सोना महंगा हुआ या सस्ता? 10 जून के गोल्ड और सिल्वर रेट यहां देखें

सोने चांदी के भावों में 10 जून को देखने को मिला बड़ा बदलाव, जानिए क्या है सराफा बाजार आज के लेटेस्ट दाम।

Palak Gupta

10 जून 2026

1 min read
सोना महंगा हुआ या सस्ता? 10 जून के गोल्ड और सिल्वर रेट यहां देखें

सोने चांदी के दामों में आज एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वैश्विक बाज़ार, डॉलर का रेट व कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव के कारण सोने व चांदी के भाव में निरंतर रूप से गिरावट दर्ज की जा रही है। कहा जा रहा है जो सोने का दाम 9 जून को उछला था वही आज नीचे फिसलता हुआ नजर आ रहा है, वही दूसरी ओर जो चांदी में 9 जून 2026 में 700 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी वो आज नीचे फिसलकर 10,000 आ गई है।

दिन के शुरुआती दौर में MCX के अनुसार चांदी में करीब 5,000 की गिरावट से शुरू हुई, वही दूसरी ओर सोना भी 2,900 रुपये से नीचे फिसलकर सस्ता हुआ। विश्व व्यापी तनाव के कारण आज फिर से सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच द्वेष अधिक बढ़ते देख सोने और चांदी के भाव ने भी गिरावट का सहारा ले लिया है, जिसके कारण कच्चे तेल के रेट बढ़ गए हैं और ऐसे में ब्याज दरों का लंबे समय तक उच्च स्तर पर बने रहने का खतरा है।

अंतरराष्ट्रीय संकेतों का असर साफ-साफ सराफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। देश के कुछ शहरों में सोने और चांदी का भाव बढ़ते हुए व्यापार करते नजर आया वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े: भारत ने अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा: ईरान ने तेल अवीव पर दागीं मिसाइलें, इजराइल का जवाबी हमला शुरू – Khabar Mirror

सोने चांदी के भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,40,910 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,36,600 और 18 कैरेट ₹1,11,790 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,48,860 तक पहुंच गया है, जो दिल्ली के मुकाबले काफी ज्यादा है। अगर देश भर के हिसाब से देखें तो सोने की औसत ट्रेडिंग वैल्यू 24 कैरेट सोना करीब ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट करीब ₹1.40 लाख और 18 कैरेट करीब ₹1.14 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास देखी जा रही है। चांदी का भाव भी आज 10,000 नीचे गिरकर ₹2,59,900 प्रति किलो दर्ज किया जा रहा है।

शहर24K (₹/10 ग्राम)22K (₹/10 ग्राम)18K (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,40,910₹1,36,600₹1,11,790
मुंबई₹1,48,860₹1,36,450₹1,11,640
कोलकाता₹1,48,860₹1,36,450₹1,11,640
चेन्नई₹1,50,550₹1,38,000₹1,15,700
लखनऊ₹1,49,010₹1,36,600₹1,11,790
कानपुर₹1,49,010₹1,36,600₹1,11,790
पटना₹1,48,910₹1,36,500₹1,11,690
जयपुर₹1,49,010₹1,36,600₹1,11,790
इंदौर₹1,48,910₹1,36,500₹1,11,690
भोपाल₹1,48,910₹1,36,500₹1,11,690
PurityTypePrice (₹/Kg)
999Fine Silver (शुद्ध चांदी)₹2,59,900
925Sterling Silver₹2,40,000 (लगभग)
800Silver Alloy₹2,05,000 (लगभग)

गिरावट का कारण क्या है?

ग्लोबल मार्केट  में बड़ा उतार-चढ़ाव अभी लगा हुआ है, वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती आशंकाओं ने सोने पर दबाव बनाया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में अंतर की मुख्य वजह लोकल टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और ज्वेलरी की मांग होती है। उनका यह भी मानना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव में ऐसे ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं क्योंकि इसका संबंध सीधे कच्चे तेल के दामों पर निर्भर करता है।

फिलहाल निवेशकों के लिए यही सलाह है कि वे जब भी निवेश करें तो उस समय से पहले के सोने चांदी दामों को अच्छे से देख लें, ताकि पहले की चलो का अंदाजा लग सके। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर वैश्विक अनिश्चितता बनी रहती है और डॉलर कमजोर होता है, तो सोने की कीमतों में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने पर कीमतों पर दबाव आ सकता है।

( डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। निवेश से संबंधित किसी भी निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें। )

यह भी पढ़े: आज सोने चांदी का रेट 9 जून 2026: चांदी ₹700 सस्ती, सोना ₹180 महंगा – Khabar Mirror

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.