Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से शनि की उल्टी चाल, इन 3 राशियों को होगा लाभ

27 जुलाई से शनि होंगे वक्री इन 3 राशियों की किस्मत पलटने वाली मिलेगा बंपर धन लाभ और करियर में बड़ा बदलाव I

Palak Gupta

13 जून 2026

1 min read
Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से शनि की उल्टी चाल, इन 3 राशियों को होगा लाभ

शनि देव 27 जुलाई को अलग अलग राशियों में प्रवेश करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनके आने से भाग्य खुलने वाला है। ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के लिए जुलाई का महीना बड़ा लाभदायक होने वाला है। ज्योतिषों के अनुसार शनि देव 27 जुलाई को उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। शनि महाराज की यह चाल कुछ लोगों की जिंदगी बदल देगी।

शनि देव की यह वक्री चाल करीबन 138 दिनों तक सीमित रहेंगी। माना जा रहा है यह स्तिथि 11 दिसंबर तक सीमित रहेगी। अगर एक ज्योतिष की नजर से देखा जाए तो शनि देव की इस चाल को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, इसका कारण यह है कि वक्री होने पर शनि देव का प्रभाव और भी मजबूत हो जाता है। इस चाल में शनि देव कष्टों का निवारण करते नजर आएंगे।

ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह उल्टी चाल चलता है तो उसे वक्री माना जाता है। यह समय लोगों को अपने फैसलों, जिम्मेदारियों, और तरक्की की दिशा में बढ़ने का मौका देता है। जहाँ एक तरफ यह चाल कुछ राशियों के लिए अच्छी मानी जा रही है वहीं दूसरी ओर कुछ राशियों के लिए बुरी भी साबित हो सकती है। इस बार शनि देव की वक्री चाल 3 राशियों को अत्यंत लाभ देगी, जो उनके भाग्य खोलकर उन्हें तरक्की का मार्गदर्शन कराएगी।

किन राशियों को होगा फायदा?

1. वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए किस्मत के नए दरवाजे खुलने वाले हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि देव आपकी कुंडली के 10वें क्रमांक में वक्री हो रहे हैं। यह समय बहुत महत्वपूर्ण है। कारोबार की नई शुरुआत करने का सबसे सही समय है, नए प्रोजेक्ट्स आने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी, वही प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट में बड़ा मुनाफा हो सकता है। बढ़ती उन्नति के साथ-साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा। लोगों में नाम बढ़ेगा।

2. मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह समय फंसी चुनौतियों को बाहर निकालेगा। शनि देव आने वाले समय में 9वें क्रम में वक्री होंगे जो आपके सोए हुए भाग्य को जगा देंगे। पिछली समय में जो भी रुकावटें आ रही थीं, उन सभी का समाधान होकर सारी रुकावटें दूर हो जाएंगी। उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहर या देश के बाहर जाने के भी संकेत नजर आ रहे हैं। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की संभावनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। व्यापार में भी उन्नति होगी, रुके काम बनते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: 2 जून का राशिफल, इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, बन रहा राजयोग

3. तुला राशि

तुला राशि के लिए यह समय अत्यधिक प्रभावशाली लगता है। शनि देव 5वे क्रम में वक्र होंगे। जो छात्र परीक्षा पास करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं उन्हें शनि देव फल देंगे। संतान प्राप्ति में भी लाभ नजर आ रहे हैं। धन लाभ भी होने की संभावनाएं हैं और इसके साथ अटका पैसा भी वापस मिल जाएगा।

आने वाले दिनों में इन राशियों के बीच बड़े चमत्कार देखने को मिलेंगे। धन से लेकर भाग्य के रास्ते सब खुलेंगे। शनि देव की यह चाल जीवन को नई दिशा व ऊचाइयाँ पहुंचाएगी। बताया जा रहा है कि इन राशियों के लिए यह गोल्डन पीरियड कहा जा सकता है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.