उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में 10% बढ़ोतरी, जून से बढ़कर आएगा बिल

उत्तर प्रदेश में देखने को मिली बिजली के बिल पर तेजी से बढ़ोतरी। बढ़ती महंगाई के साथ बढ़ते बिल का प्रभाव लाखों लोगों को सहन करना पड़ेगा। राज्य में बिजली दरों पर 10 प्रतिशत के अतिरिक्त फ़्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में 10% बढ़ोतरी, जून से बढ़कर आएगा बिल

उत्तर प्रदेश के बिजली उपयोगकर्ता को बिजली के बिलों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, कहा जा रहा है कि बिजली के बिलों में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, यह प्रक्रिया जून के महीने से लागू करने का दावा किया जा रहा है।यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बिजली बिल पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला कर लिया है। पीछे कुछ दिनों से पेट्रोल – डीज़ल, सिऐंग, दूध, के दामों बढ़ोतरी देखकर सरकार ने बिजली के बिल पर प्राइस बढ़ाने का ऐलान कर दिया है, जिसकी वजह से अगले महीने बिल के बढ़े रेट देखने को मिलेंगे।

10% बढ़ेगा बिल, जून से ज्यादा बिल देना पड़ेगा

कहा जा रहा है कि बढ़ती बिजली की लागत को देखकर सरकार यह फैसला लेने पर तैयार हुई है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 10 प्रतिशत तक शुल्क वसूलने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि उपभोक्ताओं को अपने अलॉटेड बिजली बिल के अलावा 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा, जिसके कारण बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाले महीने महंगे साबित हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, बिल की बढ़ोतरी का कारण बिजली उत्पन्न करने के लिए फ्यूल सरचार्ज की वजह से है, जिससे बिजली उत्पादन और खरीद की लागत बढ़ने पर उपभोक्ताओं से वसूला जाता है। इसका दूसरा कारण है खुले बाजार से बिजली खरीदने की लागत में बढ़ोतरी, जिसके कारण बिजली कंपनियाँ दबाव में फंस गई हैं और अब यही अतिरिक्त लागत उपभोक्ताओं के बिल में जून के महीने से देखने को मिलेगी। जिनका बिल 2000 – 4000 के बीच आता है, उनको अब अपने अनुमानित बिल से ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। बिजली के बिल की बढ़ोतरी ने लोगों के बीच बिजली का उचित तरह इस्तेमाल करने के नए तरीके भी उभार दिए हैं, जिसकी मदद से लोग अपने बिल पर कम खर्च कर सकते हैं।

गर्मी के मौसम और हाई वोल्टेज इलेक्ट्रोनिक्स जैसे एसी, कूलर, फ्रिज आम तौर पर बिजली के बिल बढ़ाने का कारण बन सकते हैं, जिसकी वजह से गर्मी उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए और भी कठिन हो जाएगी, ऐसे में न केवल उपभोक्ताओं को नई यूनिट का बिल मिलेगा बल्कि इसके ऊपर अतिरिक्त सरचार्ज भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: पुतिन की उम्र रोकने की योजना चर्चा में, बेटी भी शामिल: एंटी-एजिंग प्रोजेक्ट में जुटे पुतिन

रिपोर्ट्स के अनुसार कई बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली के बिल में राहत देने के लिए भी मांग जारी की है। उनका कहना है कि पहले ही रोज़मर्रा की चीज़ों में इतनी महंगाई है, यदि बिल में बढ़ोतरी हुई तो यह मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के लोगों के लिए और भी मुश्किल खड़ी कर देगा, जिसके कारण वे रोज़मरा के खर्चों के दबाव में आकार पूर्ण रूप से बचत नहीं कर पाएंगे।

कुल मिलाकर जून के महीने से उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का सामना जून से देखने को मिलेगा। अभी सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार और बिजली विभाग आगे क्या फैसले लेते हैं जिससे राहत मिल सके।