिया पर हमले के बाद जहाज डूब गया। यह घटना यमन के तट के पास हुई, जहां जहाज को एक प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। हमले के बाद जहाज ने संतुलन खो दिया और समुद्र में डूब गया। राहत की बात यह रही कि जहाज पर मौजूद सभी 14 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिनमें 13 भारतीय नागरिक और एक यमनी नागरिक शामिल थे। इस हमले के पीछे यमन के हूती विद्रोहियों का हाथ होने का आरोप लगाया गया है। लाल सागर में पिछले कुछ समय से व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई है, क्योंकि हूती समूह कई बार इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना चुका है।

15. शादी से इनकार का बदला 11 वर्षीय बच्चे से, इंस्टाग्राम विवाद के बाद अपहरण का आरोप

लखनऊ राजधानी के मड़ियांव थाना और डीसीपी उत्तरी की क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर 11 वर्षीय अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार करने के बाद बदला लेने के लिए 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद बच्चे को निशाना बनाया गया। पुलिस ने आरोपी अजय यादव उर्फ छन्नू लाल यादव (25 वर्ष) निवासी बहराइच को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सेंटरिंग का काम करता है। पूछताछ और जांच में सामने आया कि उसने शादी का दबाव बनाने और इनकार के बाद महिला को धमकाने के उद्देश्य से बच्चे का अपहरण किया था।

16. क्या प्रशांत किशोर की जीत में आंदोलन की भूमिका थी? BBC रिपोर्ट में उठे कई सवाल

बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर की जीत के बाद सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के एक अभियान और उसके प्रभाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस आंदोलन ने चुनावी नतीजों को प्रभावित किया। दरअसल, CJP कुछ मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया और सार्वजनिक चर्चाओं में आया था। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी भी चुनावी नतीजे पर कई कारणों का असर होता है, जैसे उम्मीदवार की छवि, स्थानीय मुद्दे, वोटरों की नाराजगी और चुनावी रणनीति। इसलिए किसी एक छोटे अभियान को जीत या हार का मुख्य कारण मानना मुश्किल है। बांकीपुर के नतीजे को लेकर फिलहाल अलग-अलग राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से इसकी व्याख्या कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की आतंकी साजिश की आशंका, पूरे कश्मीर में हाई-अलर्ट; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

17. RBI ने ब्याज दरें नहीं बदलीं, रेपो रेट 5.25% पर बरकरार; EMI में फिलहाल राहत नहीं

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि फिलहाल होम लोन, कार लोन और अन्य कर्ज की ब्याज दरों में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद कम है। RBI गवर्नर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितताओं और कई देशों में चल रही उथल-पुथल के कारण महंगाई पर दबाव बना हुआ है, इसलिए ब्याज दरों में कटौती का फैसला सावधानी से लेना जरूरी है।

18. जहीर खान की नई पारी शुरू, लंका प्रीमियर लीग की इस फ्रेंचाइजी के बने सह-मालिक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने लंका प्रीमियर लीग (LPL) में नई भूमिका के साथ कदम रखा है। जहीर खान अब LPL की एक फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बन गए हैं। अपने शानदार क्रिकेट करियर के बाद अब वह टीम मैनेजमेंट और क्रिकेट से जुड़े कारोबारी पक्ष में भी सक्रिय नजर आएंगे। उनकी एंट्री से फ्रेंचाइजी को क्रिकेट अनुभव और रणनीतिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

19. 49 साल बाद वेस्टइंडीज में अब्दुल्ला शफीक का ऐतिहासिक कारनामा, पाकिस्तान के लिए रचा नया रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने वेस्टइंडीज की धरती पर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो करीब 49 साल बाद देखने को मिला। शफीक ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान के लिए एक खास उपलब्धि हासिल की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अब्दुल्ला शफीक का यह कारनामा इसलिए भी खास है क्योंकि वेस्टइंडीज में पाकिस्तान के किसी बल्लेबाज ने लंबे समय बाद ऐसा प्रदर्शन किया है। इससे पहले 1970 के दशक में ऐसा रिकॉर्ड देखने को मिला था।

यह भी पढ़ें: 4 अगस्त न्यूज़ राउंडअप: देश-दुनिया, बिजनेस, टेक, खेल और मनोरंजन की सभी बड़ी खबरें एक जगह

20. BCCI में बड़े बदलाव की आहट, मुख्य चयनकर्ता पद पर अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में टीम मैनेजमेंट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर की भूमिका को लेकर समीक्षा की जा सकती है और आने वाले समय में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, अभी तक BCCI की ओर से अगरकर को पद से हटाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अजीत अगरकर ने 2023 में भारतीय चयन समिति के चेयरमैन का पद संभाला था और उनके कार्यकाल में कई बड़े फैसले लिए गए। टीम चयन, युवा खिलाड़ियों को मौका देने और बड़े टूर्नामेंट के लिए रणनीति बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.