Aaj Ka Rashifal: 2 जून का राशिफल, इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, बन रहा राजयोग

2 जून 2026 मंगलवार का दिन जानिए किन किन राशियों पर रहेगा प्रभावशाली, व किन राशियों की बदलेगा लकीरें।

Palak Gupta

2 जून 2026

1 min read

2 जून 2026 ज्योतिष के नज़रिए से मंगलवार का दिन बहुत शुभ माना जा रहा है। चंद्रमा धनु राशि में और मंगल मेष में माना जा रहा है। यह 12 राशियों के करियर, धन, व प्रेम योग्य को जानने में भी मदद करेगा। कहा जा रहा है कि 2 जून 2026 यानी मंगलवार को ज्येष्ठ मास की द्वितीया तिथि है। आज का दिन ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। क्योंकि चंद्रमा का धनु राशि में गोचर और मंगल का अपनी स्वराशि मेष में होना कई राशियों के लिए ‘महाभाग्य उदय’ का समय लेकर आया है।

ग्रह नक्षत्रों के बीच हुए यह बदलाव से कई राशियों के लिए आज का दिन जीवन में बड़ा मोड़ ला सकता है। नक्षत्रों को देखते हुए पता चल रहा है कि सकारात्मक बदलाव के भी योग दिखाई दे रहे हैं।खास करके 5 राशियों के लिए आज का दिन राजयोग लेकर आ रहा है। ज्योतिष के अनुसार आज चंद्रमा की स्थिति और अन्य ग्रहों का संयोग कुछ राशियों को विशेष प्रभाव पहुँचाएगा।

अब चाहे गाड़ी वाला हो या घोड़े वाला या फिर एक छात्र, आज के ग्रहों के इस विशेष तालमेल से करियर और आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक संयोग बन रहा है। विशेष रूप से मेष, सिंह, और धनु राशि वालों के लिए धन लाभ का संयोग बनता नजर आ रहा है।

WhatsAppXImageX2026 06 02XatX6.44X.19XPMX

किस-किस राशि को होगा लाभ

  • मेष राशि। मेष राशि वालों के लिए अच्छे नक्षत्र निकलकर आ रहे हैं जिसमें बताया जा रहा है कि उनका आज का दिन भरपूर ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी और अवसर आएंगे। आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होने की संभावना बताई जा रही है।प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन शुभ माना जा रहा है, जिसमें जीवन साथी के साथ वैचारिक गहराई बढ़ेगी और भविष्य की तरफ नया कदम रखा जाएगा स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए, तो मेष राशि वाले आज के दिन ऊर्जावान रहेंगे। मूल नक्षत्र का प्रभाव मन के भीतर थोड़ी व्याकुलता दे सकता है।

  • वृषभ राशि I वृषभ राशि के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर यह कह रहा है कि बचा हुआ, या रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पारिवारिक सहयोग भी मिलेगा। हालांकि अष्ट ग्रह में चंद्रमा का उपस्थित होना मानसिक द्वंद दे सकता है, लेकिन पंचांश के अनुसार साध्य योग आपके कार्यों को पूर्ण करने में सहायक बनेगा। यदि आर्थिक रूप से देखा जाए तो आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है, अष्ट भाव का चंद्रमा अचानक से खर्चों को बढ़ा सकता है। यदि करियर के रूप से देखा जाए तो आज के दिन में कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की चेतावनी है, हालांकि आपकी वाणी का प्रभाव आपके पास संकट नहीं आने देगा। पारिवारिक जीवन में भी धनप्रभाव या धन संबंधित चर्चा की संभावना है।

  • कर्क राशि I कर्क राशि के लिए आज का दिन धैर्य और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का है। आज का दिन जीवन में नई नौकरियां या पदोन्नति का नक्षत्र लेकर आएगा। धन लाभ का भी योग है। पारिवारिक दृष्टिकोण से प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी नोक-झोंक होने की संभावना बताई जा रही है।

  • सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए आज सफलता के द्वार खुलते नजर आएंगे। संतान सुख का लाभ भी बनता नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में भी आज खुशियों का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में 10% बढ़ोतरी, जून से बढ़कर आएगा बिल

2 जून 2026 का दिन ज्योतिषियों के अनुसार कई राशियों के लिए लाभ साबित हो रहा है। वही दूसरी ओर अन्य राशियों के लिए सतर्कता और ध्यानपूर्वक काम करने की चेतावनी देने हेतु सचेत करता है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.