ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- मेरी हत्या हुई तो होगी इतिहास की सबसे बड़ी बमबारी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि यदि उनकी हत्या की जाती है तो ईरान को अभूतपूर्व नतीजों का सामना करना पड़ेगा। उनके इस बयान के बाद मध्य पूर्व में तनाव को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

Palak Gupta

11 जुलाई 2026

1 min read
ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- मेरी हत्या हुई तो होगी इतिहास की सबसे बड़ी बमबारी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आ रहा है। ईरान पर अमेरिका द्वारा हो रहे भीषण हमलों के कारण पूरा ईरान सुलगा हुआ है। पिछले कुछ दिनों में अमरीकी सेना ने ईरान के शहरों में दहशत का माहौल बना दिया है। 3 दिनों में अमेरिका ने ज्यादातर सैन्य और राजनीतिक ठिकानों को निशाना बना कर ध्वस्त कर दिया है।

इसी के साथ यह भी समाचार सामने आ रही है कि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अयातुल्ला अली खामेनेई का जनाजा मीलों चलकर, सभी की अंतिम विदाई के साथ मशहद स्थित इमाम रजा की दरगाह में दफनाया गया। खामेनेई की मौत का कारण अमेरिकी हवाई हमला था। इस हमले के कारण खामेनेई के परिजनों की भी मौत हो गयी थी।

यह भी पढ़ें: होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान पर किए हवाई हमले, तेल बिक्री का लाइसेंस भी रद्द

अयातुल्ला खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों की शुरुआत 3 जुलाई से हो गई थी। पहले उनके साथ परिवार के अन्य सदस्यों के शवों को तेहरान के प्रसिद्ध ग्रैंड मोसल्ला कॉम्प्लेक्स ले जाया गया, जहां आम जनता और गणमान्य लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। ईरान की राजनीतिक व्यवस्था खामेनेई के समय में काफी शक्तिशाली मानी जाती थी।

अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद से ईरान अमेरिका को अपना कट्टर दुश्मन मानता है और इसी के बाद से होर्मुज जैसे संवेदनशील हिस्से पर ईरान ने अमेरिका के कई जहाजों पर ड्रोन अटैक भी करें है। डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि ईरान की किल लिस्ट में अब उनका नाम भी शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें: ईरान के बुशेहर में धमाकों के बीच अमेरिका ने नए हमलों से किया इनकार, ट्रंप और नेतन्याहू की हुई बातचीत

ट्रंप ने दिया तीखा बयान

ट्रंप ने कहा कि यदि उनकी हत्या की जाती है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों को उसका बुरा खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दे रखा है कि उनकी हत्या होने पर ऐसी बमबारी की जाए, जो ईरान ने देखी न हो। ट्रंप ने यह बात न्यूयॉर्क पोस्ट पर वार्ता करते हुए कहा की यदि उनकी जान पर बन आती है तो उनकी सेना इस्लामिक देश की बुरी हालत कर देगी।

डोनाल्ड ट्रम्प ने यह टिप्पणी तब दी जिसमें ईरान ट्रंप की हत्या करने की योजना बनाने की बात कर रहा था। ट्रंप ने इस पर कहा कि ईरान की वर्षों से यह इच्छा है। उन्होंने कहा “बात इतनी है कि मैंने निर्देश दिए हैं कि अगर कुछ भी होता है, तो उन पर ऐसी बमबारी की जाए, जैसी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी।”

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हवाई हमले, बुशहर-चाबहार समेत कई शहर निशाने पर; ट्रंप बोले- हर हमले का 20 गुना जवाब देंगे

इजरायल ने दी खुफिया चेतावनी

इजरायल ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए ईरान से गंभीर खतरे की खुफिया चेतावनी दी है। इजरायली खुफिया अधिकारियों का मानना है कि ईरान राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की नई साजिश पर काम कर रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, इस बारे में इजरायली अधिकारियों ने अमेरिका को जानकारी दी है। ट्रंप का यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें कहा गया था कि इजरायल ने अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप के खिलाफ ईरानी साजिश से जुड़ी खुफिया जानकारी दी थी।

अमेरिकी अधिकारियों ने हालिया वर्षों में ईरान से जुड़ी ट्रंप की हत्या की कई कथित साजिशों का भी खुलासा किया है। जुलाई 2024 में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप हत्या की कोशिश से बाल-बाल बचे थे, जब गोली उनके कान से छूकर निकल गई थी।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.